मंगलवार, सितम्बर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Monty Norman Passes Away: हॉलीवुड की मशहूर फिल्म ‘जेम्स बॉन्ड’ के थीम कम्पोजर Monty Norman का निधन

by Web Desk
जुलाई 12, 2022
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

वॉशिंगटन: (Monty Norman Passes Away)हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी ख़बर सामने आई है। मशहूर फिल्म जेम्स बॉन्ड (James Bond) के थीम कंपोजर मोंटी नॉर्मन (Monty Norman) का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है। मोंटी नॉर्मन जेम्स बॉन्ड की फ्रेंचाइजी के लिए थीम संगीत बनाने के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध थे। मिली जानकारी के मुताबिक मोंटी नार्मन का निधन कल यानि सोमवार 11 जुलाई को हुआ है, जिसकी जानकारी उनके ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए साझा की गई है।

https://twitter.com/TSting18/status/1546574992770490369?s=20&t=hliNuuqeHqwKUr9jR051Nw

बता दें कि मोंटी नार्मन की आधिकारिक वेबसाइट पर उनके निधन की जानकारी साझा की गई है, जिसमें लिखा है कि ‘बेहद दुख के साथ बताया जा रहा है  कि बिगड़ी तबीयत के चलते जेम्स बॉन्ड थीम के कम्पोजर मोंटी नॉर्मन का 11 जुलाई को निधन हो गया है।

RELATED NEWS

Meta Teen Safety: इंस्टाग्राम-फेसबुक पर 18 साल से कम यूजर्स के लिए बड़े बदलाव, जानिए क्या है नए नियम

Meta Teen Safety: इंस्टाग्राम-फेसबुक पर 18 साल से कम यूजर्स के लिए बड़े बदलाव, जानिए क्या है नए नियम

अगस्त 30, 2026
Viral Video: बकरी चोर पकड़े गए, ग्रामीणों ने पीटने के बजाय, बसंती बना दी अनोखी सजा, आये मजेदार कमेंट्स

Viral Video: बकरी चोर पकड़े गए, ग्रामीणों ने पीटने के बजाय, बसंती बना दी अनोखी सजा, आये मजेदार कमेंट्स

अगस्त 13, 2026

जेम्स बॉन्ड फिल्म सीरीज से मिली थी खास पहचान

https://twitter.com/MrMiller_007/status/1546519491860897795?s=20&t=hliNuuqeHqwKUr9jR051Nw

मोंटी नार्मन का जन्म पूर्वी लंदन में 4 अप्रैल, 1928 को एक यहूदी परिवार में हुआ था। साल 1950 आते-आते मोंटी एक गीतकार बन चुके थे। (Monty Norman Passes Away) इससे पहले वह एक नामी बैंड के गायक हुआ करते थे। नार्मन ने ‘डा नो’ सहित ‘अंडर द मैंगो ट्री’ जैसे गाने भी लिखे, लेकिन इन सब के बावजूद नार्मन को खासी प्रसिद्धि नही मिल पाई थी। साल 1962 में मोंटी नार्मन ने पहली जेम्स बॉन्ड की म्यूजिक थीम पर काम किया, जिसके बाद में वह शिखर को छूते चले गए।

जेम्स बॉन्ड फ्रेंचाइजी ने भी जताया दुख

नार्मन के निधन पर जेम्स बॉन्ड के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी पोस्ट किया गया है, जिसमें लिखा गया है ‘आज मोंटी नार्मन के निधन के बारे में जानकर हमें दुख हुआ है। (Monty Norman Passes Away) मोंटी ने दुनिया के सबसे बड़े सीक्रेट एजेंट 007 के थीम सॉन्ग को बनाया। हम फ्रेंचाइजी में उनके योगदान के लिए हमेशा आभारी हैं।

"We are saddened to learn of the passing of Monty Norman today. Monty created the iconic anthem to accompany the cinematic entrance of the world’s greatest secret agent, 007, and we are eternally grateful for his contribution to the franchise" Michael G. Wilson & Barbara Broccoli pic.twitter.com/R2IYZMYSac

— James Bond (@007) July 11, 2022

मोंटी नॉर्मन ने जेम्स बॉन्ड थीम के जरिए अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। नार्मन को गिटार बजाने का शौक था। उन्हें 16 साल की उम्र में पहला गिटार जॉन बेरी ने दिया था। (Monty Norman Passes Away) बेरी ने ही नार्मन को उनका सिगनेचर गिटार दिया था। बताते चलें कि मोंटी नार्मन की जेम्स बॉन्ड थीम को दुनियाभर में आज भी पसंद किया जाता है।

Tags: HollywoodJames BondMonty NormanMonty Norman Passes Awaysocial media
Share196Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Meta Teen Safety: इंस्टाग्राम-फेसबुक पर 18 साल से कम यूजर्स के लिए बड़े बदलाव, जानिए क्या है नए नियम

Meta Teen Safety: इंस्टाग्राम-फेसबुक पर 18 साल से कम यूजर्स के लिए बड़े बदलाव, जानिए क्या है नए नियम

by Sadaf Farooqui
अगस्त 30, 2026

Meta Teen Safety: मेटा ने 18 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए फेसबुक और इंस्टाग्राम पर सुरक्षा उपायों...

Viral Video: बकरी चोर पकड़े गए, ग्रामीणों ने पीटने के बजाय, बसंती बना दी अनोखी सजा, आये मजेदार कमेंट्स

Viral Video: बकरी चोर पकड़े गए, ग्रामीणों ने पीटने के बजाय, बसंती बना दी अनोखी सजा, आये मजेदार कमेंट्स

by SYED BUSHRA
अगस्त 13, 2026

Viral Video: गांव-कस्बों से सामने आने वाले कई वीडियो अपनी अनोखी घटनाओं के कारण सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल...

Neeshu Azad CJP Protest

CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शनकारी का कमरा खाली कराने का दावा, सोशल मीडिया पर बढ़ा नया विवाद

by SYED BUSHRA
जुलाई 31, 2026

CJP Protest : जंतर-मंतर पर हुए CJP विरोध प्रदर्शन के बाद उससे जुड़े कई चेहरे लगातार चर्चा में हैं। इसी...

Delhi Police: दिल्ली पुलिस का X को  नोटिस,  आपत्तिजनक पोस्ट हटाने और अकाउंट की जानकारी देने को कहा

Delhi Police: दिल्ली पुलिस का X को नोटिस, आपत्तिजनक पोस्ट हटाने और अकाउंट की जानकारी देने को कहा

by Kirtika Tyagi
जुलाई 29, 2026

Delhi Police X Notice: दिल्ली पुलिस ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X, जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना...

Social Media: LGBTQ पर अनुराधा पौडवाल के बयान से छिड़ी बहस, सोशल मीडिया पर लोगों ने जताई नाराजगी

Social Media: LGBTQ पर अनुराधा पौडवाल के बयान से छिड़ी बहस, सोशल मीडिया पर लोगों ने जताई नाराजगी

by Sadaf Farooqui
जुलाई 19, 2026

Social Media: मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल हाल ही में एक पॉडकास्ट में दिए गए अपने बयान को लेकर सोशल मीडिया...

Next Post

The Great Khali News: टोलप्लाज़ा पर Khali ने किया बवाल, कर्मचारी को मारा थप्पड़

'Raksha Bandhan' की रिलीज से एक महीना पहले Akshay ने शेयर की खास तस्वीरें, लिखा- 'स्पेशल बॉण्ड'

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In