मंगलवार, अगस्त 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

MP: पूर्व बाहुबली विधायक अरुणोदय चौबे ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ, कमलनाथ को भेजा इस्तीफा

by Web Desk
सितम्बर 16, 2022
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सागर जिले की खुरई विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से लेकर सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को अपना इस्तीफा भेजा है, जिसमें उन्होंने नाराजगी जताते हुए अपने विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हो रहे बर्ताव का जिक्र किया है।
बुंदेलखंड से नाता रखने वाले चौबे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी माने जाते हैं। वर्तमान में वे पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, टीकमगढ़ के जिला प्रभारी थे। उन्होंने शुक्रवार को कमलनाथ को भेजे अपने इस्तीफा में उल्लेख किया है कि मैं 30 साल से निरंतर कांग्रेस की सेवा कर रहा हूं, परंतु हाल ही में हमारे खुरई विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ जो बर्ताव हुआ है, उससे मैं व खुरई विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता दुखी हैं। अत: मैं प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रभारी जिला टीकमगढ़ व प्रदेश कांग्रेस सदस्य के पद से इस्तीफा दे रहा हूं।


उल्लेखनीय है कि अरुणोदय चौबे बुंदेलखंड क्षेत्र के दबंग नेता माने जाते हैं। उन्होंने वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में खुरई सीट से प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह हराया था। इसके बाद वे वर्ष 2013 और 2018 में हुए विधानसभा चुनावों में मंत्री भूपेंद्र सिंह से चुनाव हार गए थे। वर्ष 2013 में चुनाव के दौरान 28 दिसंबर 2013 को खुरई के विनायठा गांव में हुई भैयालाल दांगी की हत्या के मामले में पूर्व विधायक चौबे सहित 11 लोगों पर धारा 302 एवं अन्य धाराओं से मामला दर्ज हुआ था। बाद में इस मामले में सभी लोग बरी हो गए।

RELATED NEWS

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

अगस्त 17, 2026
Independence Day 2026: कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के दौरान असहजता, वीडियो को लेकर सियासी विवाद तेज

Independence Day 2026: कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के दौरान असहजता, वीडियो को लेकर सियासी विवाद तेज

अगस्त 16, 2026


उन्होंने भाजपा के खिलाफ कई आंदोलन भी किए। कुछ समय पहले सेल्फी प्वाइंट तोड़ने के मामले को लेकर हुए विवाद में चौबे पर धारा 307 के तहत प्रकरण दर्ज हुआ था। जिसमें वह फरार चल रहे थे। उनके खिलाफ प्रशासनिक स्तर पर हुई कार्रवाई और राजनीतिक विद्वेष के चलते उन पर थोपे गए मामलों में कांग्रेस उनके साथ खड़ी कम ही नजर आई। इस मामले की बाद से ही वे कांग्रेस से खफा थे और तभी से उनके कांग्रेस छोड़ भाजपा में आने की अटकलें चलने लगी थीं। अब उन्होंने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें फिर जोर पकड़ने लगी हैं। संभावना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर वे भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

Tags: bharat jodo yatraCongressMadhya PradeshMP NewsMP News in Hindi
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 17, 2026

BJP National Team: भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। पार्टी संगठन में हुए...

Independence Day 2026: कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के दौरान असहजता, वीडियो को लेकर सियासी विवाद तेज

Independence Day 2026: कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के दौरान असहजता, वीडियो को लेकर सियासी विवाद तेज

by Sadaf Farooqui
अगस्त 16, 2026

Independence Day 2026: नई दिल्ली में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान...

Tamil Nadu Delimitation: तमिलनाडु में परिसीमन पर सियासी घमासान, CM विजय की बैठक से 37 सांसदों ने बनाई दूरी

Tamil Nadu Delimitation: तमिलनाडु में परिसीमन पर सियासी घमासान, CM विजय की बैठक से 37 सांसदों ने बनाई दूरी

by Sadaf Farooqui
अगस्त 9, 2026

Tamil Nadu Delimitation: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एस. जोसेफ विजय ने केंद्र की प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया और इसके संभावित असर पर...

MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

by Kirtika Tyagi
अगस्त 5, 2026

MP Bypoll: मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजों ने राजनीतिक माहौल को नई दिशा दे दी है। इस...

Election LIVE: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की बढ़त बरकरार, सातवें राउंड के बाद घनश्याम सिंह 3,295 वोट से आगे

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026

Election LIVE: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना लगातार जारी है। शुरुआती दो राउंड में...

Next Post

Aaj Ka Rashifal: इन 4 राशियों पर रहेगी शनि देव की विशेष नजर, जाने आज का राशिफल

Delh: PM Modi का 72वां जन्मदिन, आज इस रेस्टोरेंट में मिलेगी स्पेशल थाली, 40 मिनट में खत्म करने पर मिलेंगे 8.5 लाख रुपये

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist