शनिवार, अगस्त 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Nose bleeding: सिर्फ मौसम का असर या किसी गंभीर बीमारी का इशारा? जानिए क्या है इसके उपाय

गर्मी में नाक से खून आना आम बात है, लेकिन अगर ये बार-बार हो तो ये किसी बीमारी का संकेत हो सकता है। सावधानी और सही देखभाल से इससे बचा जा सकता है। जरूरत पर डॉक्टर की सलाह लें।

by SYED BUSHRA
अप्रैल 21, 2025
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

Nose Bleeding in Summer: गर्मियों की शुरुआत के साथ ही सेहत से जुड़ी कई परेशानियां भी बढ़ने लगती हैं। लू लगना, सिर दर्द, उलटी जैसी दिक्कतें तो आम हैं ही, लेकिन कुछ लोगों को नाक से खून निकलने की भी समस्या होती है। इसे अक्सर हल्के में लिया जाता है, लेकिन अगर ये बार-बार हो तो ये किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है।

नाक से खून क्यों आता है?

हवा में नमी की कमी,गर्मी में वातावरण बहुत सूखा हो जाता है, जिससे हमारी नाक की अंदरूनी परत सूख जाती है। जब ये परत फटती है या कमजोर होती है, तो खून बहने लगता है। खासकर जब हम एसी या कूलर में ज्यादा समय बिताते हैं तो ये समस्या और बढ़ जाती है।

RELATED NEWS

Lemon Peel Water Benefits

Health Tips: नींबू के छिलके को फेंकने से पहले जान लें इसके फायदे, जानिए कैसे करें इनका इस्तेमाल

जुलाई 28, 2026
: Foods to Avoid After Eating Jamun

Jamun Health Tips: जामुन के साथ इन चीजों का कॉम्बिनेशन पड़ सकता है भारी, भूलकर भी न करें कौन सी चीजों का सेवन

जुलाई 20, 2026

तेज गर्मी और शरीर का तापमान

जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है, शरीर का तापमान भी ऊपर जाता है। इससे नाक की बारीक नसें फैल जाती हैं। थोड़ा सा प्रेशर भी इन नसों को फाड़ सकता है, जिससे खून निकलने लगता है।

बार-बार छींकना या खांसी आना

गर्मी में धूल, धुआं और पॉल्यूशन बढ़ जाता है। इसकी वजह से एलर्जी, छींक और खांसी होती है, जो नाक की नसों पर दबाव डालती हैं। लगातार छींकने या नाक झाड़ने से भी खून निकल सकता है।

नाक से खून आना बीमारी का संकेत भी हो सकता है

अगर किसी को बार-बार नाक से खून आता है या खून ज्यादा बहता है, तो यह हाई ब्लड प्रेशर (उच्च रक्तचाप) की तरफ इशारा कर सकता है। बीपी बढ़ने से नसों पर जोर पड़ता है और नाक की नसें जल्दी फट सकती हैं।

अन्य कारण भी हो सकते हैं

नाक में बैक्टीरियल या वायरल संक्रमण

प्लेटलेट्स की कमी या खून से जुड़ी बीमारी जैसे हेमोफीलिया

एलर्जी या साइनस की तकलीफ

नाक से खून आने पर क्या करें

सबसे पहले शांत रहें, घबराएं नहीं।

सिर को थोड़ा आगे की ओर झुकाएं ताकि खून गले में न जाए।

नाक को हल्के से 5 से 10 मिनट दबाकर रखें।

नाक या गर्दन पर ठंडा पानी या बर्फ रखें, इससे खून बहना रुक सकता है।

घर में ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल करें ताकि नमी बनी रहे।

अगर खून बार-बार आता है तो डॉक्टर से जरूर मिलें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। news1india इन मान्यताओं की पुष्टि नहीं करता है। यहां पर दी गई किसी भी प्रकार की जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले लें।

Tags: Health TipsSummer Care
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Lemon Peel Water Benefits

Health Tips: नींबू के छिलके को फेंकने से पहले जान लें इसके फायदे, जानिए कैसे करें इनका इस्तेमाल

by SYED BUSHRA
जुलाई 28, 2026

Lemon Peel Water Benefits: घर में नींबू का रस निकालने के बाद अक्सर उसके छिलकों को बेकार समझकर फेंक दिया...

: Foods to Avoid After Eating Jamun

Jamun Health Tips: जामुन के साथ इन चीजों का कॉम्बिनेशन पड़ सकता है भारी, भूलकर भी न करें कौन सी चीजों का सेवन

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2026

Health Tips: बरसात के मौसम में जामुन सबसे पसंदीदा फलों में से एक माना जाता है। इसका खट्टा-मीठा स्वाद ही...

Stomach Gas Problem: पेट में बार-बार क्यों बनती है गैस ? क्या आपकी ये गलत आदतें हैं जिम्मेदार

Stomach Gas Problem: पेट में बार-बार क्यों बनती है गैस ? क्या आपकी ये गलत आदतें हैं जिम्मेदार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 19, 2026

Stomach Gas Problem:  आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर जल्दबाजी में खाना खाते हैं। इसका असर सीधे पाचन...

Monsoon Fever Alert: बारिश में हर बुखार सामान्य नहीं, ऐसे पहचानें के ये कोई गंभीर बीमारी तो नहीं

Monsoon Fever Alert: बारिश में हर बुखार सामान्य नहीं, ऐसे पहचानें के ये कोई गंभीर बीमारी तो नहीं

by Sadaf Farooqui
जुलाई 19, 2026

Monsoon Fever Alert:  देशभर में मानसून सक्रिय होने के साथ ही गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन बारिश का...

Health Tips : बार-बार चक्कर, कमजोरी को न करें नजरअंदाज, कम उम्र में भी हो सकता है लो ब्लड प्रेशर, जानिए इसके लक्षण और बचाव के तरीके

Health Tips : बार-बार चक्कर, कमजोरी को न करें नजरअंदाज, कम उम्र में भी हो सकता है लो ब्लड प्रेशर, जानिए इसके लक्षण और बचाव के तरीके

by SYED BUSHRA
जुलाई 14, 2026

Low Blood Pressure Causes, पहले लो ब्लड प्रेशर की समस्या ज्यादातर बुजुर्गों में देखी जाती थी, लेकिन अब कम उम्र...

Next Post
Komal Yadav

Komal Yadav पर भ्रष्टाचार व धोखाधड़ी के गंभीर आरोप, एफआईआर दर्ज

कार बेचने से पहले ध्यान रखें ये बातें, जानिए कौन सी गलतियों की वजह से नहीं मिलती सही कीमत

कार बेचने से पहले ध्यान रखें ये बातें, जानिए कौन सी गलतियों की वजह से नहीं मिलती सही कीमत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist