शुक्रवार, अक्टूबर 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
🔍

Auto cab taxi : ड्राइवरों के लिए खुशखबरी!कौन सी कंपनी ने किया no commission का वादा

Ola ने ड्राइवर से कमीशन नहीं लेने का फैसला किया है। ऑटो, बाइक और कैब सभी में लागू यह योजना ड्राइवर की कमाई बढ़ाएगी और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगी।

by SYED BUSHRA
जून 18, 2025
in Uncategorized
Ola Zero Commission for Drivers

OLA Announces Zero Commission for Drivers:ड्राइवर की कमाई पर अब कोई कटौती नहीं होगी।Ola ने बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच अपने ड्राइवरों के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब Ola ड्राइवर की कमाई में से कोई भी कमीशन नहीं काटा जाएगा। कुछ वक्त पहले Rapido ने ऐसा ही ऐलान किया था कि उनके “कैप्टन” यानी ड्राइवर की कमाई से कंपनी कोई हिस्सा नहीं लेगी। अब Ola ने भी इसी राह पर चलते हुए ‘जीरो कमीशन’ मॉडल की शुरुआत की है।

ड्राइवर की पूरी कमाई, कोई राइड लिमिट नहीं

Ola ने बताया कि अब ड्राइवर को हर राइड की पूरी कमाई मिलेगी। किसी भी राइड पर कंपनी कोई कटौती नहीं करेगी। खास बात ये है कि इसमें कोई इनकम लिमिट या राइड की सीमा नहीं है। यानी ड्राइवर चाहे जितनी सवारी करें, उनकी कमाई पर पूरा हक उनका ही रहेगा।

RELATED NEWS

No Content Available

पूरा देश कवर,ऑटो-बाइक-कैब सभी शामिल

Ola ने अपने इस फैसले को पूरे देश में लागू कर दिया है। इसका फायदा ऑटो, बाइक और कैब चलाने वाले सभी ड्राइवरों को मिलेगा। यह पहल देशभर में धीरे-धीरे लागू की गई है। पहले इसे Ola ऑटो में लागू किया गया, फिर Ola बाइक और अब Ola कैब में भी इसे शुरू कर दिया गया है।

ड्राइवर की आय बढ़ाने की पहल

Ola का कहना है कि यह कदम ड्राइवर की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए उठाया गया है। कंपनी चाहती है कि उसके साथ काम कर रहे ड्राइवरों को उनके परिश्रम का पूरा फल मिले। लाखों Ola ड्राइवर अब अपनी पूरी कमाई घर ले जा सकेंगे, जिससे उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

ओला प्रवक्ता का बयान

Ola कंज्यूमर के प्रवक्ता ने कहा, “Zero Commission मॉडल ने राइड हैलिंग इंडस्ट्री में एक बड़ा बदलाव लाया है। अब ड्राइवर अपनी कमाई पर पूरी तरह से नियंत्रण रख सकते हैं। ये ड्राइवर हमारे मोबिलिटी सिस्टम की रीढ़ हैं और उन्हें सशक्त बनाना हमारी जिम्मेदारी है।”

Ola का सेफ्टी सिस्टम

Ola अपने यात्रियों की सुरक्षा को भी बेहद गंभीरता से लेती है। इसके लिए कंपनी ड्राइवर का बैकग्राउंड चेक करती है, गाड़ियों की क्वालिटी जांचती है और ऐप में इमरजेंसी बटन जैसे जरूरी फीचर्स देती है। यही वजह है कि Ola देश की कुछ गिनी-चुनी मुनाफा कमाने वाली इंटरनेट कंपनियों में शामिल है।

Tags: Driver Policy UpdateOla News

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
रियल लाइफ में रिलीज हुई ‘ओ मॉय गॉड’ मूवी, न्याय नहीं मिलने पर छात्र ने भगवान श्रीराम को लिखी चिट्ठी

रियल लाइफ में रिलीज हुई ‘ओ मॉय गॉड’ मूवी, न्याय नहीं मिलने पर छात्र ने भगवान श्रीराम को लिखी चिट्ठी

Laughter Chefs 2

ईशा मालवीय का EX बॉयफ्रैंड्स से आमना-सामना! अभिषेक और समर्थ के बीच छिड़ेगा जबरदस्त ड्रामा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In