गुरूवार, जुलाई 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Health news: शराब और धूम्रपान न करने वालों में बढ़ रहा मुंह का कैंसर क्या यह ड्रिंक बन रही इसकी वजह

शुगरी ड्रिंक्स का अधिक सेवन मुंह के कैंसर का खतरा बढ़ा सकता है। खासकर उन महिलाओं में, जो न तो धूम्रपान करती हैं और न ही शराब पीती हैं। इसलिए जरूरी है कि मीठे पेय पदार्थों का इस्तेमाल कम से कम करें

by SYED BUSHRA
मार्च 19, 2025
in Uncategorized
sugary drinks and oral cancer risk
Share on FacebookShare on Twitter

Sugary Drinks and Cancer Risk कैंसर एक घातक बीमारी है, लेकिन समय पर पता लगने और सही इलाज मिलने पर इसे रोका जा सकता है। इसके बावजूद हर साल लाखों लोग इस बीमारी के कारण अपनी जान गंवा देते हैं। हाल ही में अमेरिका की वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी में हुई एक रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। स्टडी के अनुसार, जो महिलाएं रोजाना एक या उससे अधिक मीठे पेय (जैसे सॉफ्ट ड्रिंक्स, पैक्ड जूस) का सेवन करती हैं, उनमें मुंह के कैंसर (ओरल कैंसर) का खतरा पांच गुना बढ़ जाता है। वैज्ञानिकों ने इस बारे में चेतावनी जारी की है और खासकर महिलाओं को सतर्क रहने की सलाह दी है।

धूम्रपान न करने वालों में बढ़ रहा मुंह का कैंसर

पहले ओरल कैंसर ज्यादातर बुजुर्ग पुरुषों में देखा जाता था, जो तंबाकू, शराब या सुपारी का सेवन करते थे। लेकिन अब धूम्रपान और तंबाकू से जुड़े कैंसर के मामलों में कमी आने के बावजूद यह बीमारी तेजी से फैल रही है, खासकर उन महिलाओं में, जो न तो धूम्रपान करती हैं और न ही शराब पीती हैं।

RELATED NEWS

Parkinson’s Disease: जानें क्या होते हैं इस बीमारी के लक्षण, क्या समय पर इलाज है सबसे जरूरी

Parkinson’s Disease: जानें क्या होते हैं इस बीमारी के लक्षण, क्या समय पर इलाज है सबसे जरूरी

जुलाई 13, 2026
Covid-19 Symptoms: अगर आप में भी नज़र आरहे हैं ये लक्षण तो  न करें नजरअंदाज, समय पर पहचान और इलाज है जरूरी

Covid-19 Symptoms: अगर आप में भी नज़र आरहे हैं ये लक्षण तो न करें नजरअंदाज, समय पर पहचान और इलाज है जरूरी

जुलाई 12, 2026

साल 2020 में दुनियाभर में 3,55,000 से ज्यादा नए ओरल कैंसर के मामले सामने आए, जिनमें से करीब 1,77,000 लोगों की मौत हो गई। यह चिंता का विषय है कि यह बीमारी अब युवा और बिना धूम्रपान करने वाली महिलाओं में भी तेजी से बढ़ रही है। पहले माना जाता था कि ओरल कैंसर का मुख्य कारण एचपीवी संक्रमण (मानव पैपिलोमा वायरस) है, लेकिन हाल ही में किए गए इस अध्ययन में इसे कैंसर की वजह मानने से इनकार किया गया है।

वैज्ञानिकों की चेतावनी

रिसर्च में वैज्ञानिकों ने मीठे पेय पदार्थों के अधिक सेवन को लेकर गंभीर चेतावनी दी है। कोल्ड ड्रिंक्स, पैक्ड जूस और अन्य शुगरी ड्रिंक्स सिर्फ मोटापे का कारण नहीं बनते, बल्कि यह कैंसर जैसी घातक बीमारी की वजह भी बन सकते हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार, शुगरी ड्रिंक्स में मौजूद अधिक मात्रा में चीनी शरीर के मेटाबॉलिज्म पर नकारात्मक प्रभाव डालती है और लंबे समय तक इनके सेवन से कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए इनका सेवन कम करना बेहद जरूरी है।

ओरल कैंसर से बचाव कैसे करें?

अगर आप ओरल कैंसर के खतरे से बचना चाहते हैं, तो कुछ सावधानियां बरतना जरूरी है

मीठे पेय पदार्थों का सेवन कम करें, कोल्ड ड्रिंक्स, पैक्ड जूस और अन्य शुगरी ड्रिंक्स से दूरी बनाएं।

नियमित जांच कराएं,अगर मुंह में कोई असामान्य बदलाव महसूस हो तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें।

संतुलित आहार लें, हरी सब्जियां, फल और पौष्टिक भोजन का सेवन करें।

हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं, रोजाना व्यायाम करें और शरीर को एक्टिव रखें।

इस स्टडी के नतीजे बताते हैं कि शुगरी ड्रिंक्स का अधिक सेवन मुंह के कैंसर का खतरा बढ़ा सकता है। खासकर उन महिलाओं में, जो न तो धूम्रपान करती हैं और न ही शराब पीती हैं। इसलिए जरूरी है कि मीठे पेय पदार्थों के सेवन पर नियंत्रण रखा जाए और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाई जाए।

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से इलाज या दवा का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

Tags: cancer awarenessHealth News
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

Parkinson’s Disease: जानें क्या होते हैं इस बीमारी के लक्षण, क्या समय पर इलाज है सबसे जरूरी

Parkinson’s Disease: जानें क्या होते हैं इस बीमारी के लक्षण, क्या समय पर इलाज है सबसे जरूरी

by Sadaf Farooqui
जुलाई 13, 2026

Parkinson's Disease: पार्किंसन रोग (Parkinson's Disease) एक प्रगतिशील न्यूरोलॉजिकल बीमारी है, जिसमें मस्तिष्क की उन कोशिकाओं को नुकसान पहुंचता है...

Covid-19 Symptoms: अगर आप में भी नज़र आरहे हैं ये लक्षण तो  न करें नजरअंदाज, समय पर पहचान और इलाज है जरूरी

Covid-19 Symptoms: अगर आप में भी नज़र आरहे हैं ये लक्षण तो न करें नजरअंदाज, समय पर पहचान और इलाज है जरूरी

by Sadaf Farooqui
जुलाई 12, 2026

Covid-19 Symptoms: देश के कुछ हिस्सों में कोविड-19 के नए मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया...

कफ सिरप खरीदना अब आसान नहीं! बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगी सिरप बेस्ड दवा, जानिए क्या बदले नियम

कफ सिरप खरीदना अब आसान नहीं! बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगी सिरप बेस्ड दवा, जानिए क्या बदले नियम

by Sadaf Farooqui
जून 17, 2026

Cough Syrup Rules India: भारत में अब कफ सिरप और अन्य सिरप बेस्ड दवाओं की बिक्री को लेकर बड़े बदलाव...

Cancer Medicines: क्या कैंसर की दवाएं होंगी महंगी, सरकार उठा रही कौन सा कदम, मरीजों की चिंता बढ़ी

Cancer Medicines: क्या कैंसर की दवाएं होंगी महंगी, सरकार उठा रही कौन सा कदम, मरीजों की चिंता बढ़ी

by Kirtika Tyagi
जून 11, 2026

Cancer Medicines Become Costlier: देश के कई अस्पतालों में पिछले कुछ समय से कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली...

Black Fever: कालाजार मुक्त होने की राह पर उत्तर प्रदेश, पांच माह में नहीं मिला एक भी नया मरीज

Black Fever: कालाजार मुक्त होने की राह पर उत्तर प्रदेश, पांच माह में नहीं मिला एक भी नया मरीज

by Sadaf Farooqui
जून 10, 2026

Black Fever: उत्तर प्रदेश में जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि सामने आई है। जापानी इंसेफ्लाइटिस जैसी गंभीर...

Next Post
Instagram: क्या अब भारत में इंस्टाग्राम की पहुंच घटेगी, यूजर्स को क्यों हो रही परेशानी, नए एल्गोरिदम का असर

Instagram: क्या अब भारत में इंस्टाग्राम की पहुंच घटेगी, यूजर्स को क्यों हो रही परेशानी, नए एल्गोरिदम का असर

Grok AI In India: क्या है एलन मस्क का Grok AI? जो जैसे को तैसा जवाब दे रहा, कैसे यूजर को गाली देकर आया चर्चा में

Grok AI In India: क्या है एलन मस्क का Grok AI? जो जैसे को तैसा जवाब दे रहा, कैसे यूजर को गाली देकर आया चर्चा में

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist