Saturday, October 31, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » Uncategorized » Silent divorce : क्या होता है साइलेंट डिवोर्स क्यों पति-पत्नी साथ होकर भी रहते हैं दूर-दूर

Silent divorce : क्या होता है साइलेंट डिवोर्स क्यों पति-पत्नी साथ होकर भी रहते हैं दूर-दूर

साइलेंट डिवोर्स रिश्तों का वो मोड़ है, जहां सब कुछ होते हुए भी कुछ नहीं बचता। वक्त रहते संकेतों को पहचान कर कोशिश की जाए तो रिश्ता दोबारा जुड़ सकता है।

by SYED BUSHRA
02/05/2025
signs of silent divorce in marriage

signs of silent divorce in marriage अक्सर रिश्तों में वक्त के साथ प्यार और समझदारी की जगह खामोशी और दूरी आ जाती है। ऐसे रिश्ते में न लड़ाई होती है, न ही खुलकर बात, लेकिन फिर भी सब कुछ ठीक नहीं होता। इसी हालात को “साइलेंट डिवोर्स” कहा जाता है। साइलेंट डिवोर्स उस स्थिति को कहते हैं जब पति-पत्नी या पार्टनर साथ तो रहते हैं, लेकिन उनके बीच कोई इमोशनल जुड़ाव नहीं बचता। वे एक-दूसरे से बात तो करते हैं, लेकिन सिर्फ जरूरत भर के लिए। बाहर से देखने पर ये रिश्ता सामान्य लगता है, लेकिन अंदर से ये धीरे-धीरे खत्म हो चुका होता है।

साइलेंट डिवोर्स के पहचान के संकेत

अगर आप भी अपने रिश्ते में कुछ अजीब सा महसूस कर रहे हैं, साथ रहकर भी दूर रहना तो इन बातों पर ध्यान देना ज़रूरी है।

बातचीत का कम होना

अगर अब आप दोनों के बीच पहले जैसी बातचीत नहीं होती, सिर्फ जरूरी चीज़ों जैसे बच्चों, बिल या घर के कामों तक बात सिमट गई है, तो ये खतरे का संकेत हो सकता है।

RELATED NEWS

‘Quiet Quitting’ क्या है? क्यों रिश्ते में होते हुए भी उसमें शामिल न हो कैसे पहचानें कि आपका पार्टनर यह कर रहा

‘Quiet Quitting’ क्या है? क्यों रिश्ते में होते हुए भी उसमें शामिल न हो कैसे पहचानें कि आपका पार्टनर यह कर रहा

May 12, 2025
Reasons for betrayal in marriage

Betrayal in Relationships : पति-पत्नी और वो कैसे टूटता है सात जन्मों का रिश्ता,क्यों आकर्षित होती हैं औरत ग़ैर मर्द पर

January 19, 2025

भावनात्मक दूरी

जब पार्टनर की खुशी या परेशानी से फर्क न पड़े, साथ बैठकर भी अकेलापन महसूस हो और एक-दूसरे के साथ वक्त बिताने की इच्छा न हो, तो यह इमोशनल डिस्कनेक्शन का साफ इशारा है।

शारीरिक नजदीकियों में कमी

अगर पहले की तरह स्पर्श, अपनापन या रोमांस नहीं बचा हो, और एक-दूसरे के करीब आने से भी झिझक महसूस हो, तो यह रिश्ता धीरे-धीरे ठंडा पड़ रहा है।

अलग-अलग जिंदगी जीना

जब दोनों की दोस्तियां, हॉबीज़ और एक्टिविटीज अलग-अलग हो जाएं और छुट्टियों या फुर्सत के समय में भी साथ न रहना चाहें, तो यह दूरी बढ़ने की ओर इशारा करता है।

छोटी बातों पर गुस्सा

बिना वजह चिड़चिड़ापन, छोटी-छोटी गलतियों पर नाराजगी और बात-बात पर एक-दूसरे को नीचा दिखाना, रिश्ते में बढ़ती खटास का संकेत होता है।

भविष्य की प्लानिंग में साथी को न शामिल करना

जब करियर, घर या बच्चों से जुड़े फैसलों में पार्टनर की राय न ली जाए और अगले कुछ सालों की प्लानिंग में उसका कोई ज़िक्र न हो, तो ये भावनात्मक दूरी का बड़ा कारण होता है।

साइलेंट डिवोर्स से कैसे बचें?

खुलकर बात करें: जो महसूस कर रहे हैं, उसे पार्टनर से शेयर करें और उनकी बातें भी धैर्य से सुनें।

साथ में समय बिताएं: बाहर डेट पर जाएं, घर पर गेम खेलें या साथ में कोई नई हॉबी शुरू करें।

रिलेशनशिप काउंसलर से सलाह लें: अगर खुद से हालात नहीं संभल रहे तो किसी प्रोफेशनल की मदद लें।

छोटी खुशियों की कदर करें: धन्यवाद कहना, सरप्राइज देना या छोटे-छोटे अच्छे काम रिश्ते में मिठास लाते हैं।

Related Posts

‘Quiet Quitting’ क्या है? क्यों रिश्ते में होते हुए भी उसमें शामिल न हो कैसे पहचानें कि आपका पार्टनर यह कर रहा

‘Quiet Quitting’ क्या है? क्यों रिश्ते में होते हुए भी उसमें शामिल न हो कैसे पहचानें कि आपका पार्टनर यह कर रहा

May 12, 2025
Reasons for betrayal in marriage

Betrayal in Relationships : पति-पत्नी और वो कैसे टूटता है सात जन्मों का रिश्ता,क्यों आकर्षित होती हैं औरत ग़ैर मर्द पर

January 19, 2025
Relationship Advice : दोस्ती की आड़ में धोखा, नकली दोस्तों से बचने के लिए जान लें ये जरूरी बातें

Relationship Advice : दोस्ती की आड़ में धोखा, नकली दोस्तों से बचने के लिए जान लें ये जरूरी बातें

November 4, 2024
relationship

लाइफ पार्टनर के साथ रिश्तों में आई खटास? तो इन उपायों से बढ़ाएं प्यार और विश्वास

September 6, 2024
Next Post
tongue changes and health warnings

Health news : जीभ में छिपे हैं कई बीमारियों के राज़, जानिए कैसे पता लगाएं इसकी रंग ,बनावट और आकार के बदलाव से

UP Weather Update

यूपी में मौसम ने ली करवट.. नोएडा, गाजियाबाद, गोरखपुर समेत कई जिलों में मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि

Nainital News

नैनीताल में सांप्रदायिक तनाव.. सड़कों पर पसरा सन्नाटा, नाबालिग से दुष्कर्म की घटना से सैलानी परेशान

POPULAR POST

Pune Mother Son Death

Pune Tragedy : 18वीं मंजिल से गिरने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, तीन पन्नों के नोट में क्या लिखा?

October 31, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी  मंजूरी…  कौन कौन उठाएंगे खर्च

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी मंजूरी… कौन कौन उठाएंगे खर्च

October 30, 2026
Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

October 31, 2026
Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

October 31, 2026
Panchkula School Attack

School Violence : 35 घंटे बाद आया होश, चेहरे की होगी सर्जरी; तीसरी कक्षा के बच्चे ने क्यों किया इतना खौफनाक हमला?

October 31, 2026

LATEST

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

October 31, 2026
Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

October 31, 2026
Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

October 31, 2026
Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

October 31, 2026
CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

October 31, 2026
Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

October 31, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India