Saturday, October 31, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » Uncategorized » Health news : जीभ में छिपे हैं कई बीमारियों के राज़, जानिए कैसे पता लगाएं इसकी रंग ,बनावट और आकार के बदलाव से

Health news : जीभ में छिपे हैं कई बीमारियों के राज़, जानिए कैसे पता लगाएं इसकी रंग ,बनावट और आकार के बदलाव से

जीभ की हालत आपके शरीर में छिपी बीमारियों की जानकारी दे सकती है। अगर जीभ में कोई भी असामान्य बदलाव दिखे जैसे लाल दाग, सफेद निशान, दरारें या काले धागे, तो तुरंत डॉक्टर से जांच करवाएं।

by SYED BUSHRA
02/05/2025
tongue changes and health warnings

Tongue changes and health warnings अक्सर हम अपनी जीभ को सिर्फ स्वाद चखने का जरिया समझते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जीभ हमारे शरीर की सेहत के बारे में भी बहुत कुछ बताती है? आयुर्वेद और मॉडर्न साइंस दोनों मानते हैं कि जीभ हमारे शरीर का आईना होती है। इसका रंग, बनावट या उस पर कोई बदलाव शरीर के अंदर हो रही किसी गंभीर परेशानी की ओर इशारा कर सकता है। अफसोस की बात ये है कि हममें से ज्यादातर लोग तभी ध्यान देते हैं जब दिक्कत बहुत बढ़ जाती है। इसलिए आज हम आपको बताएंगे जीभ में दिखने वाले 5 ऐसे बदलाव, जिन्हें नजरअंदाज करना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है।

जीभ पर काले बाल जैसे धागे

अगर जीभ पर काले रंग के छोटे-छोटे बाल जैसे धागे दिखने लगें तो यह “ब्लैक हेयरी टंग” नाम की स्थिति हो सकती है। ये देखने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन ये इम्यूनिटी कमजोर होने, ज्यादा एंटीबायोटिक लेने या डायबिटीज और HIV जैसी बीमारियों की वजह से हो सकता है। इसका इलाज संभव है, लेकिन इसके लिए समय रहते डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।

लंबे समय तक बना रहने वाला लाल दाग

अगर जीभ पर कोई लाल रंग का दाग है जो कई दिनों तक बना रहता है और ठीक नहीं हो रहा, तो यह “एरिथ्रोप्लाकिया” नाम की स्थिति हो सकती है। यह एक ऐसी स्थिति है जो बाद में कैंसर का रूप ले सकती है। इसलिए ऐसे किसी भी लाल दाग को नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

RELATED NEWS

No Content Available

चिकनी और चमकदार जीभ

अगर आपकी जीभ पर छोटे-छोटे उभार यानी पपिला नहीं दिखते और वह बहुत चिकनी और लाल नजर आ रही है, तो यह शरीर में विटामिन B12, आयरन या फोलिक एसिड की कमी का संकेत हो सकता है। ऐसे में थकान, कमजोरी और खून की कमी जैसी समस्याएं होने लगती हैं।

जीभ पर गहरी दरारें

जीभ पर अगर गहरी और दर्द देने वाली दरारें नजर आ रही हैं तो यह “स्जोग्रेन सिंड्रोम” नाम की ऑटोइम्यून बीमारी का संकेत हो सकता है। इसमें मुंह और आंखों में सूखापन भी महसूस होता है। अगर ऐसा हो रहा है तो डॉक्टरी सलाह जरूरी है।
सफेद जाल जैसे निशान

अगर जीभ पर सफेद रंग के जाल जैसे निशान दिख रहे हैं तो यह “ओरल लाइकेन प्लेनस” नाम की बीमारी हो सकती है। यह भी एक ऑटोइम्यून रोग है और हेपेटाइटिस C या मुंह के कैंसर से जुड़ा हो सकता है। इसलिए समय रहते इलाज करवाना जरूरी है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
UP Weather Update

यूपी में मौसम ने ली करवट.. नोएडा, गाजियाबाद, गोरखपुर समेत कई जिलों में मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि

Nainital News

नैनीताल में सांप्रदायिक तनाव.. सड़कों पर पसरा सन्नाटा, नाबालिग से दुष्कर्म की घटना से सैलानी परेशान

Meerut

गांव की बत्ती बुझा दी ‘संकेतिक क्रांति’ में, लेकिन खुद की नौकरी बुझा बैठे लाइनमैन साहब!

POPULAR POST

Sardar Vallabhbhai Patel 151st Birth Anniversary

National Unity Day : सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर देश ने किया नमन, राष्ट्रपति ने दी श्रद्धांजलि

October 31, 2026
Delhi Mongolpuri Factory Fire

Delhi Fire : मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, चार लोगों की मौत! बेसमेंट से उठीं लपटों में छह मजदूर फंसे

October 30, 2026
IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
Bike Sales : 6 महीने में बिकीं 21 लाख से ज्यादा बाइक, किसके सामने Pulsar और Shine भी पड़ीं फीकी

Bike Sales : 6 महीने में बिकीं 21 लाख से ज्यादा बाइक, किसके सामने Pulsar और Shine भी पड़ीं फीकी

October 31, 2026
Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

October 30, 2026
Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

October 29, 2026

LATEST

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

October 31, 2026
Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

October 31, 2026
Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

October 31, 2026
Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

October 31, 2026
CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

October 31, 2026
Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

October 31, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India