शनिवार, जुलाई 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

World Thyroid Day 2025: थाइरॉइड के मरीजों के लिए ये हैं कुछ बेहद फ़ायदेमंद उपाय जो रखेंगे आपको स्वस्थ

थायरॉइड में फायदेमंद खास साबुत अनाज क्विनोआ, ब्राउन राइस, ओट्स, जौ और राजगीरा जो थायरॉइड को बैलेंस करने में मदद करते हैं और पाचन को बेहतर बनाते हैं।

by Sadaf Farooqui
मई 24, 2025
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

World Thyroid Day 2025: हर साल 25 मई को विश्व थायरॉइड दिवस मनाया जाता है ताकि लोगों को थायरॉइड से जुड़ी जरूरी बातों के बारे में जानकारी दी जा सके। थायरॉइड हार्मोन का संतुलन बिगड़ने पर शरीर में कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। ऐसे में खानपान पर खास ध्यान देना जरूरी हो जाता है।साबुत अनाज, जो पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, थायरॉइड मरीजों के लिए काफी मददगार माने जाते हैं। ये शरीर को ऊर्जा देते हैं, वजन नियंत्रित रखते हैं और ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल में रखते हैं।

क्विनोआ: संपूर्ण पोषण से भरपूर

RELATED NEWS

स्वास्थ्य के नाम पर जोखिम? ज़्यादा विटामिन से डीएनए डैमेज और कैंसर का खतरा

स्वास्थ्य के नाम पर जोखिम? ज़्यादा विटामिन से DNA डैमेज और कैंसर का खतरा

नवम्बर 18, 2025

स्वाद और सेहत दोनों में अव्वल जाने कांजी का अनोखा मेल

नवम्बर 10, 2025

क्विनोआ एक ऐसा अनाज है जिसमें सभी 9 जरूरी अमीनो एसिड होते हैं। इसमें आयरन, फोलेट और मैग्नीशियम की भी भरपूर मात्रा होती है, जो थायरॉइड के लिए फायदेमंद हैं।

कैसे खाएं:इसे पकाने से पहले 10 मिनट पानी में भिगोएं। 1 भाग क्विनोआ में 2 भाग पानी डालें और धीमी आंच पर 15 मिनट पकाएं। इसे सब्जियों के साथ या खिचड़ी बनाकर खा सकते हैं।

ब्राउन राइस :फाइबर से भरपूर

ब्राउन राइस में प्रोटीन, बी-विटामिन और मैग्नीशियम मौजूद होता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर को धीरे-धीरे बढ़ाता है।

कैसे खाएं: इसे पकाने से पहले 30 मिनट भिगोएं और फिर 2 कप पानी में 25-30 मिनट धीमी आंच पर पकाएं। पुलाव या खिचड़ी में इसका इस्तेमाल करें।

ओट्स: पेट को रखें हल्का

ओट्स फाइबर से भरपूर होते हैं और पेट को देर तक भरा रखते हैं। इसमें बीटा-ग्लूकन होता है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।

कैसे खाएं: ½ कप ओट्स को 1 कप दूध या पानी में पकाएं। इसमें हल्दी, दालचीनी या फल डालकर नाश्ते में लें।

किन साबुत अनाजों से बचें?

थायरॉइड मरीजों को बाजरा (मिलेट) और कुट्टू (बकवीट) जैसे गोइट्रोजन वाले अनाज से बचना चाहिए, क्योंकि ये थायरॉइड हार्मोन बनने में रुकावट डाल सकते हैं। हालांकि भिगोने और पकाने से इनका असर कम हो सकता है।थायरॉइड में संतुलित खानपान बेहद जरूरी है। ऊपर बताए गए साबुत अनाजों को सही तरीके से पकाकर और मात्रा में संतुलित करके खाने से थायरॉइड की समस्या को कंट्रोल करना आसान हो सकता है।

Tags: #healthtipsWorld Thyroid Day
Share198Tweet124Share50

Sadaf Farooqui

Related Posts

स्वास्थ्य के नाम पर जोखिम? ज़्यादा विटामिन से डीएनए डैमेज और कैंसर का खतरा

स्वास्थ्य के नाम पर जोखिम? ज़्यादा विटामिन से DNA डैमेज और कैंसर का खतरा

by Kanan Verma
नवम्बर 18, 2025

विटामिन  : नई हेल्थ स्टडी में सामने आया है कि विटामिन सप्लीमेंट्स , खासकर जब उनकी खुराक बहुत अधिक हो...

स्वाद और सेहत दोनों में अव्वल जाने कांजी का अनोखा मेल

by Kanan Verma
नवम्बर 10, 2025

भारतीय परंपरा में खाने-पीने की कई चीज़ें सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी मानी जाती हैं।...

गर्मी में कैसा पानी पिए ठंडा नॉर्मल या गुनगुना,कौन सा पानी गर्मी से राहत नहीं, सेहत पर वार करता है

गर्मी में कैसा पानी पिए ठंडा नॉर्मल या गुनगुना,कौन सा पानी गर्मी से राहत नहीं, सेहत पर वार करता है

by SYED BUSHRA
मई 19, 2025

side effects of drinking cold water in summer गर्मी के मौसम में जैसे ही तापमान बढ़ता है, वैसे ही ज़्यादातर...

Exam Tips

Exam Tips: एग्जाम टाइम में अपने बच्चों को दें ये ड्राई फ़्रूट, कंप्यूटर से तेज दौड़ेगा दिमाग

by Sadaf Farooqui
फ़रवरी 18, 2025

Exam Tips: आजकल हर माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे तेज दिमाग वाले हों और उनकी याददाश्त अच्छी हो। इसी...

Health Tips: हड्डियों को कमजोर कर सकती हैं, जानें कौन सी चीजें चूसती हैं कैल्शियम

Health Tips: हड्डियों को कमजोर कर सकती हैं, जानें कौन सी चीजें चूसती हैं कैल्शियम

by Ahmed Naseem
फ़रवरी 15, 2025

Health Tips: कैल्शियम हमारे शरीर के लिए बहुत अहम है, क्योंकि यह हड्डियों और दांतों को मजबूत रखने में मदद...

Next Post
RCB Captain

IPL में बड़ा उलटफेर, चलते मैचों के बीच RCB ने बदला कप्तान, इस युवा खिलाड़ी को सौंपी टीम की कमान!

Noida Corona Case

नोएडा में मिला कोरोना का नया केस, 55 वर्षीय महिला मिली Covid पॉजिटिव

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist