लखनऊ। ( UP Budget 2024 ) वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने आज वर्ष 2024-25 का बजट विधानसभा में पेश किया। सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए उत्तर प्रदेश का बजट 7 लाख 36 हजार 437 करोड़ 71 लाख रुपए का है। सरकार इसमें 24 हजार करोड़ रुपए नई योजनाओं पर खर्च करेगी।
प्रदेश में बेरोजगारी दर 2.4% : वित्त मंत्री
विधानसभा में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रदेश सरकार ने लगभग 6 करोड़ व्यक्तियों को गरीबी से बाहर करने में सफल रही। प्रदेश में बेरोजगारी दर 2.4% है। सरकार ने सेमी कन्डक्टर नीति को मंजूरी दी ऐसा करने वाला उत्तर प्रदेश देश का चैथा राज्य बन गया है।
देखिए UP Budget 2024 का पूरा हाल
बजट प्रभु श्रीराम को समर्पित : योगी
विधानसभा में UP Budget 2024 के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने प्रेस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज का बजट प्रभु श्रीराम को समर्पित है। उन्होंने यह भी कहा कि हमारी सरकार का ये आठवां बजट है। हमने प्रत्येक बजट में हमने अपनी किसी थीम को लेकर प्रदेश के लोकमंगल के लिए उस बजट को प्रस्तुत किया है। प्रेस संबोधन के दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक व वित्त मंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद रहे। देखिए उनका पूरा प्रेस कॉन्फ्रेंस