UP Election 2022: आज से BJP का ‘टोली महासम्पर्क अभियान’, घर-घर जाकर केंद्र और राज्य सरकार की गिनाएंगे उपलब्धियां

सुल्तानपुर। भारतीय जनता पार्टी ने यूपी में चुनाव आचार संहिता लागू होते ही विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है, भाजपा प्रदेश महामंत्री,काशी क्षेत्र प्रभारी व सांसद कन्नौज सुब्रत पाठक ने सोमवार को पांचों विधानसभाओं की बैठक कर मंगलवार से शुरू हो रहे टोली महासंपर्क अभियान की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

सुलतानपुर विधानसभा की बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.आर.ए.वर्मा की अध्यक्षता में व पार्टी के प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी शंकर गिरि, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संतबख्श सिंह चुन्नू व क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी की उपस्थित में आयोजित हुई।बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक ने आगामी कार्यक्रमों व मंगलवार से पार्टी द्वारा शुरू किए जा रहे पांच अभियानों की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं से घर-घर व जन- जन के बीच जाकर संपर्क व संवाद करने का आह्वान किया,सांसद सुब्रत पाठक ने बताया की इस अभियान में भाजपा 5 विधानसभाओं के 2172 बूथों पर महिला व पुरूष कार्यकर्ता की अलग- अलग टोली बनायेगी।प्रत्येक टोली में पांच- पांच कार्यकर्ता शामिल होगें।संपर्क टोली घर – घर संपर्क व संवाद स्थापित करेंगी। संपर्क अभियान के दौरान कार्यकर्ता जनता को सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं को बताएंगे और उनसे कमल के फूल को वोट देने व समर्थन करने की अपील करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी ने संपर्क अभियानों के तहत लाभार्थी,महिला,अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग व प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से अलग -अलग संपर्क व संवाद करने की रणनीति को अंतिम रूप दिया। सांसद सुब्रत पाठक ने कहा की मंगलवार को लाभार्थी संपर्क अभियान का शुभारंभ होगा।इसके तहत कार्यकर्ता योजना लाभार्थी के घर – घर जाकर मिलेगें और मिस्ड कॉल द्वारा पार्टी का सदस्य बनायेगें।इस दौरान लाभार्थी को कुमकुम का चंदन लगाया जायेगा।सरकार की उपलब्धियों का पत्रक भी दिया जायेंगा।उन्होंने बताया 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर सभी 372 शक्तिकेन्द्रों के किसी एक दलित बस्ती या पिछड़े वर्ग की बस्ती में खिचड़ी सहभोज आयोजित होगा।14 जनवरी से 30 जनवरी के बीच पन्ना प्रमुख सम्मेलन आयोजित होंगे।पार्टी प्रत्याशी घोषित होने के बाद विधानसभा स्तर पर त्रिदेव सम्मेलन आयोजित होगा।

वही भाजपा प्रदेश मंत्री शंकर गिरि ने कार्यकर्ताओं को चुनावी जानकारी दिया।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.आर.ए.वर्मा ने सभी का स्वागत करते हुए बैठक में आए हुए लोगों का आभार प्रकट किया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार ने किया। प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने जानकारी दी कि चुनावी तारीखों के घोषणा के बाद भाजपा का पहला सियासी कार्यक्रम 11 जनवरी मंगलवार से शुरू होगा। आज लंभुआ विधानसभा की बैठक सर्वोदय इंटर कॉलेज में आयोजित हुई। इसी क्रम में सदर विधानसभा कादीपुर की विधान सभा की बैठक कर टोली संपर्क महाअभियान को अंतिम रूप दिया गया।बैठक में पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ एमपी सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू, ज्ञान प्रकाश जायसवाल,प्रीति प्रकाश, कृपाशंकर मिश्रा,विजय सिंह रघुवंशी,मंगरू प्रजापति आदि लोग उपस्थित रहे।

(संतोष पांडेय)

Exit mobile version