नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश समेत 4 राज्यों में विधानसभा का चुनाव खत्म हो चुका है. वहीं पांचों राज्यों का परिणाम भी घोषित हो गया है. ऐसे में बात करें उन दिग्गजों की जिन्होंने अपनी किस्मत इस विधानसभा चुनाव में आजमाई. लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा, चलिए हम आपको बताते है. वो कौन से प्रत्याशी है जिन्हें मैदान में किस्मत के साथ कर्ज में डुबना पड़ा. साथ ही यूपी के वो कौन से 366 विधायक है जो करोड़पति है।
आपको बता दें उत्तर प्रदेश में 403 विधायकों में से 366 विधायक करोड़पति है. जिसमें सपा के 111 और बीजेपी के 233 विधायक है जो करोड़ो में है 37 विधायक ऐसे भी है. जिनके पास 1 करोड़ से कम की संपत्ति है और 23 विधायक वो है जिनकी संपत्ति 1 करोड़ से 50 लाख के बीच में. सिर्फ दो विधायक ऐसे है जिनके पास 10 लाख से कम संपत्ति है. वहीं मैदान में बात 1734 करोड़पित प्रत्याशी उतरे थे लेकिन 366 को ही जीत मिली। ये वो टॉप के 10 प्रत्याशी है जो विधानसभा के चुनाव में हार गए. और जिनपर 3 करोड़ से अधिक का कर्ज है. विधायकों के पैसों का गुणा गणित।
सबसे पहले 10 जीते हुए सबसे अमीर विधायकों का नाम
नाम | पार्टी | विधानसभा | संपत्ति | |
1 | अमित अग्रवाल | बीजेपी | मेरठ कैंट | 148 करोड़ |
2 | मो. नासिर | सपा | मुरादाबाद ग्रामीण | 60 करोड़ |
3 | राकेश पांडे | सपा | जपुर | 59 करोड़ |
4 | रानी पक्षालिका सिंह | बीजेपी | बाह | 58 करोड़ |
5 | मयंकेश्वर सिंह | बीजेपी | तिलोई | 58 करोड़ |
6 | उमाशंकर सिंह | बसपा | रसाड़ा | 54 करोड़ |
7 | प्रवीण पटेल | बीजेपी | फलपुर | 40 करोड़ |
8 | अखिलेश यादव | सपा | करहल | 40 करोड़ |
9 | राकेश सचान | बीजेपी | भोगनीपुर | 37 करोड़ |
10 | नंदगोपाल गुप्ता नंदी | बीजेपी | इलाहाबाद दक्षिणी | 37 करोड़ |
सबसे अधिक पैसा लेकर चुनाव में उतरे 10 में से 9 हार गए
नवाब काजिल अली खान इस विधानसभा के सबसे अमीर प्रत्याशी थे। उनकी कुल संपत्ति 296 करोड़ रुपए की है। इसके अलावा ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के प्रत्याशी शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली की संपत्ति 195 करोड़ की है। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर सुप्रिया ऐरन हैं उनकी कुल संपत्ति 147 करोड़ है। ये सभी प्रत्याशी हार गए।
1 | अमित अग्रवाल | बीजेपी | मेरठ कैंट | 148 करोड़ |
2 | मो. नासिर | सप | मुरादाबाद ग्रामीण | 60 करोड़ |
3 | राकेश पांडे | सपा | जलालपुर | 59 करोड़ |
4 | रानी पक्षालिका सिंह | बीजेपी | बाह | 58 करोड़ |
5 | मयंकेश्वर सिंह | बीजेपी | तिलोई | 58 करोड़ |
6 | उमाशंकर सिंह | रसाड़ा | 54 करोड़ | |
7 | प्रवीण पटेल | बीजेपी | फूलपुर | 40 करोड़ |
8 | अखिलेश यादव | सपा | करहल | 40 करोड़ |
9 | राकेश सचान | बीजेपी | भोगनीपुर | 37 करोड़ |
10 | नंदगोपाल गुप्ता नंदी | बीजेपी | हाबाद दक्षिणी | 37 |
सपा विधायक पर 23 तो बसपा और बीजेपी के विधायक पर 13-13 करोड़ का कर्ज
जलालपुर सीट से सपा के टिकट पर जीते राकेश पांडेय के ऊपर 23.22 करोड़ रुपए का कर्ज है। दूसरे नंबर पर मथुरा कैंट से विधायक बने अमित अग्रवाल हैं। उन पर 13.29 करोड़ रुपए और बसपा के एकमात्र विधायक उमाशंकर सिंह पर भी 13.02 करोड़ रुपए का कर्ज है। कुल 30 विधायक ऐसे हैं, जिन पर 3 करोड़ रुपए से अधिक की देनदारियां हैं। आइए 10 सबसे बड़े कर्जदार विधायकों का कर्ज दिखाते हैं।
विधायक | पार्टी | विधानसभा | कर्ज | |
1 | राकेश पांडेय | सपा | जलालपुर | 23.22 करोड़ |
2 | अमित अग्रवाल | बीजेपी | मथुरा कैंट | 13.29 करोड़ |
3 | उमाशंकर सिंह | बीएसपी | रसड़ा | 13.02 करोड़ |
4 | विकास गुप्ता | बीजेपी | अयाह शाह | 12 करोड़ |
5 | ओमकार | बीजेपी | नेहतौर | 12 करोड़ |
6 | राकेश सचान | बीजेपी | भोगिनीपुर | 8 करोड़ |
7 | सिद्धार्थ नाथ सिंह | बीजेपी | इलाहाबाद पश्चिमी | 7.60 करोड़ |
8 | आर्यन खान | सपा | लखनऊ वेस्ट | 6.71 करोड़ |
9 | मारिया | सपा | मटेरा | 5.83 करोड़ |
10 | प्रकाश द्विवेदी | बीजेपी | बांदा | 5.81 करोड़ |
114 विधायकों पर एक रुपया भी कर्ज नहीं
चुनाव जीतने वालों में 114 विधायक ऐसे भी हैं, जिन पर एक रुपए का भी कर्ज नहीं है। इसमें सपा गठबंधन के आजम खान, नाहिद हसन समेत 35 नाम शामिल हैं। बीजेपी गठबंधन के 76 नामों में बृजेश पाठक, आशुतोष टंडन, आसीम अरुण शामिल हैं। कुण्डा के बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा उर्फ मोना और वीरेंद्र चौधरी पर भी कोई कर्ज नहीं है।
टॉप 10 मुकदमों वाले सभी प्रत्याशी सपा के, 6 पर कोई कर्ज नहीं
रामपुर से विधायक चुने गए आजम खान पर 87 मुकदमे दर्ज हैं। उनकी संपत्ति 6 करोड़ है। उन पर किसी तरह का कोई कर्ज नहीं है। उनके बेटे अब्दुल्ला आजम पर 43 मुकदमे दर्ज हैं, उन पर भी किसी तरह का कोई कर्ज नहीं है। तीसरे नंबर पर सरधाना से विधायक चुने गए अतुल प्रधान हैं। उन पर 38 मुकदमे हैं। उन पर भी कोई कर्ज नहीं है। 11वें नंबर पर बीजेपी गठबंधन की निषाद पार्टी से मेंहदावल सीट पर अनिल कुमार त्रिपाठी जीते थे। उनके खिलाफ 8 मुकदमे दर्ज हैं। 3.48 करोड़ रुपए कर्ज हैं।