Up News: 65 वर्षीय चरवाहे की कर दी गई पत्थर से कुचल कर निर्मम हत्या, पुलिस कर रही है मामले की जांच

गोवर्धन इलाके के गिरिराज पर्वत से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है… जहां 65 वर्षीय चरवाहे की पत्थर से कुचल कर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक गोवर्धन पर्वत पर भेड़ चराने गया था, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं जैसे ही इसकी भनक पुलिस को लगी वो मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम घटना की जांच में जुट गई है। मृतक का शव अर्धनग्न हालत में मिला.. मुंह में कपड़ा लगा हुआ था।

जानिए पूरा मामला

65 वर्षीय युवक की चरवाहे की पत्थर से कुचल कर निर्मम हत्या कर दी गई। युवक की पहचान मंगल निवासी आन्योर के रूप में हुई है। आज यानी मंगलवार को जब उसका शव गिरिराज पर्वत पर ग्रामीणों ने देखा तो सनसनी फैल गई। इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। वहीं एसपी ग्रामीण पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। आपको बता दे, मृतक का शव अर्ध नग्न अवस्था में और मुंह में कपड़ा भरा अवस्था में मिला.. साथ ही उसके शरीर में जख्मों के निशान थे।

65 वर्षीय पुत्र सिरिया निवासी अन्यौर घर से भेड़ बकरी चराने गया था,देर रात तक जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी, रात में उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था, मंगलवार तड़के अन्यौर के ग्रामीणों को जानकारी मिली कि उसकी गिरिराज पर्वत पर शिला से कुचल कर हत्या कर दी है, शव पर्वत के ऊपर पड़ा है, इसकी जानकारी मिलते बड़ी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए, घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

 

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

 

 

Exit mobile version