UP Nikay Chunav 2023 Live: आज प्रदेश के नगर निकाय चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए मतदान शुरु हो गया है। बता दें कि दूसरे चरण में 9 मंडल के 38 जिलों की 7 नगर निगम, 95 नगर पालिका, 267 नगर पंचायत पद और पार्षद सीटों के लिए वोटिंग जारी है।
9 मंडल के 38 जिलों में वोटिंग
मेरठ मंडल में- मेरठ, गौतमबुद्धनगर, हापुड़ और गाजियाबाद
बरेली मंडल में- बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं और पीलीभीत
अलीगढ़ मंडल में- हाथरस, एटा, कासगंज और अलीगढ़
कानपुर मंडल में- कानपुर नगर, कन्नौज, इाटावा, फर्रुखाबाद, औरैया और कानपुर देहात
चित्रकूट मंड में- हमीरपुर, महोबा, चित्रकूट और बांदा
अयोध्या मंडल में: अयोध्या, सुलतानपुर, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, अमेठी
बस्ती मंडल में: बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर
आजमगढ़ मंडल में: आजमगढ़, मऊ, बलिया
मिर्जापुर मंडल में: सोनभद्र, भदोही, मिर्जापुर