UP Nikay Chunav 2023 1st Phase Polling: आज निकाय चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान होने है। गुरुवार यानी आज 9 मंडलों के 37 जिलों, 10 नगर निगम, 103 नगर पालिका और 276 नगर पंचायतों में में वोट डाले जा रहे हैं। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। आज सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरु हो चुकी है। आज शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान से जुड़ी पल पल की अपडेट News1india पर….
पहले चरण में चुने जाएंगे 10 मेयर
यूपी नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण की वोटिंग जारी है। जहां 10 मेयर चुने जाएंगे तो वहीं 830 पार्षद में से 820 पदों के लिए मतदान किया जा रहा है। क्योंकि 10 पदों पर निर्विरोध पार्षद चुने जा चुका है। पहले चरण में मतदान के लिए नगर निगमों में 9699 जगहों पर 2658 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं, जहां 6303542 पुरुष तो वहीं 5362151 महिला मतदाता EVM से वोट डालेंगे। पहले चरण में महापौर की 10 सीटों पर 113 प्रत्याशी और 820 पार्षद पद पर 5431 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 85 पार्षद और सभासद निर्विरोध निर्वाचित चुने जा चुके हैं। वह अब इस चुनावी दौड़ से बाहर हो गए है।