पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की पत्नी और आरटीआई एक्टिविस्ट नूतन ठाकुर ने ट्वीट किया।जनपद आगरा के तहसील फतेहाबाद के गांव ऊसरा के प्रधान विनोद कुमार पर गंभीर आरोप लगे हैं। दरअसल पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की पत्नी और आरटीआई एक्टिविस्ट नूतन ठाकुर ने एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने गांव के प्रधान विनोद कुमार पर नहर तोड़कर निजी आवास बनाए जाने का आरोप लगाया है। आरटीआई एक्टिविस्ट नूतन ठाकुर ने ट्वीट करते हुए आगरा पुलिस, चीफ सेक्रेट्री उत्तर प्रदेश सरकार, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश और प्रदेश सरकार से कार्यवाही करने की मांग की है।
वहीं उन्होंने सत्ताधारी नेताओं के दबाव में प्रधान पर कार्यवाई ना करने का भी गंभीर आरोप लगाया है। इससे पहले भी कई बार प्रधान के खिलाफ जांच हुई है। प्रधान के खिलाफ कार्यवाई किए जाने को लेकर नूतन ठाकुर की तारीफ हुई। आरटीआई एक्टिविस्ट नूतन ठाकुर के ट्वीट से पुलिस महकमे और राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा हो गई है।