बुधवार, अक्टूबर 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Mathura News: जिसने महाकुंभ से भक्तों को लेकर लौट रही बस में लगाई आग, उसी व्यक्ति का जली हुई बस से मिला कंकाल

Bus Catches Fire In Mathura: वृंदावन में मंगलवार दोपहर एक यात्री बस में भीषण आग लग गई, जिसमें एक यात्री की मौत हो गई।

by Vinod
जनवरी 15, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। प्रयागराज महाकुंभ से भक्तों को लेकर लौट रही बस में अचानक आग लग गई, जिससे एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई। यात्रियों ने बस का शीशा तोड़कर अपनी जान बचाई। फायर सेफ्टी सिस्टम के जरिए आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। आग की चपेट में आने से पांच यात्री भी झुलस गए। ये घटना वृंदावन में हुई। बस पर्यटन केंद्र पर खड़ी थी। अग्निकांड की सूचना पर पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची।

वंदावन में बस में लगी आग

प्रयागराज महाकुंभ में तेलंगाना के भक्त बस के जरिए आए हुए थे। त्रिवेणी में डुबकी लगाने के बाद सभी यात्री बस के जरिए अपने घर को लौट रहे थे। बस वृदांवन पहुंची तो उसे कुछ देर के लिए चालक ने रोक दिया। तभी बस में अचानक आग लग गई और वह धू-धू कर जलने लगे। बस के अंदर सवार यात्रियों ने शीशा तोड़कर अपनी जान बचाई। वहीं एक व्यक्ति की आग से जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा वृंदावन में सिगरेट जलाने से यह हादसा हुआ है। बस में खाना बनाने के लिए गैस सिलेंडर रखे थे, जिससे आग ने विकारल रूप ले लिया।

RELATED NEWS

Krishna Janmashtami 2026

Janmashtami 2026: देशभर में गूंजे जयकारे, मथुरा-द्वारका में आधी रात जन्मे कान्हा, नाथद्वारा में 21 तोपों की सलामी

सितम्बर 5, 2026
Krishna Janmashtami: जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं को राहत, लखनऊ से मथुरा-बरसाना के लिए चलेंगी AC बसें

Krishna Janmashtami: जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं को राहत, लखनऊ से मथुरा-बरसाना के लिए चलेंगी AC बसें

अगस्त 31, 2026

बुजुर्ग की जलकर मौत

बस में 50 श्रद्धालु सवार थे। आग में जलकर 60 वर्षीय एक बुजुर्ग श्रद्धालु द्रुपद पुत्र भेजना ग्राम पाल जी जिला कुम्हेर तेलंगाना की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग बस से नीचे नहीं उतर पाया और उसी के अंदर उसकी जिंदा चिता जल गई। जब पुलिस और दमकल के कर्मचारी बंस के अंदर गए तो उन्हें एक श्रद्धालु का कंकाल मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जांच शुरू कर दी है।

बस के अंदर पी रहा था बीड़ी

बस के समीप यात्रियों के लिए भोजन की व्यवस्था में लगे बस मालिक के भाई ने बताया कि बुजुर्ग श्रद्धालु बीमार था, इस वजह से वह 50 अन्य यात्रियों के साथ मंदिर दर्शन करने नहीं जा सका। वह पीछे की सीट पर बैठकर बीड़ी पी रहा था। तभी अचानक बस में आग लग गई और उसे निकालने का मौका नहीं मिला। जिसके कारण उसकी बस के अंदर जलकर मौत हो गई। जबकि अन्य यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

डीएम मौके पर पहुंचे

दरअसल, तेलंगाना के निर्मल जिला से चली बस में 50 यात्री सवार थे। बस करीब 2ः30 बजे वृंदावन के पर्यटक सुविधा केंद्र पहुंची। श्रद्धालु बस से उतरकर दर्शन करने के लिए चले गए, तभी करीब साढ़े पांच बजे खड़ी बस में आग लग गई। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और बस में लगी आग के कारण की जांच करने की निर्देश दिए हैं पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच में जुटा है।

Tags: mahakumbh 2025Mathura News
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Krishna Janmashtami 2026

Janmashtami 2026: देशभर में गूंजे जयकारे, मथुरा-द्वारका में आधी रात जन्मे कान्हा, नाथद्वारा में 21 तोपों की सलामी

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Krishna Janmashtami 2026: देशभर में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिरों...

Krishna Janmashtami: जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं को राहत, लखनऊ से मथुरा-बरसाना के लिए चलेंगी AC बसें

Krishna Janmashtami: जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं को राहत, लखनऊ से मथुरा-बरसाना के लिए चलेंगी AC बसें

by Kirtika Tyagi
अगस्त 31, 2026

Lucknow to Mathura Bus Service: कृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा, वृंदावन और बरसाना जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते...

Mathura News: श्रद्धालुओं को मिलेगा नया आध्यात्मिक अनुभव, श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दिखेंगी कान्हा की लीलाएं

Mathura News: श्रद्धालुओं को मिलेगा नया आध्यात्मिक अनुभव, श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दिखेंगी कान्हा की लीलाएं

by Sadaf Farooqui
जून 3, 2026

Mathura News: मथुरा आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जल्द ही एक नया और आकर्षक आध्यात्मिक अनुभव तैयार होने जा रहा...

Mathura Family Suicide Case: पति-पत्नी, तीन मासूमो की जहरीला पदार्थ खाने से मौत, पुलिस हर एंगल से कर रही जाँच, गांव में पसरा मातम

Mathura Family Suicide Case: पति-पत्नी, तीन मासूमो की जहरीला पदार्थ खाने से मौत, पुलिस हर एंगल से कर रही जाँच, गांव में पसरा मातम

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 10, 2026

Mathura Family Suicide Case: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक बेहद दुखद और दिल को झकझोर देने वाली घटना...

Mathura News: मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करना पड़ा भारी, युवक से पुलिस ने की बर्बरता, मानवाधिकार और कानून व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

Mathura News: मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करना पड़ा भारी, युवक से पुलिस ने की बर्बरता, मानवाधिकार और कानून व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 8, 2026

Allegations of brutality in Mathura:उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से सामने आई एक घटना ने लोगों को झकझोर दिया है।...

Next Post
दिल्ली कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की नई लिस्ट, जानिए किन्हें मिला ‘पंजे’ का सिंबल और किनका कटा टिकट

दिल्ली कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की नई लिस्ट, जानिए किन्हें मिला ‘पंजे’ का सिंबल और किनका कटा टिकट

IIT Baba

Mahakumbh 2025: इंजीनियर से सन्यासी तक: जानें आईआईटी बाबा की अनोखी कहानी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In