Sunday, January 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

अंसारी फैमिली से ‘OP’ का खत्म हुआ दोस्ताना, अब ये नेता मऊ सीट से सपा का हो सकता चेहरा

अब्बास अंसारी की विधायकी रद्द होने के बाद मऊ सीट पर उपचुनाव को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं, अंसारी परिवार के इस नेता पर सपा लगा सकती दांव।

Vinod by Vinod
June 11, 2025
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। अब मऊ में तैनात अधिकारियों के ट्रांसफर नहीं होंगे। अगर वह चाहेंगे भी तो हम ऐसा नहीं होंने देंगे। हर एक का हिसाब किताब होगा। ये शब्द आज से करीब तीन साल पहले मऊ सीट से विधायक चुने गए अब्बास अंसारी ने कहे थे, जिनकी गूंज अब फिर से यूपी में सुनाई देने लगी है। एकबार फिर से अंसारी परिवार सुर्खियों में छाया हुआ है। राजनीतिक दल के नेता भी एकाएक एक्टिव हो गए हैं और सियासी पिच पर उतरकर ताबड़तोड़ बैटिंग करने लगे हैं। मुख्तार अंसारी के छोटे नवाब उमर अंसारी की कार का काफिला मऊ के गांव में दिखने लगा है। जबकि बड़े बेटे अब्बास भी डटे हुए हैं और अपनी विधायकी बचाने को लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

उपचुनाव की आहट की भनक यूपी सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर को भी हुई तो वह भी मैदान पर उतर आए और बयानों की ऐसी बरसात की, जिससे लखनऊ से लेकर दिल्ली पानी-पानी हो गया। ओमप्रकाश यहीं तक नहीं रूके। उन्होंने दो टूक शब्दों में कह दिया अब्बास अंसारी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से विधायक रहे हैं। फिलहाल अब्बास कोर्ट गए हुए हैं। अगर मऊ में उपचुनाव होते हैं तो उनकी ही पार्टी को एनडीए की तरफ से टिकट दिया जाएगा। ओमप्रकाश राजभर ने एक और बड़ी बात कह दी। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी अब अंसारी परिवार के किसी भी सदस्य को टिकट नहीं देगी। हमारे पास जिताऊ कैंडीडेट है और सभी लोग हमारे साथ हैं। हमारी बात बीजेपी के बड़े नेताओं से हो गई है।

RELATED POSTS

Mau Dalit assault case

‘DM बनोगे तो हमारा काम कौन करेगा?’, Mau में दलित छात्र की पिटाई पर 3 महीने बाद मचा बवाल

January 16, 2026
Mau

मऊ का डॉन बना ‘घर का दुश्मन’: काका ने सरेआम किया फायर, पैसों के लिए सगे बेटे पर चलाई गोलियां, थर्राया इलाका।

December 28, 2025

दरअसल, यूपी में एक बड़ा सियासी उलटफेर हुआ है। हेट स्पीच मामले में सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी की विधायकी चली गई। जिसके कारण मऊ विधानसभा सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया। जल्द यहां उपचुनाव होगा। इसे लेकर अब योगी कैबिनेट में मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का बड़ा बयान सामने आया है। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में मऊ सीट से सुभासपा के कैंडीडेट अब्बास अंसारी विधायक चुने गए थे। ओप्रकाश राजभर ने कहा, जो सीट खाली हुई है वो सुभासपा की सीट है। इसलिए नियमों के हिसाब से इस सीट पर सुभासपा ही चुनाव लड़ेगी। हम एनडीए के शीर्ष नेतृत्व से बातचीत करके वहां चुनाव लड़ेंगे। हम अंसारी परिवार के किसी सदस्य को टिकट नहीं देंगे। हम बीजेपी से बात करेंगे और जिताऊ उम्मीदवार को मैदान में उतारेंगे।

अब्बास अंसारी माफिया से नेता बने पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के पुत्र हैं। मऊ सीट का प्रतिनिधित्व अब्बास से पहले मुख्तार ने ही किया। मुख्तार अंसारी ने 1996 में मऊ सीट से पहली बार जीत हासिल की थी। इसके बाद पार्टियां बदलीं, लेकिन विधायक नहीं। मुख्तार ने इस सीट पर निर्दलीय चुनाव जीतकर भी अपनी ताकत दिखाई। मुख्तार अंसारी ने 2017 के यूपी चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर आखिरी बार मऊ सीट से चुनाव लड़ा और जीता था। 2022 में एक केस में सजा सुनाए जाने के बाद मुख्तार ने अपनी सीट से बेटे अब्बास अंसारी को उतार दिया। यूपी चुनाव 2022 में ओमप्रकाश राजभर की पार्टी, अखिलेश यादव की अगुवाई वाली समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन कर चुनाव मैदान में थी।

सपा-सुभासपा गठबंधन में मऊ सीट सुभासपा के कोटे में गई और राजभर की पार्टी ने इस सीट से मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास को उतारा। अब्बास ने परिवार की सीट पर कब्जा बरकरार रखा। अब अब्बास के विधानसभा सदस्यता गंवाने के बाद चर्चा इस सीट पर परिवार के दबदबे को लेकर होने लगी है। मुख्तार की मौत के बाद उपचुनाव अंसारी परिवार के लिए बड़ा टेस्ट होगा। अंसारी परिवार के लिए 29 साल की साख दांव पर होगी। अंसारी परिवार का कोई सदस्य या परिवार समर्थित उम्मीदवार अगर मऊ सीट के उपचुनाव में हारता है, तो इसे इस सीट पर अंसारी परिवार के सियासी दबदबे के द एंड की तरह देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि बकरीद पर अंसारी परिवार की बैठक बड़ा फाटक में हुई थी। सभी ने उमर अंसारी के नाम पर मुहर लगाई है।

उमर अंसारी मऊ विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय हैं। अब्बास के जेल जाने के बाद उमर ने जनता के बीच मौजूदगी बनाए रखी है। उमर के साथ ही एक विकल्प गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी की बेटी नुसरत के नाम पर भी चर्चा हुई। सियासत से दूर रहने वाली नुसरत पिछले साल हुए लोकसभा चुनाव के दौरान अपने पिता के प्रचार में एक्टिव नजर आई थीं। नुसरत ने महिलाओं की टोली लेकर घर-घर जनसंपर्क किया, सपा कार्यालय में बैठकें कर चुनावी रणनीति भी बनाई थी। लेकिन अंसारी परिवार ने नुसरत की जगह उमर को चुनाव में उतारे जानें का मन बनाया है। सूत्र बताते हैं कि इसकी जानकारी अखिलेश यादव तक पहुंचा दी गई है। फिलहाल अंसारी परिवार की नजर कोर्ट पर टिकी है। अब्बास ने सजा के खिलाफ याचिका दायर की है। अगर सजा पर रोक लगती है तो उपचुनाव नहीं होंगे।

फेफना से सपा विधायक और बलिया जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव ने दावा किया है कि मऊ में उपचुनाव हुआ तो समाजवादी पार्टी के टिकट पर अंसारी परिवार का ही सदस्य विधायक बनेगा। उन्होंने कहा कि यह सीट सपा की झोली में ही जाएगी। समाजवादी पार्टी विधायक संग्राम सिंह यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार ने दुर्भावना से ग्रस्त होकर अब्बास अंसारी की विधायकी रद्द करने का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि रविवार की रात को जल्दबाजी में विधानसभा सचिवालय खोलकर अधिसूचना जारी करवाई गई। सपा विधायक ने कहा कि अंसारी परिवार जिस सदस्य के नाम पर मुहर लगाएगा वही सपा का कैंडीडेट होगा। अगर उमर अंसारी चुनाव में उतरते हैं तो उनका सौ फीसदी विधायक चुना जाना तय हैं।

 

Tags: Afzal AnsariMaumukhtar ansariom Prakash rajbhar
Share197Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

Mau Dalit assault case

‘DM बनोगे तो हमारा काम कौन करेगा?’, Mau में दलित छात्र की पिटाई पर 3 महीने बाद मचा बवाल

by Mayank Yadav
January 16, 2026

Mau Dalit assault case: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र में एक दलित युवक के साथ मारपीट...

Mau

मऊ का डॉन बना ‘घर का दुश्मन’: काका ने सरेआम किया फायर, पैसों के लिए सगे बेटे पर चलाई गोलियां, थर्राया इलाका।

by Mayank Yadav
December 28, 2025

Mau News: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में अपराध जगत का पुराना नाम रमेश सिंह काका एक बार फिर सुर्खियों...

Om Prakash Rajbhar

उत्तर प्रदेश के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बनाई ‘राष्ट्रीय सुहेलदेव सेना’, वर्दी में दिख रहे सैनिक!

by Mayank Yadav
December 11, 2025

Om Prakash Rajbhar RSS: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के मुखिया...

हाई प्रोफाइल वेडिंग रिसेप्शन के जरिए उमर ने दिखाया दबदबा, अखिलेश-ओवैसी ने मुख्तार की बहू को क्या दिया तोहफा

हाई प्रोफाइल वेडिंग रिसेप्शन के जरिए उमर ने दिखाया दबदबा, अखिलेश-ओवैसी ने मुख्तार की बहू को क्या दिया तोहफा

by Vinod
November 19, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी की शादी इनदिनों सुर्खियों में छाई हुई है। उमर ने...

कौन है फातिमा, जिनसे उमर अंसारी ने की शादी, जानें नईनवेली दुल्हन को क्यों दिखाई पिता मुख्तार की फोटो

कौन है फातिमा, जिनसे उमर अंसारी ने की शादी, जानें नईनवेली दुल्हन को क्यों दिखाई पिता मुख्तार की फोटो

by Vinod
November 18, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। मुख्तार अंसारी छोटे बेटे उमर ने गाजीपुर की रहने वाली फातिमा से बीते 15 नवंबर को शादी...

Next Post
srishti raghuvanshi social media backlash after raja raghuvanshi death controversy

भाई की मौत के दुख के बीच नया बवाल क्यों है राजा रघुवंशी की बहन सोशल मीडिया पर विवादों में

Gorakhpur

Gorakhpur: बीजेपी महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव का हार्ट अटैक से निधन, कार्यकर्ताओं में शोक की लहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist