शुक्रवार, अक्टूबर 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

खाटू श्याम मंदिर में भारी भीड़ के चलते हुआ हादसा, धड़ाम से गिरी रेलिंग

शाहजहांपुर में एकादशी के अवसर पर श्री खाटू श्याम मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा हुई, और इस दौरान एक हादसा हो गया, जिसमें आधे दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। श्री श्याम मंदिर की रेलिंग टूट जाने के कारण लगभग 12 फीट ऊंचाई से कई श्रद्धालु गिर गए, जिससे वे घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवा दिया गया है।

by Gulshan
नवम्बर 13, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Shahjahanpur News
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Animal Danger गंगा एक्सप्रेसवे पर अचानक सामने आ रहे अवारा जानवर,  टूटी रिटेनिंग वाल से बढ़ा हादसों का खतरा

Animal Danger गंगा एक्सप्रेसवे पर अचानक सामने आ रहे अवारा जानवर, टूटी रिटेनिंग वाल से बढ़ा हादसों का खतरा

सितम्बर 20, 2026
shahjahanpur sarraf umesh gupta death police raid case investigation

Shahjahanpur News: पुलिस दबिश के बाद सर्राफ की संदिग्ध मौत, छह पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज

अगस्त 20, 2026

Shahjahanpur News : यूपी के शाहजहांपुर में उस वक्त हादसा हो गया जब एक मंदिर की रेलिंग टूटकर नीचे गिर गई। एकादशी पर बरेली मोड़ स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी। इसी दौरान ये हादसा हुआ, जहां श्री श्याम मंदिर की रेलिंग टूटने से करीब 12 फीट की ऊंचाई से गिरकर आधा दर्जन से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए। एकादशी पर श्री खाटू श्याम मंदिर में श्याम जन्म उत्सव कार्यक्रम मनाया जा रहा था। इस दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की इतनी भारी भीड़ उमड़ी कि फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे समेत बाकी सड़कों पर जाम लग गया।

इस दौरान दूसरी मंजिल पर मंदिर के अंदर जाने के लिए उमड़ी भीड़ के चलते मंदिर की सीमेंटेड रेलिंग टूटकर नीचे गिर गई. बताया जा रहा है कि रेलिंग टूटने से नीचे गिरे श्रद्धालुओं(Shahjahanpur News) में महिलाएं, पुरुष के साथ ही ज्यादातर बच्चे शामिल थे। रेलिंग टूटने और श्रद्धालुओं के घायल होने से मंदिर परिसर में भगदड़ मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। हादसे के दौरान घायल हुए श्रद्धालुओं में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हुए हैं। कुल सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका मेडिकल कॉलेज में उपचार किया जा रहा है। मंदिर परिसर में हुए हादसे की सूचना मिलते ही एसपी सिटी, सीओ सिटी समेत अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।

यह भी पढ़ें : क्या यूपी रोडवेज के बस अड्डे होंगे शहरों से बाहर? क्या होगा आलमबाग 

कार्यक्रम के लिए नहीं ली गई थी अनुमति

पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद श्री श्याम मंदिर में भीड़ के कारण लगे जाम को खुलवाया, तब जाकर यातायात शुरू हुआ। लेकिन सवाल यह है कि इतने बड़े कार्यक्रम के आयोजन से पहले मंदिर समिति ने किसी प्रकार की अनुमति क्यों नहीं ली। अनुमति तो दूर की बात, मंदिर समिति ने इस कार्यक्रम के आयोजन की सूचना भी पुलिस को नहीं दी, जिसके चलते कई जगहों पर जाम की स्थिति बन गई और कार्यक्रम में हादसा भी हो गया।

Tags: Shahjahanpur News
Share196Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Animal Danger गंगा एक्सप्रेसवे पर अचानक सामने आ रहे अवारा जानवर,  टूटी रिटेनिंग वाल से बढ़ा हादसों का खतरा

Animal Danger गंगा एक्सप्रेसवे पर अचानक सामने आ रहे अवारा जानवर, टूटी रिटेनिंग वाल से बढ़ा हादसों का खतरा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 20, 2026

Ganga Expressway Animal Safety: शाहजहांपुर के जलालाबाद में गंगा एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़...

shahjahanpur sarraf umesh gupta death police raid case investigation

Shahjahanpur News: पुलिस दबिश के बाद सर्राफ की संदिग्ध मौत, छह पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज

by Kirtika Tyagi
अगस्त 20, 2026

 Shahjahanpur Sarraf Death:शाहजहांपुर के निगोही में चोरी के जेवरात खरीदने के मामले में वांछित सर्राफा व्यापारी उमेश गुप्ता उर्फ गुड्डू...

Shahjahanpur Blind Faith Incident

Shahjahanpur News: अंधविश्वास बना विवाद की वजह, सपने मे मौलवी के कहने पर खेत में बनाई मजार

by SYED BUSHRA
जुलाई 31, 2026

Shahjahanpur Incident: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के सिंधौली क्षेत्र में अंधविश्वास से जुड़ा एक मामला सामने आया है। ढकिया...

Shahjahanpur News:

Road Accident: शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा, सांड से टकराई कार फिर बाइक से भिड़ी, एक की मौत, पांच घायल

by SYED BUSHRA
जुलाई 4, 2026

Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। पुवायां-खुटार हाईवे पर...

Shahjahanpur News

शाहजहांपुर में बिगड़े बोल से बवाल! पैगंबर पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद थाने का घेराव, सड़कों पर उतरे हजारों लोग

by Gulshan
सितम्बर 13, 2025

Shahjahanpur News : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में बीती रात (12 सितंबर) उस वक्त हालात बिगड़ गए जब सोशल मीडिया...

Next Post
Supreme Court, bulldozer action

SC on Bulldozer Action: बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, फैसले की 5 बड़ी बातें

केवल आरोपी होने पर किसी का घर नहीं गिरा सकते…बुलडोजर एक्शन पर Supreme Court का सख्त रवैया

केवल आरोपी होने पर किसी का घर नहीं गिरा सकते...बुलडोजर एक्शन पर Supreme Court का सख्त रवैया

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In