शुक्रवार, अक्टूबर 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

शाहजहांपुर में बिगड़े बोल से बवाल! पैगंबर पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद थाने का घेराव, सड़कों पर उतरे हजारों लोग

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में 12 सितंबर की रात उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एक व्यक्ति ने पैगंबर मोहम्मद साहब और इस्लामिक धर्मग्रंथ को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी।

by Gulshan
सितम्बर 13, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Shahjahanpur News
Share on FacebookShare on Twitter

Shahjahanpur News : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में बीती रात (12 सितंबर) उस वक्त हालात बिगड़ गए जब सोशल मीडिया पर एक व्यक्ति द्वारा पैगंबर मोहम्मद साहब और इस्लामिक धार्मिक ग्रंथों को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी वायरल हो गई। इस पोस्ट के सामने आते ही मुस्लिम समुदाय में आक्रोश फैल गया और हजारों की संख्या में लोग विरोध जताने के लिए सदर बाजार थाने के बाहर जमा हो गए।

प्रदर्शनकारियों ने थाने का घेराव कर जमकर नारेबाजी की और तोड़फोड़ की कोशिश की। हालात बिगड़ते देख पुलिस को मजबूरन लाठीचार्ज करना पड़ा जिससे भीड़ को तितर-बितर किया जा सके। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

RELATED NEWS

Animal Danger गंगा एक्सप्रेसवे पर अचानक सामने आ रहे अवारा जानवर,  टूटी रिटेनिंग वाल से बढ़ा हादसों का खतरा

Animal Danger गंगा एक्सप्रेसवे पर अचानक सामने आ रहे अवारा जानवर, टूटी रिटेनिंग वाल से बढ़ा हादसों का खतरा

सितम्बर 20, 2026
shahjahanpur sarraf umesh gupta death police raid case investigation

Shahjahanpur News: पुलिस दबिश के बाद सर्राफ की संदिग्ध मौत, छह पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज

अगस्त 20, 2026

सोशल मीडिया पोस्ट से भड़का मामला

जानकारी के मुताबिक, जिस व्यक्ति पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप है उसका नाम केके दीक्षित बताया जा रहा है। उस पर आरोप है कि उसने सोशल मीडिया पर पैगंबर मोहम्मद और मुस्लिम धर्मग्रंथ को लेकर आपत्तिजनक बातें लिखीं, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। ईदगाह कमेटी के सचिव कासिम रजा ने इस संबंध में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह और एसपी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील की।

यह भी पढ़ें : बाढ़ पीड़ितों के लिए CM भगवंत मान का ऐलान, 45 दिनों में मिलेगा…

डीएम ने स्पष्ट किया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी के बहकावे में न आएं। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि दोषी को कानून के मुताबिक सजा दिलाई जाएगी और शहर में अमन-चैन को कोई नुकसान नहीं पहुंचने दिया जाएगा। फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं, लेकिन संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है और सोशल मीडिया पर निगरानी रखी जा रही है।

Tags: Shahjahanpur News
Share196Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Animal Danger गंगा एक्सप्रेसवे पर अचानक सामने आ रहे अवारा जानवर,  टूटी रिटेनिंग वाल से बढ़ा हादसों का खतरा

Animal Danger गंगा एक्सप्रेसवे पर अचानक सामने आ रहे अवारा जानवर, टूटी रिटेनिंग वाल से बढ़ा हादसों का खतरा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 20, 2026

Ganga Expressway Animal Safety: शाहजहांपुर के जलालाबाद में गंगा एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़...

shahjahanpur sarraf umesh gupta death police raid case investigation

Shahjahanpur News: पुलिस दबिश के बाद सर्राफ की संदिग्ध मौत, छह पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज

by Kirtika Tyagi
अगस्त 20, 2026

 Shahjahanpur Sarraf Death:शाहजहांपुर के निगोही में चोरी के जेवरात खरीदने के मामले में वांछित सर्राफा व्यापारी उमेश गुप्ता उर्फ गुड्डू...

Shahjahanpur Blind Faith Incident

Shahjahanpur News: अंधविश्वास बना विवाद की वजह, सपने मे मौलवी के कहने पर खेत में बनाई मजार

by SYED BUSHRA
जुलाई 31, 2026

Shahjahanpur Incident: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के सिंधौली क्षेत्र में अंधविश्वास से जुड़ा एक मामला सामने आया है। ढकिया...

Shahjahanpur News:

Road Accident: शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा, सांड से टकराई कार फिर बाइक से भिड़ी, एक की मौत, पांच घायल

by SYED BUSHRA
जुलाई 4, 2026

Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। पुवायां-खुटार हाईवे पर...

पति ने पत्नी की प्रेमी के साथ कराई शादी, विदाई के वक्त बोली बीवी, ‘सॉरी जी अब कौशल की हुई रूबी’

पति ने पत्नी की प्रेमी के साथ कराई शादी, विदाई के वक्त बोली बीवी, ‘सॉरी जी अब कौशल की हुई रूबी’

by Vinod
अगस्त 9, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में पति-पत्नी और वो को लेकर हैरान कर देने वाला मामला सामने आया...

Next Post
Allahabad High Court

Allahabad High Court : प्यार में सहमति से बना संबंध दुष्कर्म नहीं, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

Rajasthan News

Rajasthan News : पीहू ने पापा के सामने ली ऐसी विदाई कि हॉस्पिटल स्टाफ भी हुआ भावुक, खबर ने हर दिल को झकझोरा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In