मंगलवार, जुलाई 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

गाजीपुर में अतिक्रमण पर कार्रवाई, बुलडोजर देखते ही झोपड़ियों में लगी आग

यूपी के गाजीपुर में जब तहसील प्रशासन की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची, उससे पहले ही अतिक्रमणकारियों ने अपनी झोपड़ियों को खुद आग के हवाले कर दिया।

by Gulshan
अप्रैल 28, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Ghazipur New
Share on FacebookShare on Twitter

Ghazipur News : उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले की जमानिया तहसील स्थित मोहम्मदपुर गांव में सरकारी जमीन पर वर्षों से अवैध झोपड़ियां डालकर लोग रह रहे थे। अदालत के आदेश के दो वर्ष बीत जाने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया था। इस लापरवाही के विरोध में गांव के समाजसेवी विद्यानिवास उपाध्याय ने तहसील कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। समाजसेवी के दबाव और आंदोलन के चलते प्रशासन को आखिरकार कार्रवाई के लिए मजबूर होना पड़ा। जब प्रशासनिक टीम अतिक्रमण हटाने के लिए गांव पहुंची, तो हालात अचानक बिगड़ गए। अतिक्रमणकारियों ने विरोध स्वरूप अपनी झोपड़ियों में खुद ही आग लगा दी, जिससे माहौल में भारी तनाव फैल गया।

यह विवाद मोहम्मदपुर गांव के जच्चा-बच्चा केंद्र की भूमि समेत अन्य सरकारी संपत्तियों पर कब्जे से जुड़ा है। वर्ष 2015 में विद्यानिवास उपाध्याय ने इस अतिक्रमण की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद मामला जमानिया तहसीलदार की अदालत तक पहुंचा। अदालत ने 11 जनवरी 2023 को अतिक्रमण हटाने और दोषियों पर जुर्माना लगाने का आदेश दिया था। बावजूद इसके, दो साल तक आदेश पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, न अतिक्रमण हटाया गया और न ही जिम्मेदारों पर कोई कार्रवाई हुई।

RELATED NEWS

Ghazipur News

एआरटीओ कार्यालय में लाइसेंस घोटाले का खुलासा तेज सिंह मोटर ट्रेनिंग स्कूल बना ‘लाइसेंस माफिया’ का केंद्र

जुलाई 26, 2025
Blood Donation Day 2025

विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तवीरों ने बढ़ाया मानवता का हाथ, रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब

जून 14, 2025

अधिकारियों पर लगा आरोप

लंबे समय तक कार्रवाई न होने से नाराज विद्यानिवास उपाध्याय ने तहसील प्रशासन पर अतिक्रमणकारियों को संरक्षण देने और उनसे अवैध वसूली करने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी कि जब तक अतिक्रमण नहीं हटेगा, वह अनशन पर बैठेंगे। तहसीलदार ने उन्हें मनाने की कोशिश की, मगर वे अपनी मांग पर अड़े रहे। अंततः शनिवार को अतिक्रमण हटाने के लिए जेसीबी मंगाई गई और कार्रवाई के आदेश दिए गए।

यह भी पढ़ें : मेरठ में सफाई के दौरान टॉयलेट में मिला मानव भ्रूण का शव, सभी हैरान, आरोपी की तलाश…

कैसे लगी झोपड़ियों में आग 

कार्रवाई के दौरान न तो पर्याप्त पुलिस बल मौजूद था और न ही सुरक्षा के कोई खास इंतजाम किए गए थे। जैसे ही प्रशासन ने अतिक्रमण हटाना शुरू किया, अतिक्रमणकारियों ने विरोध करते हुए अपनी ही झोपड़ियों में आग लगा दी। देखते ही देखते कई झोपड़ियां धू-धू कर जलने लगीं और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आगजनी की इस घटना में करीब आधा दर्जन झोपड़ियां जलकर पूरी तरह राख हो गईं।

Tags: Ghazipur News
Share198Tweet124Share49

Gulshan

Related Posts

Ghazipur News

एआरटीओ कार्यालय में लाइसेंस घोटाले का खुलासा तेज सिंह मोटर ट्रेनिंग स्कूल बना ‘लाइसेंस माफिया’ का केंद्र

by Gulshan
जुलाई 26, 2025

Ghazipur News : एआरटीओ कार्यालय गाजीपुर एक बार फिर चर्चाओं के केंद्र में है। इस बार मामला सीधे आम जनता...

Blood Donation Day 2025

विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तवीरों ने बढ़ाया मानवता का हाथ, रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब

by Akhand Pratap Singh
जून 14, 2025

Blood Donation Day 2025: विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, गाजीपुर के 200 शैय्या...

Ghazipur News

गाजीपुर मेडिकल कॉलेज में हीट वेव वार्ड तैयार, प्रशासन अलर्ट, बुखार-डायरिया के मरीज बढ़े

by Akhand Pratap Singh
मई 17, 2025

Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में बढ़ते तापमान और हीट वेव की आशंका को देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन...

Ghazipur News

गाजीपुर में एक साथ 10 लेखपाल सस्पेंड, DM आर्यका अखौरी के फैसले से मचा हड़कंप, चल रहा था ये खेल?

by Akhand Pratap Singh
अप्रैल 10, 2025

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में राजस्व विभाग में फर्जी प्रमाणपत्रों का बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। जिला...

Ghazipur News

मुख्तार अंसारी की पत्नी आफशा अंसारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, कोर्ट ने कुर्की के आदेश पर लगाई मूहर

by Akhand Pratap Singh
मार्च 12, 2025

Ghazipur News: माफिया मुख्तार अंसारी की फरार पत्नी आफशा अंसारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। एमपी-एमएलए कोर्ट ने उनकी...

Next Post
Vastu Tips: रसोई में इन चीज़ों की मौजूदगी से होता है नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव, आज ही करें ये काम

Vastu Tips: रसोई में इन चीज़ों की मौजूदगी से होता है नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव, आज ही करें ये काम

Summer Tips: अब घर बैठे ही चेक करें अपने AC में गैस की मात्रा को, इन आसान तरीक़ों से कर सकेंगे ये काम

Summer Tips: अब घर बैठे ही चेक करें अपने AC में गैस की मात्रा को, इन आसान तरीक़ों से कर सकेंगे ये काम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist