शनिवार, अक्टूबर 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

आखिरकार बरेली से बरामद हुई अभिनेत्री सपना सिंह के बेटे की लाश, जानिए किसने किया मर्डर, CCTV में कैद हुए ‘विलेन’

बरेली के एक नाले से बरामद हुई अभिनेत्री सपना सिंह के बेटे की लाश, परिवारवालों ने लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस।

by Digital Desk
दिसम्बर 10, 2024
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मनोरंजन
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Bareilly News: क्या हुई थी नाबालिग की ऑनर किलिंग, कैसे खुला राज, सामने आई हत्या और शव छिपाने की पूरी कहानी

Bareilly News: क्या हुई थी नाबालिग की ऑनर किलिंग, कैसे खुला राज, सामने आई हत्या और शव छिपाने की पूरी कहानी

अगस्त 21, 2026
Train Accident: बरेली में बंद रेलवे फाटक तोड़ ट्रैक पर पहुंचा ट्रैक्टर, एक्सप्रेस से टक्कर के बाद टला बड़ा हादसा

Train Accident: बरेली में बंद रेलवे फाटक तोड़ ट्रैक पर पहुंचा ट्रैक्टर, एक्सप्रेस से टक्कर के बाद टला बड़ा हादसा

अगस्त 10, 2026

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। बरेली के इज्जतनगर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां के अधलखिया गांव स्थित एक नाले से ’क्राइम पेट्रोल’ समेत कई टीवी सीरियल में काम कर चुकीं अभिनेत्री सपना सिंह के बेटे सागर गंगवार का शव पुलिस ने नाले से बरामद किया है। सागर अपने मामा के घर पर रहता था और वह शनिवार से लापता था। मृतक के मामा ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। बेटे की मौत की जानकारी मिलने पर मां सपना सिंह मुंबई से बरेली पहुंच गई हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

क्या है पूरा मामला

टीवी सीरियल में काम कर चुकीं अभिनेत्री सपना सिंह का बेटा सागर गंगवार (14) अपने मामा ओप्रकाश के घर बरेली के आनंद विहार कॉलोनी में रहता था। सागर स्प्रंगडेल स्कूल में कक्षा आठवीं का छात्र था। शनिवार की सुबह सागर घर से निकला। शाम तक जब वह घर नहीं आया तो मामा ने उसकी तलाश की। रात में सागर के दोस्तों से संपर्क किया, पर भांजे की कहीं पता नहीं चला। रविवार को सागर का शव एक नाले से पुलिस ने बरामद कर परिवारवालों को सूचना दी। सागर की मौत की जानकारी मिलते ही घर पर कोहराम मच गया।

अभिनेत्री पहुंची बरेली

बेटे की मौत की जानकारी मिलने पर अभिनेत्री सपना सिंह बरेली पहुंच गई हैं। मृतक के मामा ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। मामले पर पुलिस ने सागर के दोस्त अनुज समेत कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। पूछताछ में अनुज ने बताया है कि उन लोगों ने साथ में ड्रग्स ली थी। सागर को ओवरडोज हो गई और वह गिर पड़ा। अनुज के मुताबिक सागर की हालत देखकर वह और उसका दोस्त घबरा गए। उन्होंने अनुज को सड़क से हटाकर खेतों में डाल दिया और घर चले गए।

आरोपियों पर कार्रवाई की कर रहे मांग

परिवारवालों ने बताया कि, पुलिस को शव मिला तो सागर की नाक से खून आ रहा था। अब परिवार कह रहा है कि शव पर कटे के निशान है, उसकी हत्या की गई है। परिवार दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग पर अड़ा है। शव भुता थाना क्षेत्र के गांव रसूला में सागर की ननिहाल में रखा है। वह आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मृतक के मामा का आरोप है कि आरोपियों ने उनके भांजे का अपहरण किया। फिर उसकी हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया। मामा ने पुलिस को हत्या के तहत एफआईआर दर्ज किण् जाने की मांग की है।

सीसीटीवी में नजर आए युवक

वहीं पुलिस ने घटनास्थल के पास सीसीटीवी कैमरे खंगाले। फुटेज में अनुज और एक अन्य युवक बाइक से सागर का शव ले जाते हुए नजर आया है। इज्जतनगर थाने के इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि फुटेज में दोनों को शव ले जाते देखा जा रहा है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे कुछ कहा जा सकता है। वहीं अभिनेत्री सपना सिंह ने कहा कि उनका बेटा कोई नशा नहीं करता था। उसकी हत्या की गई है।

Tags: Actress Sapna SinghActress Sapna Singh's son murderedBareilly NewsBareilly Policebody recovered from drain
Share196Tweet123Share49

Digital Desk

Related Posts

Bareilly News: क्या हुई थी नाबालिग की ऑनर किलिंग, कैसे खुला राज, सामने आई हत्या और शव छिपाने की पूरी कहानी

Bareilly News: क्या हुई थी नाबालिग की ऑनर किलिंग, कैसे खुला राज, सामने आई हत्या और शव छिपाने की पूरी कहानी

by SYED BUSHRA
अगस्त 21, 2026

Murder Mystery Unfolds:बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव...

Train Accident: बरेली में बंद रेलवे फाटक तोड़ ट्रैक पर पहुंचा ट्रैक्टर, एक्सप्रेस से टक्कर के बाद टला बड़ा हादसा

Train Accident: बरेली में बंद रेलवे फाटक तोड़ ट्रैक पर पहुंचा ट्रैक्टर, एक्सप्रेस से टक्कर के बाद टला बड़ा हादसा

by SYED BUSHRA
अगस्त 10, 2026

Tractor Hits Train: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में रविवार को एक बड़ा रेल हादसा होने से बाल-बाल बच गया।...

Bareilly Muezzin Suicide Case

Suicide Case: बरेली में मुअज्जिन की आत्महत्या से सनसनी, मौत से पहले वीडियो मे किस पर लगाए गंभीर आरोप

by SYED BUSHRA
जुलाई 30, 2026

Bareilly Muezzin Suicide Case: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक मुअज्जिन की आत्महत्या ने पूरे इलाके को झकझोर दिया...

Bareilly Youth Suicide Case

Instagram Video: बरेली में युवक ने आखिरी इंस्टाग्राम पर भावुक वीडियो पोस्ट कर उठाया खौफनाक कदम, हाईवे किनारे मिला शव

by SYED BUSHRA
जुलाई 24, 2026

Instagram Post: बरेली जिले से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। बहेड़ी थाना क्षेत्र के नवायल गांव निवासी 38...

Father Murder Case: फादर्स डे से पहले बेटे ने पत्नी संग पिता को क्यों बुरी तरह पीटा , घायल की इलाज के दौरान मौत, आरोपी फरार

Father Murder Case: फादर्स डे से पहले बेटे ने पत्नी संग पिता को क्यों बुरी तरह पीटा , घायल की इलाज के दौरान मौत, आरोपी फरार

by SYED BUSHRA
जून 20, 2026

Bareilly Father Murder Case: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। फरीदपुर क्षेत्र के...

Next Post
fake medicines in Rajasthan health news

राजस्थान में बैन हुई दवाएं :क्या यह कदम लोगों को सुरक्षित रख पाएगा ?

DJ पर बजे गाने ने ने कराई घराती और बराती की भिड़ंत, अफरा तफरी में हुई दुल्हन के जीजा की मौत

DJ पर बजे गाने ने ने कराई घराती और बराती की भिड़ंत, अफरा तफरी में हुई दुल्हन के जीजा की मौत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In