मंगलवार, अगस्त 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

पत्नी की मौत के बाद पति ने भी की खुदखुशी, करवाचौथ को लेकर हुई थी बहस, कारण जान हो जाएंगे हैरान

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में पत्नी की आत्महत्या के बाद यूपी पुलिस के एक कांस्टेबल ने भी आत्महत्या कर ली। दंपत्ति की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस का कहना है।

by Gulshan
अक्टूबर 19, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
UP News
Share on FacebookShare on Twitter

UP Crime : उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में पत्नी की आत्महत्या के बाद यूपी पुलिस के एक कांस्टेबल ने भी आत्महत्या कर ली। दंपत्ति की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे औरैया के मोहल्ला बनारसीदास स्थित एक घर में विवाहिता को पंखे से लटका देख ससुराल वाले उसे जिला अस्पताल ले गए। अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गई।

मायके और ससुराल वालों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच दोपहर करीब ढाई बजे रायबरेली में तैनात महिला के कांस्टेबल पति का शव भी फंदे से लटका मिला। तीन घंटे के अंतराल में दंपत्ति की मौत से हर कोई आहत है। मायके पक्ष और ससुराल वालों के आरोपों से दंपत्ति के बीच कलह की बात सामने आई।

RELATED NEWS

Varanasi Murder: 16 दिन से लापता युवक की क्या दोस्तों ने की थी हत्या,  गोबर में दबाया शव बरामद, परिवार में छाया मातम

Varanasi Murder: 16 दिन से लापता युवक की क्या दोस्तों ने की थी हत्या, गोबर में दबाया शव बरामद, परिवार में छाया मातम

अगस्त 22, 2026
Lucknow Triple Murder Case

Lucknow Triple Murder: CCTV फुटेज ने पुलिसया थ्योरी पर उठाए सवाल, मानस के पास मिले 3 अवैध हथियार, स्रोत की जांच में जुटी पुलिस

अगस्त 21, 2026

आए दिन पति-पत्नी में होता था झगड़ा 

मोहल्ला बनारसीदास निवासी संतोषी (26) शुक्रवार सुबह ससुराल में घर पर थी। इसी बीच(UP Crime) करीब साढ़े 11 बजे घर में चीख पुकार मची तो पड़ोसी भी पहुंच गए, परिजनों ने कमरे में फंदे से लटक रही संतोषी को किसी तरह नीचे उतारा। उसकी सांस चलती देख मोहल्ले के लोगों की मदद से ससुरालीजन संतोषी को जिला अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने संतोषी को मृत घोषित कर दिया। उधर, सूचना मिलने पर इटावा जिले के अजीत नगर से संतोषी के मायके पक्ष के लोग पहुंच गए।

Up Crime

संतोषी के चाचा मनोज कुमार ने बताया कि संतोषी की शादी नवंबर 2023 में बनारसीदास निवासी उपेंद्र कुमार से हुई थी। वर्तमान में उपेंद्र कुमार रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। संतोषी के चाचा व मायके पक्ष के अन्य लोगों ने बताया कि शादी के कुछ माह बाद से ही पति उपेंद्र व अन्य ससुरालीजन किसी न किसी बात को लेकर संतोषी को आए दिन परेशान करते थे।

ये था मौत का कारण 

इसको लेकर कई बार समझौता भी हुआ था। उपेंद्र कुमार हर बार पुलिस में होने की धमकी देता था। आरोप है कि ससुरालीजन संतोषी की हत्या कर अस्पताल ले आए और भाग गए। इसी बीच दोपहर करीब ढाई बजे रायबरेली से सूचना आई कि उपेंद्र का शव कमरे में लटकता मिला है। उपेंद्र के बड़े भाई सत्येंद्र ने बताया कि किसी ने नहीं सोचा था कि मामूली बात पर हुआ झगड़ा दोनों की जान ले लेगा। काफी प्रयास के बाद भी दोनों के बीच तालमेल नहीं बैठा और उन्होंने ऐसा कदम उठा लिया। करवाचौथ पर रायबरेली जाने को तैयार थी संतोषी करवाचौथ पर संतोषी अपने सिपाही पति उपेंद्र के साथ रायबरेली जाने को तैयार थी। त्योहार पर उपेंद्र को छुट्टी नहीं मिली तो दोनों के बीच विवाद हो गया और कुछ ही पलों में यह दोनों की मौत का कारण बन गया। बनारसीदास मोहल्ला निवासी संतोषी के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के बाद उसके पति उपेंद्र का शव ऊंचाहार, रायबरेली में फंदे से लटकता मिलने की घटना दिल दहलाने वाली रही।

यह भी पढ़ें : चाहत पांडे और चुम दरांग के बीच गर्मागर्म बहस, भूख से बेहाल हुए घरवालें

घटना के संबंध में उपेंद्र के बड़े भाई सत्येंद्र ने बताया कि वह अछल्दा में शिक्षक के पद पर तैनात हैं। वह परिवार में सबसे बड़े हैं। ढाई माह तक पत्नी को साथ रखने के बाद छोटा भाई उपेंद्र एक माह पहले बनारसीदास छोड़ने आया था। ड्यूटी पर लौटते समय दंपती में विवाद हो गया। मायके पक्ष के लोग भी आ गए। किसी तरह दोनों पक्षों को बैठाकर दंपती के बीच विवाद सुलझाया गया। करवा चौथ पर उपेंद्र के छुट्टी पर आने और संतोषी के रायबरेली जाने को लेकर एक बार फिर विवाद शुरू हो गया।

UP News

घर के अन्य लोग भी उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे थे। उपेंद्र ने कहा कि छुट्टी मिलना असंभव है। छोटी सी बात ने दोनों के बीच ऐसी दरार पैदा कर दी कि संतोषी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सत्येंद्र ने बताया कि उसने अपने भाई उपेंद्र को फोन पर पत्नी की मौत की सूचना दी थी। शायद वह इसका सदमा बर्दाश्त नहीं कर सका और उसने भी रायबरेली स्थित अपने किराए के कमरे में आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान से दुल्हनियां लायेगा का जौनपुर का जवान… ऑनलाइन हुआ निकाह, अब वीजा का इंतजार

उसने बताया कि शादी को एक साल भी पूरा नहीं हुआ था। पिछले साल नवंबर में शादी हुई थी। इस एक साल पूरा होने से पहले ही सब कुछ बर्बाद हो गया। सीओ सिटी ने बताया कि महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने पुष्टि की कि उसे अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो चुकी थी। महिला के पति जो रायबरेली के ऊंचाहार में तैनात कांस्टेबल है, उसने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तहरीर और साक्ष्य समेत सभी बिंदुओं पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Tags: up crime
Share198Tweet124Share49

Gulshan

Related Posts

Varanasi Murder: 16 दिन से लापता युवक की क्या दोस्तों ने की थी हत्या,  गोबर में दबाया शव बरामद, परिवार में छाया मातम

Varanasi Murder: 16 दिन से लापता युवक की क्या दोस्तों ने की थी हत्या, गोबर में दबाया शव बरामद, परिवार में छाया मातम

by SYED BUSHRA
अगस्त 22, 2026

Varanasi Murder Case: वाराणसी में 16 दिन से लापता एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस...

Lucknow Triple Murder Case

Lucknow Triple Murder: CCTV फुटेज ने पुलिसया थ्योरी पर उठाए सवाल, मानस के पास मिले 3 अवैध हथियार, स्रोत की जांच में जुटी पुलिस

by SYED BUSHRA
अगस्त 21, 2026

Investigation Takes New Turn: लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र में आईसीआईसीआई बैंक अधिकारी दिव्या मिश्रा, उनकी ननद तुलिका बाजपेयी और...

Auraiya Double Murder Case

Double Murder Case: गवाहों के बयान बदलने के बावजूद, हाई-प्रोफाइल केस में फोरेंसिक सबूत बने निर्णायक, MLC समेत 10 को उम्रकैद

by SYED BUSHRA
अगस्त 21, 2026

Verdict and Evidence : औरैया के चर्चित दोहरे हत्याकांड में MP-MLA कोर्ट ने पूर्व MLC कमलेश पाठक समेत 10 दोषियों...

Bareilly News: क्या हुई थी नाबालिग की ऑनर किलिंग, कैसे खुला राज, सामने आई हत्या और शव छिपाने की पूरी कहानी

Bareilly News: क्या हुई थी नाबालिग की ऑनर किलिंग, कैसे खुला राज, सामने आई हत्या और शव छिपाने की पूरी कहानी

by SYED BUSHRA
अगस्त 21, 2026

Murder Mystery Unfolds:बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव...

Auraiya Double Murder Case

Auraiya Double Murder: सपा के पूर्व MLC समेत 10 दोषी, वकील और सरकारी शिक्षिका बहन की दिनदहाड़े हुई थी हत्या

by SYED BUSHRA
अगस्त 19, 2026

उत्तर प्रदेश के औरैया में करीब छह साल पुराने चर्चित डबल मर्डर केस में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

Next Post
Noida

रेपिस्ट को पनाह देने वाले कैम्ब्रिज स्कूल के खिलाफ हंगामा, सुरक्षा को लेकर जवाब मांगने पहुंचे पेरेंट्स

Noida

दौलत में दीमक: लॉकर खुलते ही चौंकाने वाला राज़, करोड़ों की दौलत का हुआ ये हाल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist