बुधवार, अगस्त 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

UP News: जानिए अखिलेश यादव ने क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ को बताया ‘30 मार खान’

होली पर्व पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ को कहा तीस मार खान, प्रदेश सरकार पर लगाए गंभीर आरोप।

by Vinod
मार्च 13, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। होली पर्व पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने तीखा जुबानी हमला बोला है। अखिलेश यादव ने पार्टी दफ्तर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सीएम योगी को तीस मार खन बताते हुए कहा कि उन्हें 30 नंबर बहुत पसंद है। मरे कितने 30, कारोबार कितना 30 करोड़, फायदा कितना होगा 30 गुना। सपा प्रमुख ने आगे कहा, आजकल जो बयानबाजी हो रही है वो जमीनी मुद्दों पर पर्दा डालने के लिए किया जा रहा है। यूपी में स्वास्थ्य व्यवस्था ठप है। लोगों को इलाज नहीं मिल रहा, पुलिस को करप्ट बना दिया गया है

पूरे प्रदेश को कितना फायदा होगा 30 गुना

अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता के दौरान देशवासियों को होली के त्योहार की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह रंगों का त्योहार है, हम सब मिलकर एक-दूसरे के साथ बैठकर रंगों का त्योहार मनाते हैं। हर समाज के लोग एक-दूसरे के त्योहार पर एक-दूसरे को बधाई देते हैं। इसके बाद अखिलेश यादव ने कहा, हमारे मुख्यमंत्री जी 30 मार खान हैं। 30 मार खान मैं इसलिए कह रहा हूं क्योंकि उन्हें 30 से बड़ा प्रेम है। मरे कितने 30, कारोबार कितना हुआ 30 करोड़, पूरे प्रदेश को कितना फायदा होगा 30 गुना 10,000 करोड़। यह जो 30 मार खान वाला हिसाब-किताब है, यह हमारे मुख्यमंत्री जी के अलावा और कोई नहीं दे सकता था।

RELATED NEWS

OP Rajbhar Akhilesh Yadav Allegation

Rajbhar Allegation: ओपी राजभर का बड़ा आरोप, अखिलेश पर साजिश का दावा, बेटे की जान को खतरा बता योगी से सुरक्षा मांगी

अगस्त 13, 2026
JPNIC Private Handover

Private Control : क्याअखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट JPNIC को फिर शुरू करने या निजी हाथों में सौंपने की ही रही तैयारी

अगस्त 13, 2026

जो तिगड़ी है, यह काम बिगाड़ रही

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि ‘तीन तिगाड़ा काम बिगाड़ा’। जो तिगड़ी है, यह काम बिगाड़ रही है। आप खुद हिसाब लगाओ कि वह कौन है। बताओ 30 मार खान कौन है? । अखिलेश यादव ने कहा, गोरखपुर लिंक रोड 7000 करोड़ की बना रहे हैं। कानपुर लखनऊ हाइवे निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार है। बीजेपी सबसे भ्रष्ट पार्टी है। शेयर बाजार डूब गया। पूरा बाजार बेच दिया। बीजेपी के लोगों की यूएसपी है झूठ बोलने की। अखिलेश यादव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने समय-समय पर निर्देश दिए लेकिन सरकार सुनने को तैयार नहीं है। उन्होंने आगे उम्मीद जताई कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले में न्याय देगा। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कई बार निर्देश दिए हैं। मुझे उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट न्याय देगा। यहां तक कि लोग भी देख रहे हैं कि बीजेपी के शासन में संविधान सुरक्षित नहीं है।

अब पान पर चर्चा होगी

अखिलेश यादव ने होली पर्व पर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा में बीजेपी की हार होनी तय है। जनता समाजवादियों की सरकार बनाने जा रही है। सपा प्रमुख ने एक और बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अब पान पर चर्चा होगी। आज शिव दयाल चौरसिया की जयंती पर चौरसिया समाज का आभार प्रकट करता हूं और उनका धन्यवाद करता हूं जिन्होंने पार्टी कार्यालय में आकर शिव दयाल जी की जयंती को मनाया। चौरसिया समाज ने तय किया है की पान पर चर्चा होगी। पान की खेती, पान की खरीद और उससे जुड़ी समस्याओं पर चर्चा करेंगे। हमारी सरकार बनते ही रिवर फ्रंट पर शिव दयाल जी की याद में स्मारक बनाकर उन्हें सम्मान देंगे।

Tags: Akhilesh YadavCM Yogi Adityanathholi festival
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

OP Rajbhar Akhilesh Yadav Allegation

Rajbhar Allegation: ओपी राजभर का बड़ा आरोप, अखिलेश पर साजिश का दावा, बेटे की जान को खतरा बता योगी से सुरक्षा मांगी

by SYED BUSHRA
अगस्त 13, 2026

OP Rajbhar Allegation:भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप...

JPNIC Private Handover

Private Control : क्याअखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट JPNIC को फिर शुरू करने या निजी हाथों में सौंपने की ही रही तैयारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 13, 2026

 JPNIC Private Handover: लखनऊ के गोमतीनगर स्थित जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) को अब निजी हाथों में सौंपने की तैयारी...

Akhilesh Yadav attack on Yogi government

Political Attack: अखिलेश का योगी सरकार पर निशाना, प्रचार पर करोड़ों खर्च के बाद भी मिली सिर्फ बदनामी, दिए चुनावी तैयारी करने के निर्देश

by SYED BUSHRA
अगस्त 7, 2026

Akhilesh Yadav attack : उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।...

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

Big Claim: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उपचुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा...

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

Maithili Sharan Gupt Jayanti: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर सीएम योगी और अन्य नेताओं ने किया नमन

by Sadaf Farooqui
अगस्त 3, 2026

Maithili Sharan Gupt Jayanti:'राष्ट्रकवि' और 'पद्म भूषण' से सम्मानित मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर सोमवार को देशभर में उन्हें...

Next Post
Tamilnadu News: तमिलनाडु में रुपये के प्रतीक पर विवाद बजट से हटाया गया ‘₹’ क्या यह हिंदी विरोध है या कोई और वजह…..

Tamilnadu News: तमिलनाडु में रुपये के प्रतीक पर विवाद बजट से हटाया गया '₹' क्या यह हिंदी विरोध है या कोई और वजह.....

Holi

64 साल बाद होली-रमजान का जुमा एक साथ, गंजडुंडवारा की इन मस्जिदों में बदला गया नमाज का समय

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist