Thursday, February 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Akhilesh Yadav इस बार दीवाली गिफ्ट में देंगे टिकट, 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सपा का बड़ा दांव

समाजवादी पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी शुरू कर दी है। अखिलेश यादव इस दीवाली पर कुछ उम्मीदवारों को टिकट का तोहफा दे सकते हैं। 2012 की तरह समय रहते प्रत्याशियों की घोषणा करने की रणनीति अपनाई जाएगी।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
September 18, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Akhilesh Yadav
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी का बिगुल अभी से बजा दिया है। पार्टी अध्यक्ष Akhilesh Yadav इस बार दीपावली पर उम्मीदवारों को खास तोहफा देने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। सपा का इरादा है कि 2012 की तरह ही विधानसभा चुनाव से पहले उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जाएं, ताकि उन्हें जनता तक पहुंचने और अपने विजन को मजबूत करने का समय मिले। पार्टी में यह तय किया गया है कि टिकट उसी नेता को मिलेगा, जिसके नाम पर जिला और प्रदेश स्तर से लेकर बूथ स्तर तक सहमति और जनता का भरोसा हासिल हो। इस बार सपा ने ‘जय अखिलेश, तय अखिलेश’ के नारे के साथ मैदान में उतरने की तैयारी तेज कर दी है।

पंचायत चुनाव और गुटबंदी से बचने की रणनीति

सपा के भीतर पंचायत चुनावों को लेकर बयानबाजी भले जारी हो, लेकिन पार्टी का असली लक्ष्य 2027 विधानसभा चुनाव है। सपा मानती है कि पंचायत चुनाव में एक ही पद के लिए पार्टी के कई दावेदार उतरते हैं, जिससे गुटबंदी बढ़ती है और इसका नुकसान बड़े चुनावों में उठाना पड़ता है। यही वजह है कि सपा शायद ही पंचायत चुनाव में सीधे तौर पर उम्मीदवार उतारे। हालांकि जिला पंचायत सदस्य चुनाव को लेकर पार्टी कोई फैसला ले सकती है। इस बीच शिवपाल यादव के पंचायत चुनाव न लड़ने के बयान पर भी पार्टी में सहमति बनती दिख रही है।

RELATED NEWS

Akhilesh Yadav

दीदी की ‘शक्ति’, अखिलेश की ‘भक्ति’: कोलकाता में भाजपा के खिलाफ महा-शपथ!

January 27, 2026
Akhilesh Yadav

संगम पर संग्राम! बिना नहाए लौटे शंकराचार्य, अखिलेश बोले- ‘क्या इसका दोष भी AI पर मढ़ेंगे?’

January 18, 2026

2027 के लिए गंभीर दिख रही सपा

पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि Akhilesh Yadav अब हर जिले से फीडबैक ले रहे हैं और समाज के हर वर्ग के लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। लखनऊ में बैठकों का दौर जारी है और सीटवार उम्मीदवारों को लेकर चर्चा शुरू हो चुकी है। दीपावली पर ही कुछ सीटों पर उम्मीदवारों का नाम सामने आ सकता है, जबकि बाकी का ऐलान बिहार विधानसभा चुनाव के बाद किया जाएगा। सपा चाहती है कि उम्मीदवारों को ज्यादा समय मिले ताकि वे जनता के बीच जाकर समर्थन जुटा सकें और पार्टी के एजेंडे को मजबूती से रख सकें।

2012 का फॉर्मूला दोहराने की कोशिश

Akhilesh Yadav का मानना है कि 2012 की तरह समय रहते प्रत्याशियों की घोषणा करने से बगावत को काबू में किया जा सकेगा और उम्मीदवारों को जनता से जुड़ने का मौका मिलेगा। तब पार्टी ने चुनाव से करीब एक साल पहले ही कई टिकट बांट दिए थे और नतीजा यह रहा कि सपा को पूर्ण बहुमत की सरकार मिली थी। अब 2027 में भी अखिलेश यादव उसी फॉर्मूले को अपनाना चाहते हैं।

पीडीए समीकरण को साधने का दांव

2024 लोकसभा चुनाव की तर्ज पर समाजवादी पार्टी विधानसभा चुनावों में भी पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समीकरण को जनता की आवाज बनाकर प्रचारित करने की योजना बना रही है। सपा का मानना है कि यह फार्मूला भाजपा की राजनीति का सीधा जवाब होगा। इसीलिए ‘जय अखिलेश, तय अखिलेश’ के नारे के साथ सपा दीपावली से ही चुनावी मोर्चा खोलने की तैयारी में है।

Varanasi Court Violence: वाराणसी कचहरी में वकीलों का हमला, दारोगा और सिपाही की पिटाई, क्या है विवाद की जड़, पुलिस प्रशासन में मची खलबली

Tags: Akhilesh Yadav
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Akhilesh Yadav

दीदी की ‘शक्ति’, अखिलेश की ‘भक्ति’: कोलकाता में भाजपा के खिलाफ महा-शपथ!

by Mayank Yadav
January 27, 2026

Akhilesh Yadav support Mamata Banerjee: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कोलकाता में पश्चिम बंगाल की...

Akhilesh Yadav

संगम पर संग्राम! बिना नहाए लौटे शंकराचार्य, अखिलेश बोले- ‘क्या इसका दोष भी AI पर मढ़ेंगे?’

by Mayank Yadav
January 18, 2026

Akhilesh Yadav Magh Mela 2026: मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर संगम नगरी प्रयागराज में उस समय तनाव व्याप्त हो...

Akhilesh Yadav

स्वदेशी का नारा, चीनी नेताओं से याराना: डेलिगेशन की संघ से मुलाकात पर भड़के अखिलेश यादव।

by Mayank Yadav
January 14, 2026

Akhilesh Yadav slam RSS on CPC delegation: जनवरी 2026 में भारत और चीन के रिश्तों में आई हालिया गर्माहट के...

Akhilesh Yadav

मिशन 2027: अखिलेश का ‘लकी’ रथ तैयार, क्या फिर से दौड़ेगी ‘साइकिल’ की रफ्तार?

by Mayank Yadav
January 9, 2026

Akhilesh Yadav victory chariot: उत्तर प्रदेश की राजनीति में 'रथ यात्रा' का अपना एक सुनहरा इतिहास रहा है। 2027 के...

Akhilesh Yadav

“अपने घर की बहन-बेटियों को देखकर आईने से सवाल करें…” भाजपा वोटर्स पर अखिलेश का सबसे बड़ा प्रहार!

by Mayank Yadav
January 4, 2026

Akhilesh Yadav News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके समर्थकों पर अब...

Next Post
Sitapur

Sitapur में फिर बाघ का हमला: मां के साथ शौच गई युवती को घसीट ले गया, तलाश जारी

IRCTC Railways

इस तारीख से बदल जाएगा ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग का नियम, जान लीजिए जरूरी बात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist