मंगलवार, जुलाई 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Sitapur में फिर बाघ का हमला: मां के साथ शौच गई युवती को घसीट ले गया, तलाश जारी

सीतापुर जिले में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। मां के साथ शौच गई 18 वर्षीय युवती को बाघ खेत से घसीटकर ले गया। पुलिस और वन विभाग की टीम युवती और बाघ की तलाश में जुटी है।

by Mayank Yadav
सितम्बर 18, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Sitapur
Share on FacebookShare on Twitter

Sitapur tiger attack: सीतापुर जिले में बाघ का खौफ एक बार फिर सामने आया है। मछरेहटा थाना क्षेत्र के राठौरपुर गांव में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब खेत में शौच के लिए गई 18 वर्षीय युवती पर बाघ ने हमला कर दिया। मां और बहन के साथ गई लड़की को बाघ गन्ने के खेत की ओर घसीट ले गया। परिजन और ग्रामीणों के शोर मचाने पर भी बाघ युवती को लेकर जंगल की ओर निकल गया। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू कर दिया। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।

खेत में शौच गई युवती पर हमला

मछरेहटा थाना क्षेत्र के राठौरपुर निवासी प्रेमा अपनी दोनों बेटियों दामिनी और कामिनी के साथ सुबह शौच के लिए खेतों की ओर गई थी। बड़ी बेटी कामिनी (18) कुछ दूरी पर थी। तभी अचानक उसने मां को आवाज दी कि खेत में बाघ आ गया है। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, बाघ ने कामिनी पर हमला कर दिया। मां और छोटी बहन दहशत में चीखने-चिल्लाने लगीं, लेकिन बाघ लड़की को गन्ने के खेत की ओर घसीट ले गया। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और खोजबीन शुरू की, लेकिन युवती का कुछ पता नहीं चल सका।

RELATED NEWS

Sitapur

डर का खेल बना जानलेवा: सीतापुर में नशेड़ी पिता ने बेटी को कुएं में लटकाया, हाथ छूटा और मौत

अक्टूबर 24, 2025
Sitapur

Sitapur बीएसए पर हेडमास्टर का हमला: बेल्ट से पीटा, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

सितम्बर 24, 2025

Sitapur पुलिस और वन विभाग जुटे

घटना की सूचना मिलते ही Sitapur पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और तलाश अभियान शुरू कर दिया। आसपास के खेतों और जंगलों में बाघ व युवती की खोजबीन की जा रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने और अकेले खेतों में न जाने की सलाह दी गई है। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद हैं और माहौल तनावपूर्ण है।

Sitapur जिले में बाघ की बढ़ती दहशत

गौरतलब है कि बीते 22 अगस्त को महोली क्षेत्र के नरनी गांव में बाघ के हमले में एक युवक की मौत हो गई थी। इसके बाद से ही जिले में बाघ की दहशत बनी हुई है। दुधवा और पीलीभीत टाइगर रिजर्व की टीमें बाघ की लोकेशन ट्रैक करने के लिए जुटी हुई हैं। कई बार ड्रोन कैमरे से उसकी मौजूदगी दर्ज की गई, लेकिन अभी तक पकड़ नहीं हो सका है। पिछले एक महीने में हुई यह दूसरी घटना लोगों में खौफ बढ़ा रही है।

Disha Patani के घर फायरिंग करने वाले शूटर ढेर, 15 मिनट की मुठभेड़ में 4 पुलिसवाले घायल

Tags: sitapur
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Sitapur

डर का खेल बना जानलेवा: सीतापुर में नशेड़ी पिता ने बेटी को कुएं में लटकाया, हाथ छूटा और मौत

by Mayank Yadav
अक्टूबर 24, 2025

Sitapur News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले से एक दिल दहला देने वाला और हैरान कर देने वाला मामला सामने...

Sitapur

Sitapur बीएसए पर हेडमास्टर का हमला: बेल्ट से पीटा, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप

by Mayank Yadav
सितम्बर 24, 2025

Sitapur BSA Belt Attack: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में मंगलवार को शिक्षा विभाग उस वक्त सुर्खियों में आ गया, जब...

Sitapur

“खुद आकर बदल लो ट्रांसफार्मर” कहने वाले JE पर गिरी गाज, ऊर्जा मंत्री ने किया सस्पेंड

by Mayank Yadav
अगस्त 6, 2025

Sitapur transformer dispute: उत्तर प्रदेश के Sitapur जिले के कोरैया उदनापुर गांव में ट्रांसफॉर्मर खराब होने से ग्रामीण 15 दिनों...

Sitapur

हेमपुर ओवरब्रिज पर हुई पत्रकार राघवेंद्र की हत्या का पर्दाफाश, मंदिर के पुजारी निकले साजिशकर्ता

by Mayank Yadav
अप्रैल 10, 2025

Sitapur journalist murder: सीतापुर जिले में 8 मार्च 2025 को हुई पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की हत्या का सनसनीखेज खुलासा 34...

Sitapur

Sitapur crime News: दिनदहाड़े पत्रकार की हत्या, हमलावर फरार, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

by Mayank Yadav
मार्च 8, 2025

Sitapur crime News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में शनिवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय...

Next Post
IRCTC Railways

इस तारीख से बदल जाएगा ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग का नियम, जान लीजिए जरूरी बात

Delhi ECI

बिहार के बाद Delhi में भी चुनाव आयोग शुरू करेगा SIR, मतदाता सूची का होगा विशेष गहन पुनरीक्षण

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist