मंगलवार, सितम्बर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

अखिलेश यादव ने बेटे अर्जुन के संग त्रिवेणी में लगाई डुबकी, जानिए किस तारीख को महाकुंभ आएंगे राहुल और प्रियंका गांधी

Mahakumbh 2025: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार दोपहर प्रयागराज पहुंचे और संगम में डुबकी लगाई।

by Vinod
जनवरी 26, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, महाकुंभ 2025
Share on FacebookShare on Twitter

प्रयागराज ऑनलाइन डेस्क। Akhilesh Yadav reached Mahakumbh and took a dip in Sangam समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को प्रयागराज पहुंचे। यहां से वह अपने बेटे अर्जुन यादव के साथ महाकुंभ स्थित त्रिवेणी में डुबकी लगाई। हलांकि पूर्व सीएम अखिलेश यादव के आने का कोई प्रोटोकॉल पहले से जारी नहीं हुआ था। पार्टी के पदाधिकारी भी कुछ नहीं बता सके।

अखिलेश यादव दोपहर को महाकुंभ पहुंचे

सपा प्रमुख अखिलेश यादव रविवार को प्रयागराज पहुंचं। उनका चार्टर्ड प्लेन प्रयागराज एयरपोर्ट पर लैंड हुआ, जहां बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने जमकर अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाए। एयरपोर्ट से अखिलेश यादव दोपहर को महाकुंभ पहुंचे और बेटे के साथ संगम में डुबकी लगाई। संगम में स्नान के बाद अखिलेश यादव सेक्टर-16 पहुंचे और मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अखिलेश करीब साढ़े 4 घंटे प्रयागराज में रहेंगे।

RELATED NEWS

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

सितम्बर 6, 2026
Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting

Akhilesh-Pramod Meeting: अखिलेश यादव से किससे की बंद कमरे में मुलाकात, सपा-कांग्रेस गठबंधन की अटकलें तेज

अगस्त 28, 2026

कहा था कुंभ में निमंत्रण नहीं दिया जाता 

बता दें कि अखिलेश यादव महाकुंभ की व्यवस्था पर लगातार सवाल उठा रहे थे। उन्होंने भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया था। कहा था, जो व्यवस्था की जानी चाहिए, उसका 20 प्रतिशत भी काम नहीं हुआ। जब मां गंगा बुलाएंगी, तब संगम जाएंगे। अखिलेश यादव ने 29 दिसंबर को लखनऊ में कहा था कि कुंभ में निमंत्रण नहीं दिया जाता है। कुंभ में लोग अपने आप आस्था से आते हैं। मैं किसी के बारे में कुछ कहना नहीं चाहता। हमने अपने धर्म में सीखा और पढ़ा है कि ऐसे आयोजनों में लोग खुद आते हैं।

सरकार का हर आंकड़ा फर्जी

15 जनवरी को अखिलेश यादव ने हरिद्वार में कहा था कि इतने संसाधन होने के बाद भी अगर महाकुंभ में कमियां रहती हैं तो कहीं न कहीं सवाल खड़े होते हैं। हमें उम्मीद है कि सरकार उन कमियों को दूर करेगी। इसके अगले दिन 16 जनवरी को अखिलेश यादव ने लखनऊ में कहा था कि सरकार का हर आंकड़ा फर्जी है। कुछ ट्रेनें खाली जा रही हैं। सुनने में ये भी आया है कि गोरखपुर वाली ट्रेन खाली गई है। मोटी-मोटी बात ये है कि बीजेपी का हर आंकड़ा फर्जी है।

राहुल गांधी और प्रियंका भी महाकुंभ में

13 जनवरी से महाकुंभ की शुरुआत हो चुकी है। अब तक 12 करोड़ से ज्यादा लोग संगम स्नान करने पहुंच चुके हैं। देश दुनयि के कोने-कोने से लोग आस्था की डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के संगम में स्नान के बाद अब कहा जा रहा है कि राहुल गांधी और प्रियंका भी महाकुंभ में पुण्य की डुबकी लगाने पहुंच सकते हैं। चर्चा है कि राहुल-प्रियंका का फरवरी माह में महाकुंभ में पहुंचना संभावित है। राहुल गांधी और प्रियंका महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगे सेवादल के शिविर का भ्रमण करने भी जाएंगे।

सेवादल ने प्रयागराज में शिविर लगा दिया

आपको बता दें कि राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा के महाकुंभ आने से पहले सेवादल ने प्रयागराज में शिविर लगा दिया है। कांग्रेसी भी प्रयागराज जाकर वहां की जानकारी जुटा चुके हैं। गौरतलब है कि प्रियंका 2019 में लगे कुंभ मेले में पहुंची थीं। वह वहां पर कुंभ स्नान कर चुकी हैं। प्रियंका वाड्रा आए दिन धार्मिक स्थलों पर भी जाती रहती हैं। हालांकि अभी तक कांग्रेस की तरफ से राहुल-प्रियंका गांधी के प्रयागराज जाने की जानकारी नहीं दी गई।

Tags: Akhilesh YadavAkhilesh Yadav took bath in Sangammahakumbh 2025Prayagraj MahakumbhPriyanka GandhiRahul GandhiSamajwadi Party
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को छात्रों के पीजी के तौर पर इस्तेमाल हो रही पांच मंजिला...

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting

Akhilesh-Pramod Meeting: अखिलेश यादव से किससे की बंद कमरे में मुलाकात, सपा-कांग्रेस गठबंधन की अटकलें तेज

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2026

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की सियासत में गठबंधन को लेकर हलचल बढ़ती दिखाई...

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

New Political Equation: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जाट और गुर्जर समाज लंबे समय से प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे...

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

New Political Equation: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जाट और गुर्जर समाज लंबे समय से प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे...

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

Next Post
पहली बार यहां दिखे ‘भूत और चुड़ैल’ जो कर रहे थे ये काम,  इस शख्स ने वीडियो शूट कर किया वायरल

पहली बार यहां दिखे ‘भूत और चुड़ैल’ जो कर रहे थे ये काम, इस शख्स ने वीडियो शूट कर किया वायरल

Delhi

Delhi election 2025: दिल्ली चुनाव में रवि किशन का हमला, बोले- गंदे पानी से 21,000 मौतें

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In