Wednesday, March 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

यति नरसिंहानंद के खिलाफ भड़काने के मामले में मोहम्मद जुबैर को राहत, इलाहाबाद हाईकोर्ट कही ये बात

हाईकोर्ट ने जुबैर के खिलाफ 6 जनवरी तक किसी भी तरह की कार्रवाई पर रोक लगा दी है और उसके देश छोड़ने पर भी रोक लगा दी है।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
December 20, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश
allahabad high court

allahabad high court

491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Ghaziabad News: यति नरसिंहानंद के पुराने पोस्ट वायरल करने के मामले में नामजद मोहम्मद जुबैर को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत मिलने की खबर है। हाईकोर्ट ने जुबैर के खिलाफ 6 जनवरी तक किसी भी तरह की कार्रवाई पर रोक लगा दी है और उसके देश छोड़ने पर भी रोक लगा दी है। कोर्ट ने यह भी कहा है कि मोहम्मद जुबैर कोई खतरनाक अपराधी नहीं है। कोर्ट ने इस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार से 6 जनवरी तक जवाब मांगा है। जस्टिस सिद्धार्थ वर्मा और जस्टिस नलिन कुमार की बेंच ने ऑल्ट न्यूज के संपादक मोहम्मद जुबैर की याचिका पर सुनवाई के दौरान यह टिप्पणी की।

डॉ. उदिता त्यागी ने केस कराया दर्ज

बता दें कि, डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद के बयान पर विवाद के बाद मोहम्मद जुबैर ने अपने एक्स हैंडल से एक वीडियो क्लिप वायरल किया था। इस पर यति नरसिंहानंद ट्रस्ट की महासचिव डॉ. उदिता त्यागी ने गाजियाबाद में एफआईआर दर्ज कराई थी। एफआईआर में यति नरसिंहानंद पर भड़काऊ वीडियो शेयर करने का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने जुबैर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 196, 228, 299 और 351 (2) के तहत मामला दर्ज किया था। बाद में धारा 152 भी जोड़ी गई। इस मामले में मोहम्मद जुबैर ने याचिका दाखिल कर इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

RELATED NEWS

GhaziabadSistersSuicideCaseUpdate

Ghaziabad News:डायरी से बदली जांच की दिशा, कोरियन गेम नहीं तो क्या निकली वजह, सुसाइड केस का नया खुलासा

February 5, 2026
Allahabad HC bulldozer action case

Allahabad HC : सुप्रीम कोर्ट के बुलडोजर जस्टिस guidelines के बावजूद UP में जारी बुलडोजर कार्रवाई पर सरकार से जवाब मांगा

February 4, 2026

ये भी पढ़े: मेरठ में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में भगदड़, हादसे में कई महिलाएं घायल

 नरसिंहानंद ने पोस्ट की गई क्लिप की दी जानकारी 

शुक्रवार को सुनवाई के दौरान सरकार ने जुबैर द्वारा यति नरसिंहानंद सरस्वती के भाषण पर पोस्ट की गई क्लिप की जानकारी दी और इस कृत्य को देश की अखंडता के लिए खतरा बताया। अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल ने कोर्ट को बताया कि जुबैर ने यति नरसिंहानंद के खिलाफ हिंसा भड़काने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। डॉ. उदिता त्यागी ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया था कि जुबैर ने मुस्लिम पक्ष को भड़काने के लिए पुराने वीडियो की क्लिप बनाकर वायरल की है।

जुबैर की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि मेरे द्वारा पोस्ट की गई क्लिप का उद्देश्य हिंसा भड़काना नहीं था, बल्कि यति नरसिंहानंद की करतूतों के बारे में पुलिस अधिकारियों को सचेत करना था। याचिका में जुबैर ने अदालत से FIR रद्द करने और दंडात्मक कार्रवाई से सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

ये भी पढ़े: CM योगी ने किया ऐलान..अप्रैल 2025 में जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन, किसानों को होगा फायदा

Tags: Allahabad High CourtGhaziabad News
Share196Tweet123Share49
Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

GhaziabadSistersSuicideCaseUpdate

Ghaziabad News:डायरी से बदली जांच की दिशा, कोरियन गेम नहीं तो क्या निकली वजह, सुसाइड केस का नया खुलासा

by SYED BUSHRA
February 5, 2026

Ghaziabad Suicide Case New Revelation:गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों निशिका, प्राची और पाखी की मौत के मामले में बड़ा खुलासा...

Allahabad HC bulldozer action case

Allahabad HC : सुप्रीम कोर्ट के बुलडोजर जस्टिस guidelines के बावजूद UP में जारी बुलडोजर कार्रवाई पर सरकार से जवाब मांगा

by SYED BUSHRA
February 4, 2026

Allahabad HC Questions Over Bulldozer Action:इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश में बुलडोजर कार्रवाई को लेकर एक बार फिर सरकार से...

Ghaziabad Tragic sucide: ‘सब कुछ सच है…’ मौत से पहले तीन बहनों की आखिरी डायरी, कोरियन गेम केस में हुआ कौन सा बड़ा खुलासा

Ghaziabad Tragic sucide: ‘सब कुछ सच है…’ मौत से पहले तीन बहनों की आखिरी डायरी, कोरियन गेम केस में हुआ कौन सा बड़ा खुलासा

by SYED BUSHRA
February 4, 2026

Ghaziabad Tragic Incident: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां तीन...

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों की मौत से हिला इलाका, जांच में जुटी पुलिस, क्या सुसाइड नोट और मोबाइल डेटा से खुलेंगे राज

गाजियाबाद में तीन नाबालिग बहनों की मौत से हिला इलाका, जांच में जुटी पुलिस, क्या सुसाइड नोट और मोबाइल डेटा से खुलेंगे राज

by SYED BUSHRA
February 4, 2026

Ghaziabad News:गाजियाबाद के टीला मोड़ क्षेत्र स्थित भारत सिटी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार...

Allahabad High Court

जस्टिस का ‘धमाका’: ईसाई बनते ही SC आरक्षण ‘फिनिश’! हाई कोर्ट ने कहा- यह संविधान से ‘धोखाधड़ी’

by Mayank Yadav
December 3, 2025

Allahabad High Court News: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने धर्मांतरण के बाद अनुसूचित जाति (SC) का दर्जा बनाए रखने को संविधान...

Next Post
Aaj Ka Rashifal : लव लाइफ में आएगा बदलाव…21 दिसंबर का राशिफल, प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए है ये खुशखबरी

Aaj Ka Rashifal : लव लाइफ में आएगा बदलाव...21 दिसंबर का राशिफल, प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए है ये खुशखबरी

Delhi

Delhi weather update: दिल्ली समेत देशभर में बदलते मौसम का असर, 26 दिसंबर को बारिश के आसार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist