Sunday, June 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

कौन हैं जस्टिस समीर जैन, जिन्होंने आजम खान के केस की सुनवाई से खुद को किया अलग, वकील ने बताई ये वजह

आजम खान से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले की सुनवाई से इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस समीर जैन ने खुद को अलग कर लिया। जस्टिस जैन ने 2016 के बहुचर्चित यतीमखाना बेदखली प्रकरण की सुनवाई से खुद को अलग करते हुए केस को अपने न्यायालय से रिलीज कर दिया।

by Vinod
November 24, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान अपने बेटे अब्दुल्ला के साथ रामपुर की जेल में बंद हैं। दोनों को एमएपी-एमएलए कोर्ट ने सात-साल की सजा सुनाई है। कुछ दिन पहले आजम खान की तबियत बिगड़ने की बात सामने आई थी। हालांकि जेल प्रशासन की तरफ से बताया गया है कि वह पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं। इनसब के बीच आजम खान से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले की सुनवाई से इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस समीर जैन ने खुद को अलग कर लिया। जस्टिस जैन ने 2016 के बहुचर्चित यतीमखाना बेदखली प्रकरण की सुनवाई से खुद को अलग करते हुए केस को अपने न्यायालय से रिलीज कर दिया।

पूर्व मंत्री आजम खान 55 दिन के बाद फिर से सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं। उन्हें रामपुर की एमएपी-एमएलए कोर्ट ने सात साल की सजा सुनाई है। आजम खान ने एक केस को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका में ट्रायल कोर्ट के 30 मई के एक आदेश को चुनौती दी गई थी। सुनवाई के दौरान, सह-आरोपियों की ओर से वरिष्ठ वकील एस एफए नकवी और वकील सैयद अहमद फैजान मौजूद थे। जबकि पूर्व सांसद आजम खान और सह-आरोपी वीरेंद्र गोयल की ओर से वरिष्ठ वकील एनआई जाफरी, वकील शाश्वत आनंद, और शशांक तिवारी मौजूद रहे। तभी इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस समीर जैन ने खुद को इस केस से अलग कर लिया और मामले को दूसरी बेंच में भेज दिया।

RELATED NEWS

CM Yogi Felicitates Winners

Yogi Felicitates Winners: CM ने Logo डिजाइन, चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित , बच्चों ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

June 6, 2026
Uttar Pradesh: अब यूपी में बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल,जानिए कब से लागू होगा “No PUCC No Fuel” नियम

Uttar Pradesh: अब यूपी में बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल,जानिए कब से लागू होगा “No PUCC No Fuel” नियम

June 4, 2026

जस्टिस के इस अचानक लिए गए फैसले से सभी हैरान रह गए। अब आजम खान के केस किस बेंच को मिलेंगे, इसका निर्णय चीफ जस्टिस करेंगे। समीर जैन इलाहाबाद हाईकोर्ट के काफी चर्चित जस्टिस हैं। उन्होंने माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी को मिली 2 साल की सजा पर रोक लगाई थी, जिससे अब्बास की विधायकी बहाल हो सकी थी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर, सपा सांसद जियाउर रहमान बर्क, सपा के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी के केस भी सुन चुके हैं। पूरे प्रकरण पर आजम खान के वकील शाश्वत आनंद के मुताबिक, जस्टिस समीर जैन ने न केवल इस मामले से खुद को अलग किया, बल्कि पूर्व सांसद आजम खान के यतीमखाना प्रकरण से जुड़े सभी मामलों को अपनी कोर्ट से रिलीज कर दिया। यह हाईकोर्ट के इतिहास में बड़ा दुर्लभ मामला है, जब एक जज ने एक ही व्यक्ति से जुड़े सभी मामलों से खुद को एक साथ अलग कर लिया।

अब हम आपको बताते हैं किस केस की कोर्ट में चल रही थी सुनवाई। आजम खान के विरुद्ध यह मामला शहर कोतवाली क्षेत्र की यतीमखाना बस्ती से जुड़ा है। इस बस्ती को वर्ष 2016 में जबरन खाली कराया गया था। तब प्रदेश में सपा की सरकार थी। आजम खान के इशारे पर सपाइयों ने पुलिस फोर्स के साथ बस्ती को जबरन खाली करा दिया था। मुकदमे में घरों में घुसकर मारपीट करने, छेड़छाड़ करने, रुपए, जेवर और भैंस-बकरी लूटकर ले जाने के आरोप हैं। इन मुकदमों में आजम खान समेत सेवानिवृत्त सीओ आले हसन खां, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल, इस्लाम ठेकेदार आदि भी नामजद हैं। मुकदमे की सुनवाई रामपुर एमपी-एमएलए कोर्ट (सेशन ट्रायल) में चल रही है। यतीमखाना प्रकरण में शहर कोतवाली में 12 लोगों द्वारा अलग-अलग मुकदमे दर्ज कराए गए थे। पहले सभी की अलग-अलग सुनवाई चल रही थी, लेकिन बाद में न्यायालय ने इन सभी को एक मान लिया। इस मामले में अभियोजन की गवाही पूरी हो चुकी है। अब बचाव पक्ष की गवाही चल रही है।

अब हम आपको जज के बारे में बताते हैं। जस्टिस समीर जैन इलाहाबाद हाईकोर्ट में 13 अक्टूबर 2021 को अपर न्यायाधीश के रूप में नियुक्त हुए। 23 मार्च 2023 को हाईकोर्ट में उन्हें स्थायी जज बनाया गया। उनका कार्यकाल 2030 तक है। वर्ष 1968 में जन्मे जस्टिस जैन ने कानून की डिग्री वर्ष 1992 में पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से हासिल की। वकील के रूप में उन्होंने वकालत की शुरुआत 1992 से शुरू की। उन्होंने वाराणसी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट से वकालत की शुरुआत की थी। फिलहाल आजम खान पर अभी तक 100 से ज्यादा केस दर्ज हैं। कईयों का ट्रायल चल रहा है। आजम खान करीब 58 दिन पहले जमानत पर जेल से बाहर आए थे। तब आजम खान से मिलने के लिए खुद अखिलेश यादव रामपुर गए थे। अखिलेश से मुलाकात के बाद आजम खान ने कई इंटरव्यू दिए। वह कुछ दिल पहले लखनऊ स्थित अदालत में पेश हुए। तब आजम खान ने कहा था कि मैं घर से निकलते वक्त अपने साथ एक अटैची लेकर चलता हूं। पता नहीं कब सजा सुना दी और हमें जेल जाना पड़ जाए।

Tags: Allahabad High CourtAzam KhanAzam Khan sentencedJustice Samir JainRampurUttar Pradesh
Share198Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

CM Yogi Felicitates Winners

Yogi Felicitates Winners: CM ने Logo डिजाइन, चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित , बच्चों ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

by SYED BUSHRA
June 6, 2026

CM Yogi Felicitates Winners:लखनऊ में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं...

Uttar Pradesh: अब यूपी में बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल,जानिए कब से लागू होगा “No PUCC No Fuel” नियम

Uttar Pradesh: अब यूपी में बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल,जानिए कब से लागू होगा “No PUCC No Fuel” नियम

by Sadaf Farooqui
June 4, 2026

Pollution Under Control Certificate - PUCC: दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर सरकारें लगातार नए...

Uttar pradesh: अयोध्या से काशी तक घर बसाने का सपना होगा आसान, धार्मिक शहरों में नई आवासीय योजनाएं लाएगी योगी सरकार

Uttar pradesh: अयोध्या से काशी तक घर बसाने का सपना होगा आसान, धार्मिक शहरों में नई आवासीय योजनाएं लाएगी योगी सरकार

by Sadaf Farooqui
June 2, 2026

Uttar Pradesh के धार्मिक और पर्यटन केंद्रों में घर बसाने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है।...

Uttar Pradesh: बिजनौर में सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- धर्म की रक्षा के लिए सुदर्शन चक्र भी जरूरी

Uttar Pradesh: बिजनौर में सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- धर्म की रक्षा के लिए सुदर्शन चक्र भी जरूरी

by Sadaf Farooqui
June 1, 2026

Uttar Pradesh के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजनौर के अफजलगढ़ में आयोजित एक जनसभा के दौरान कानून-व्यवस्था, धर्म और सामाजिक...

Uttar Pradesh के सभी सरकारी स्कूलों में NCERT पाठ्यक्रम लागू करने की तैयारी, कक्षा 5 से 8 तक नई किताबें तैयार होंगी

Uttar Pradesh के सभी सरकारी स्कूलों में NCERT पाठ्यक्रम लागू करने की तैयारी, कक्षा 5 से 8 तक नई किताबें तैयार होंगी

by Sadaf Farooqui
May 30, 2026

Uttar Pradesh सरकार राज्य के सभी बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) का...

Next Post
SIR voter list update married women info

SIR Voter List Update:कौन भरेगा कौन-सा कॉलम, शादीशुदा महिलाओं को अभिभावक में किसका नाम लिखना है, जानिए पूरी गाइड

कौन है जस्टिस सूर्यकांत, जो बने भारत के 53वें CJI , धारा 370 और वन रैंक-वन पेंशन समेत सुना चुके हैं ये 11 अहम फैसले

कौन है जस्टिस सूर्यकांत, जो बने भारत के 53वें CJI , धारा 370 और वन रैंक-वन पेंशन समेत सुना चुके हैं ये 11 अहम फैसले

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist