Wednesday, February 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

लखनऊ में L D A ‘अनंत नगर आवासीय योजना’ की शुरुआत इसमें मिलेगा आधुनिक और सस्ता घर जानिए कैसे करे अप्लाई

लखनऊ में सीएम योगी ने अनंत नगर आवासीय योजना की शुरुआत की, जिसमें हर वर्ग के लिए मकान, शिक्षा और रोजगार की सुविधाएं होंगी। योजना पारदर्शिता और आधुनिकता को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।

Sadaf Farooqui by Sadaf Farooqui
April 5, 2025
in उत्तर प्रदेश
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Anant Nagar Housing Scheme: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार, 4 अप्रैल 2025 को राजधानी लखनऊ में ‘अनंत नगर आवासीय योजना’ का उद्घाटन किया। यह योजना लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) द्वारा तैयार की जा रही है, जिसका उद्देश्य सभी वर्गों के लोगों को सस्ते, आधुनिक और सुलभ मकान उपलब्ध कराना है।

कितनी ज़मीन पर बन रही है योजना और क्या-क्या मिलेगा

यह बड़ी योजना करीब 785 एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही है। इसमें 18,237 फ्लैट और 2,485 प्लॉट्स उपलब्ध कराए जाएंगे। इन प्लॉट्स की कीमत ₹4,100 प्रति वर्ग फीट तय की गई है। इस योजना से राजधानी में लोगों की आवास की जरूरतें पूरी होंगी और उन्हें बेहतर जीवनशैली (Ease of Living) का अनुभव मिलेगा।

RELATED NEWS

up panchayat election delay 2027 news

UP Panchayat Election: पंचायत चुनाव पर ब्रेक, अब कब वोटिंग संभव, क्या ओबीसी आरक्षण, जनगणना बनी कारण

February 13, 2026
Budget 2026: महिलाओं पर फोकस, मिली स्किल ट्रेनिंग की सौगात, नए जॉब प्लेसमेंट सेंटर से मिलेगा आर्थिक सहारा

Budget 2026: महिलाओं पर फोकस, मिली स्किल ट्रेनिंग की सौगात, नए जॉब प्लेसमेंट सेंटर से मिलेगा आर्थिक सहारा

February 11, 2026

हर वर्ग के लिए मकान, खासकर कमजोर और निम्न आय वर्ग के लिए

‘अनंत नगर योजना’ में सभी आय वर्गों को ध्यान में रखते हुए आवासीय विकल्प रखे गए हैं। खासतौर पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और निम्न आय वर्ग (LIG) के लिए खास प्रावधान किए गए हैं, ताकि गरीब और जरूरतमंद परिवार भी अपने खुद के घर का सपना साकार कर सकें।

एडुटेक सिटी भी बनेगी योजना के तहत

योजना के अंदर 100 एकड़ क्षेत्र में एक एडुटेक सिटी का निर्माण भी प्रस्तावित है। इसमें प्री-प्राइमरी से लेकर उच्च, तकनीकी और मेडिकल शिक्षा तक के संस्थान बनाए जाएंगे। इससे न सिर्फ शिक्षा के क्षेत्र में मदद मिलेगी, बल्कि क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

योगी ने दिए समय पर काम पूरा करने के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एलडीए को साफ निर्देश दिए हैं कि इस परियोजना को समय पर और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करते हुए पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि आवंटन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए ताकि लोगों को बिचौलियों के चक्कर में न पड़ना पड़े।

पंजीकरण प्रक्रिया शुरू, यहां से मिलेगी पूरी जानकारी

योजना के शुभारंभ के साथ ही रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इच्छुक लोग एलडीए की आधिकारिक वेबसाइट या टोल-फ्री नंबर 180018005000 पर कॉल कर पूरी जानकारी ले सकते हैं। अनंत नगर योजना लखनऊ के शहरी विकास और रोजगार को भी बढ़ावा देगी।

Tags: housing schemeUttar Pradesh News
Share197Tweet123Share49
Sadaf Farooqui

Sadaf Farooqui

Related Posts

up panchayat election delay 2027 news

UP Panchayat Election: पंचायत चुनाव पर ब्रेक, अब कब वोटिंग संभव, क्या ओबीसी आरक्षण, जनगणना बनी कारण

by SYED BUSHRA
February 13, 2026

UP Panchayat Election Delay:उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे हजारों दावेदारों और राजनीतिक दलों के लिए बड़ी...

Budget 2026: महिलाओं पर फोकस, मिली स्किल ट्रेनिंग की सौगात, नए जॉब प्लेसमेंट सेंटर से मिलेगा आर्थिक सहारा

Budget 2026: महिलाओं पर फोकस, मिली स्किल ट्रेनिंग की सौगात, नए जॉब प्लेसमेंट सेंटर से मिलेगा आर्थिक सहारा

by SYED BUSHRA
February 11, 2026

Women Empowerment Budget UP: योगी आदित्यनाथ सरकार ने बजट 2026-27 में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए...

UP Budget 2026: मजदूरों पर खास फोकस, रहने की सुविधा, इलाज और रोजगार के नए अवसरों की घोषणा

UP Budget 2026: मजदूरों पर खास फोकस, रहने की सुविधा, इलाज और रोजगार के नए अवसरों की घोषणा

by SYED BUSHRA
February 11, 2026

UP Budget 2026 Workers Relief: उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने नए बजट में मेहनत करने वाले मजदूरों और असंगठित क्षेत्र...

Rampur Lawyer Murder: रामपुर जिला पंचायत कार्यालय में दिनदहाड़े गोलीबारी, वकील की हत्या से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Rampur Lawyer Murder: रामपुर जिला पंचायत कार्यालय में दिनदहाड़े गोलीबारी, वकील की हत्या से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

by SYED BUSHRA
February 11, 2026

Rampur Lawyer Murder case: रामपुर के जिला पंचायत कार्यालय में बुधवार दोपहर अचानक गोलियों की आवाज गूंज उठी। दिनदहाड़े हुई...

Deoria momos jewellery theft case

मोमोज की लालच, मासूम बच्चा और 86 लाख की ज्वेलरी… देवरिया की किस घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया

by SYED BUSHRA
February 2, 2026

Deoria Momos Jewellery Case: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।...

Next Post
Rishabh Pant

BCCI ने किस गेंदबाद को सुनाई बड़ी सजा? ऋषभ पंत को भी लिया आड़े हाथ

क्या है वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम जिसका दूसरा चरण मंजूर,सीमा से सटे गांवों का जानिए कैसे होगा तेज विकास

क्या है वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम जिसका दूसरा चरण मंजूर,सीमा से सटे गांवों का जानिए कैसे होगा तेज विकास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist