शनिवार, जुलाई 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

सुप्रीम कोर्ट से अंसारी परिवार को बड़ा झटका, जहर देकर मौत की जांच की मांग खारिज

सुप्रीम कोर्ट ने उमर अंसारी की याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें मुख्तार अंसारी की मौत की जांच के लिए एफआईआर दर्ज करने और एसआईटी गठित करने की मांग की गई थी। कोर्ट ने साफ किया कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के योग्य नहीं है, इसलिए रिट याचिका को अस्वीकार कर दिया गया।

by Gulshan
अप्रैल 30, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Mukhtar Ansari
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

हाई प्रोफाइल वेडिंग रिसेप्शन के जरिए उमर ने दिखाया दबदबा, अखिलेश-ओवैसी ने मुख्तार की बहू को क्या दिया तोहफा

हाई प्रोफाइल वेडिंग रिसेप्शन के जरिए उमर ने दिखाया दबदबा, अखिलेश-ओवैसी ने मुख्तार की बहू को क्या दिया तोहफा

नवम्बर 19, 2025
कौन है फातिमा, जिनसे उमर अंसारी ने की शादी, जानें नईनवेली दुल्हन को क्यों दिखाई पिता मुख्तार की फोटो

कौन है फातिमा, जिनसे उमर अंसारी ने की शादी, जानें नईनवेली दुल्हन को क्यों दिखाई पिता मुख्तार की फोटो

नवम्बर 18, 2025

Mukhtar Ansari : मुख्‍तार अंसारी को जेल में जहर दिए जाने का आरोप लगाने वाले अंसारी परिवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। उमर अंसारी की याचिका, जिसमें मुख्‍तार अंसारी की मौत की जांच के लिए एफआईआर दर्ज करने और एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) गठित करने की मांग की गई थी, को सर्वोच्‍च अदालत ने खारिज कर दिया। कोर्ट ने स्पष्ट रूप से कहा कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के दायरे में नहीं आता, इसलिये रिट याचिका को नकारा कर दिया गया।

28 मार्च 2024 को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान जेल में बंद पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी का निधन हो गया था। सरकारी मजिस्ट्रेटी जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया। हालांकि, अंसारी के परिजनों ने इसे संदिग्ध मानते हुए धीमा ज़हर (स्लो पॉइजन) दिए जाने का गंभीर आरोप लगाया था। परिवार ने अपने दावे के समर्थन में एक कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग भी पेश की, जिसमें मुख्तार अंसारी द्वारा जेल से की गई बातचीत में यह कहते सुना गया कि उन्हें जहर दिए जाने का खतरा है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और लखनऊ भेजे गए विसरा की जांच रिपोर्ट में किसी भी प्रकार के ज़हर की पुष्टि नहीं हुई। दोनों जांचों में मौत का कारण हार्ट अटैक ही बताया गया।

इन तमाम रिपोर्टों पर सवाल उठाते हुए अंसारी परिवार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और मौत की गहन जांच की मांग की। मुख्तार के बेटे उमर अंसारी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कोर्ट में दलील दी कि न्यायिक जांच तो करवाई गई, लेकिन अब तक जांच की रिपोर्ट उन्हें सौंपी नहीं गई है।

यह भी पढ़ें : महिला का हैरान करने वाला ऑफर, कार खरीदने के लिए अदा की खुद की कीमत

इस पर सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को निर्देश दिया था कि वे मेडिकल, मजिस्ट्रेट और न्यायिक जांच रिपोर्ट उमर अंसारी को उपलब्ध कराएं। हालांकि, बुधवार को इस मामले की सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने उमर अंसारी की याचिका खारिज कर दी, जिससे परिवार को बड़ा झटका लगा है।

Tags: mukhtar ansari
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

हाई प्रोफाइल वेडिंग रिसेप्शन के जरिए उमर ने दिखाया दबदबा, अखिलेश-ओवैसी ने मुख्तार की बहू को क्या दिया तोहफा

हाई प्रोफाइल वेडिंग रिसेप्शन के जरिए उमर ने दिखाया दबदबा, अखिलेश-ओवैसी ने मुख्तार की बहू को क्या दिया तोहफा

by Vinod
नवम्बर 19, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी की शादी इनदिनों सुर्खियों में छाई हुई है। उमर ने...

कौन है फातिमा, जिनसे उमर अंसारी ने की शादी, जानें नईनवेली दुल्हन को क्यों दिखाई पिता मुख्तार की फोटो

कौन है फातिमा, जिनसे उमर अंसारी ने की शादी, जानें नईनवेली दुल्हन को क्यों दिखाई पिता मुख्तार की फोटो

by Vinod
नवम्बर 18, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। मुख्तार अंसारी छोटे बेटे उमर ने गाजीपुर की रहने वाली फातिमा से बीते 15 नवंबर को शादी...

Mukhtar Ansari

मुख्तार अंसारी की जमीन पर बनेगा गरीबों का घर! 72 परिवारों के सपनों को मिली उड़ान

by Gulshan
नवम्बर 5, 2025

Mukhtar Ansari : लखनऊ में अवैध कब्जों के खिलाफ योगी सरकार का सख्त एक्शन जारी है। हाल ही में राज्य...

योगी के इस सुपरकॉप आईपीएस के घर पर चोरों ने बोला धावा, नकदी और जेवरात के साथ उखाड़ ले गए 26 टोटियां

योगी के इस सुपरकॉप आईपीएस के घर पर चोरों ने बोला धावा, नकदी और जेवरात के साथ उखाड़ ले गए 26 टोटियां

by Vinod
सितम्बर 26, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चोरों ने हैरतअंगेज वारदात को अंजाम दे डाला। मुख्तार अंसारी को...

UP News : अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता हुई बहाल, पिता मुख्तार की तरह मूंछों पर ताव देकर दी सलामी

UP News : अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता हुई बहाल, पिता मुख्तार की तरह मूंछों पर ताव देकर दी सलामी

by Vinod
सितम्बर 8, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता बहाल हो गई है। विधानसभा सचिवालय ने...

Next Post
Rishi Kapoor Death Anniversary: एक ऐसा सितारा जो आज भी दिलों में जिन्दा है कैसा रहा उनका  “बॉबी”  से लेकर “शर्माजी नमकीन” तक का सफर

Rishi Kapoor Death Anniversary: एक ऐसा सितारा जो आज भी दिलों में जिन्दा है कैसा रहा उनका "बॉबी" से लेकर "शर्माजी नमकीन" तक का सफर

Hair care tips : दादी-नानी की ये पुरानी सलाह जानिए रात को सोने से पहले कंघी करने के ज़बरदस्त फ़ायदे

Hair care tips : दादी-नानी की ये पुरानी सलाह जानिए रात को सोने से पहले कंघी करने के ज़बरदस्त फ़ायदे

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist