Sunday, June 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP Election 2027: चंद्रशेखर आजाद की पार्टी अकेले लड़ेगी चुनाव, जानिए कब से शुरू होंगे टिकट दावेदारों के इंटरव्यू

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 अकेले लड़ने का ऐलान किया है। पार्टी ने किसी भी बड़े दल से गठबंधन से इनकार करते हुए उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 13 से 16 जून तक लखनऊ में टिकट दावेदारों के इंटरव्यू लिए जाएंगे।

by Sadaf Farooqui
June 13, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

अब ‘बर्न गर्ल’ ने भीम आर्मी चीफ की डील को कर दिया लीक, बता दिया कब बीजेपी का दामन थामेंगे चंद्रशेखर आज़ाद

अब ‘बर्न गर्ल’ ने भीम आर्मी चीफ की डील को कर दिया लीक, बता दिया कब बीजेपी का दामन थामेंगे चंद्रशेखर आज़ाद

November 26, 2025
2027 से ठीक पहले मायावती ने ने लॉन्च किया ‘पीडीए’, कौन हैं ‘स्पेशल 7 योद्धा’ जो BSP को बनाएंगे विजेता

2027 से ठीक पहले मायावती ने ने लॉन्च किया ‘पीडीए’, कौन हैं ‘स्पेशल 7 योद्धा’ जो BSP को बनाएंगे विजेता

August 29, 2025

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की अगुवाई वाली आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने बड़ा राजनीतिक दांव खेला है। पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि वह आगामी विधानसभा चुनाव किसी भी बड़े राजनीतिक दल के साथ गठबंधन किए बिना अपने दम पर लड़ेगी।

पार्टी ने चुनावी तैयारियों को गति देते हुए उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इसके तहत 13 जून से 16 जून तक लखनऊ में टिकट के दावेदारों के इंटरव्यू आयोजित किए जा रहे हैं।

उम्मीदवार चयन के लिए होगा इंटरव्यू

पार्टी अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद 13 जून से 18 जून तक लखनऊ में रहेंगे। इस दौरान विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों का व्यक्तिगत इंटरव्यू लिया जाएगा। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि यह केवल औपचारिक प्रक्रिया नहीं होगी, बल्कि उम्मीदवारों की राजनीतिक समझ, संगठनात्मक क्षमता और जनाधार का भी मूल्यांकन किया जाएगा।

आसपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चितौड़ के अनुसार, इंटरव्यू के दौरान संबंधित जोन प्रभारी, मुख्य मंडल प्रभारी, मंडल प्रभारी, भाईचारा कमेटी के पदाधिकारी और जिलाध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे। सभी पदाधिकारी उम्मीदवारों को लेकर अपनी रिपोर्ट देंगे।

मंडलवार तय किया गया इंटरव्यू कार्यक्रम

पार्टी ने इंटरव्यू की पूरी रूपरेखा तैयार कर ली है। 13 जून को सहारनपुर, मेरठ और मुरादाबाद मंडल के दावेदारों का इंटरव्यू होगा। 14 जून को बरेली, आगरा और अलीगढ़ मंडल के उम्मीदवारों से बातचीत की जाएगी।

वहीं 15 जून को लखनऊ, अयोध्या, देवीपाटन, गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के दावेदारों का मूल्यांकन होगा। अंतिम दिन 16 जून को वाराणसी, मिर्जापुर और प्रयागराज मंडल के इच्छुक उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया जाएगा।

शिक्षा और रोजगार को बनाएगी चुनावी मुद्दा

आजाद समाज पार्टी ने संकेत दिए हैं कि वह आगामी चुनाव में शिक्षा, रोजगार और सामाजिक न्याय के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी। पार्टी शराबबंदी और न्यूनतम मजदूरी 750 रुपये प्रतिदिन करने जैसे वादों को भी जनता के सामने रखने की तैयारी कर रही है।

चंद्रशेखर आजाद ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और जनता के बीच सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं। उनका दावा है कि प्रदेश की जनता एक मजबूत वैकल्पिक राजनीतिक शक्ति चाहती है और पार्टी उसी उम्मीद के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।

Tags: Chandrashekhar AzadUP Assembly Election 2027
Share197Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

अब ‘बर्न गर्ल’ ने भीम आर्मी चीफ की डील को कर दिया लीक, बता दिया कब बीजेपी का दामन थामेंगे चंद्रशेखर आज़ाद

अब ‘बर्न गर्ल’ ने भीम आर्मी चीफ की डील को कर दिया लीक, बता दिया कब बीजेपी का दामन थामेंगे चंद्रशेखर आज़ाद

by Vinod
November 26, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। आज वही महबूबा फ्लावर से फायर बन गई है। यूपी की नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेखर...

2027 से ठीक पहले मायावती ने ने लॉन्च किया ‘पीडीए’, कौन हैं ‘स्पेशल 7 योद्धा’ जो BSP को बनाएंगे विजेता

2027 से ठीक पहले मायावती ने ने लॉन्च किया ‘पीडीए’, कौन हैं ‘स्पेशल 7 योद्धा’ जो BSP को बनाएंगे विजेता

by Vinod
August 29, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। कांशीराम ने बीएसपी की स्थापना कर दलित समुदाय के अंदर राजनीतिक चेतना जगाकर देश व प्रदेश में...

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बदल गए नियम, जानें अब वोटर्स कैसे करेंगे मतदान

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बदल गए नियम, जानें अब वोटर्स कैसे करेंगे मतदान

by Vinod
July 16, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क।  उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 में होने हैं। ऐसे में राज्य निर्वाचन आयोग ने अभी से...

Chandrashekhar Azad

सांसद चंद्रशेखर आज़ाद को जान से मारने की धमकी, पुलिस सतर्क, शुरु हुई जांच

by Gulshan
July 2, 2025

Chandrashekhar Azad : नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को जान से मारने की...

Chandrashekhar Azad

‘रावण’ ने छोड़ दिए अपने ही सिपाही? प्रयागराज बवाल में चंद्रशेखर आज़ाद का यू-टर्न!

by Mayank Yadav
June 30, 2025

Chandrashekhar Azad Protest: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुए बवाल के बाद आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और...

Next Post
Social Media Outage अब आम समस्या बन चुकी है,जाने क्यों अचानक डाउन हो जाती हैं साईट

Social Media Outage अब आम समस्या बन चुकी है,जाने क्यों अचानक डाउन हो जाती हैं साईट

Financial Literacy Training For UP Youth

UP News :यूपी के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की नई पहल, मिलेगी वित्तीय शिक्षा, भविष्य के लिए होंगे तैयार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist