मंगलवार, सितम्बर 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

ASP Candidates चंद्रशेखर आजाद ने 42 उम्मीदवारों की सूची जारी की, 20 दलित, 13 पिछड़े, कितने मुस्लिम को मिला टिकट

आजाद समाज पार्टी ने उत्तर प्रदेश की 42 और विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं। नई सूची में 20 एससी, 13 ओबीसी और 9 मुस्लिम उम्मीदवार शामिल हैं। अब तक 87 सीटों पर ऐलान हुआ है।

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Azad Samaj Party Candidates:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (ASP) ने 42 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की नई सूची जारी की है। सूची में दलित और पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों को खास जगह दी गई है।

दलित-पिछड़ों पर फोकस

नई सूची में अनुसूचित जाति के 20 उम्मीदवार शामिल हैं। इसके अलावा 13 ओबीसी और 9 मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। पार्टी ने घोषित सभी प्रत्याशियों को उनके विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी भी बनाया है।

RELATED NEWS

Elementor #283196

UP Leaders Security: 27 चुनाव से पहले नेताओं की बढ़ेगी सुरक्षा , मायावती-अखिलेश समेत कई नेताओं को मिलेंगी बुलेटप्रूफ जैकेट

अगस्त 22, 2026
Dharmendra Pradhan Resignation Impact on UP Politics

Dharmendra Pradhan Resignation: यूपी में BJP की बढ़ी टेंशन, क्या युवा वोट और पेपर लीक बन सकते हैं बड़ा मुद्दा

जुलाई 29, 2026

इस सूची के साथ आजाद समाज पार्टी अब तक उत्तर प्रदेश की 87 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है। पार्टी की ओर से लगातार उम्मीदवारों के नाम सामने आने से चुनावी तैयारियों का दायरा भी बढ़ता दिखाई दे रहा है।

मीरापुर से रविंद्र भाटी

नई सूची में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कई महत्वपूर्ण सीटें शामिल हैं। मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट से रविंद्र भाटी को प्रत्याशी बनाया गया है। संभल की चंदौसी से रमेश गंधर्व, रामपुर की स्वार सीट से इरफान अल्वी और अमरोहा की हसनपुर सीट से चौधरी शाहनवाज को टिकट मिला है।

बुलंदशहर की सिकंदराबाद सीट से ललित भाटी और अलीगढ़ शहर से फरीद अल्वी प्रधान को उम्मीदवार बनाया गया है। एटा की मरहरा सीट से चंद्र प्रकाश और जलेसर से प्रवेंद्र कुमार मैदान में होंगे।

बरेली से लखीमपुर तक

बरेली की मीरगंज सीट से डॉ. जावेद और भोजीपुरा से खुर्शीद अहमद को टिकट दिया गया है। लखीमपुर खीरी की धौरहरा सीट से सुरेश चंद्र लोधी, सीतापुर की सिंधौली से बाल गोविंद राजवंशी और हरदोई की सांडी सीट से जय प्रकाश उम्मीदवार होंगे।

उन्नाव की बांगरमऊ सीट से मुसब्बिर खान, सफीपुर से राजकुमार गौतम और मोहान से मनोज कुमार को प्रत्याशी बनाया गया है। रायबरेली की सरेनी से केशवलाल रावत और अमेठी की जगदीशपुर से सुनील राज को टिकट मिला है।

अवध में भी उम्मीदवार

अमेठी की गौरीगंज सीट से दिनेश साहू, सुल्तानपुर सदर से अनीस अहमद खां और फर्रुखाबाद की कायमगंज से रविंद्र पाल सिंह मैदान में उतरेंगे। औरैया से विजय जे गौतम, कानपुर देहात की सिकंदरा से रविंद्र पाल फौजी और कानपुर नगर की घाटमपुर सीट से अर्पित आजाद को टिकट दिया गया है।

झांसी की गरौठा से पीतांबर पटेल और बांदा की नरैनी सीट से सुनील कुमार वर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है। प्रयागराज की फूलपुर से शाहिद अख्तर खान, करछना से चंदन पासी और कोरांव से दिनेश चौधरी को टिकट मिला है।

पूर्वांचल में भी दांव

बाराबंकी सदर सीट से कपिल वर्मा पटेल और हैदरगढ़ से रामहेत रावत को उम्मीदवार बनाया गया है। अयोध्या की गोसाईगंज से मनोज कुमार यादव और अंबेडकरनगर की अकबरपुर सीट से महेंद्र राजभर को मैदान में उतारा गया है।

बहराइच की बलहा सीट से जेपी राव, बलरामपुर से लालजी लहरी, गोंडा सदर से मोबीन अहमद और गौरा से सुरेश यादव को टिकट दिया गया है।

आखिरी सूची में बड़े नाम

सिद्धार्थनगर की इटवा सीट से कालीचरण यादव, मऊ की मुहम्मदाबाद से प्रेमचंद्र राम और चंदौली की चकिया सीट से सिद्धार्थ प्राण बाहू उम्मीदवार बनाए गए हैं। वाराणसी की शिवपुर सीट से मनोज कुमार यादव और सोनभद्र की रॉबर्ट्सगंज सीट से राहुल कुमार को टिकट मिला है।

आजाद समाज पार्टी की ओर से अब तक 87 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की जा चुकी है। घोषित उम्मीदवारों को क्षेत्र का प्रभारी बनाए जाने से पार्टी ने उम्मीदवारों को चुनावी तैयारी के साथ संगठनात्मक जिम्मेदारी भी दी है।

Tags: ASP CandidatesChandrashekhar AzadUP Assembly Election
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Elementor #283196

UP Leaders Security: 27 चुनाव से पहले नेताओं की बढ़ेगी सुरक्षा , मायावती-अखिलेश समेत कई नेताओं को मिलेंगी बुलेटप्रूफ जैकेट

by SYED BUSHRA
अगस्त 22, 2026

UP Leaders Security:उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ सरकार ने नेताओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा...

Dharmendra Pradhan Resignation Impact on UP Politics

Dharmendra Pradhan Resignation: यूपी में BJP की बढ़ी टेंशन, क्या युवा वोट और पेपर लीक बन सकते हैं बड़ा मुद्दा

by SYED BUSHRA
जुलाई 29, 2026

Political Impact: NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर लंबे समय से चल रहे विरोध प्रदर्शनों के...

Lalita Gautam Case: मेरठ ललिता गौतम हत्याकांड पर  U P की राजनीति गरमाई, मायावती की अपील, चंद्रशेखर का धरना

Lalita Gautam Case: मेरठ ललिता गौतम हत्याकांड पर U P की राजनीति गरमाई, मायावती की अपील, चंद्रशेखर का धरना

by SYED BUSHRA
जुलाई 10, 2026

Mayawati on Meerut Lalita Gautam Case: मेरठ के चर्चित ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति लगातार गर्म...

Assembly election 2027: तीसरे मोर्चे की अटकलें तेज, स्वामी प्रसाद मौर्य और चंद्रशेखर आजाद की मुलाकात से बढ़ी चर्चाएं

Assembly election 2027: तीसरे मोर्चे की अटकलें तेज, स्वामी प्रसाद मौर्य और चंद्रशेखर आजाद की मुलाकात से बढ़ी चर्चाएं

by SYED BUSHRA
जून 19, 2026

2027 election strategy political equation: उत्तर प्रदेश की राजनीति में उस समय नई हलचल देखने को मिली, जब पूर्व कैबिनेट...

UP Election 2027: चंद्रशेखर आजाद की पार्टी अकेले लड़ेगी चुनाव, जानिए कब से शुरू होंगे टिकट दावेदारों के इंटरव्यू

UP Election 2027: चंद्रशेखर आजाद की पार्टी अकेले लड़ेगी चुनाव, जानिए कब से शुरू होंगे टिकट दावेदारों के इंटरव्यू

by Sadaf Farooqui
जून 13, 2026

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की अगुवाई वाली आजाद समाज...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In