शनिवार, अक्टूबर 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

लखनऊ के ASP का इस गर्ल के साथ चला रहा था ‘गुटरगू’, खुला राज तो अफसर समेत 6 पर दर्ज हुई FIR 

लखनऊ में तैनात सीबीसीआईडी के एएसपी मुकेश प्रताप सिंह और उनके परिवार पर उनकी पत्नी नितेश सिंह की संदिग्ध मौत के मामले में हत्या और प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया गया है।

by Vinod
अगस्त 5, 2025
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजधानी में बतौर सीआईडी में तैनात एएसपी मुकेश प्रताप सिंह को लेकर सनसनीखेज खुलासा हुआ है। राज बाहर आने के बाद पुलिस-प्रशासन हरकत में आते हुए एएसपी समेत 6 लोगों के खिलाफ महानगर थाने में हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई मृतक महिला नितेश सिंह की आत्महत्या की कथित संदिग्ध परिस्थितियों के बाद उसके भाई प्रमोद सिंह की तहरीर के आधार पर की गई है। मृतका का शव घर में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला था, लेकिन परिजनों ने हत्या और दमन का आरोप लगाया है। एफआईआर में एएसपी के अलावा उनके माता-पिता, भाई और बहन का नाम भी शामिल है।

दरअसल, बीते दिनों रिजर्व पुलिस लाइन के ट्रांजिट हॉस्टल में सीबीसीआईडी में तैनात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) मुकेश सिंह की 38 वर्षीय पत्नी नितेश सिंह ने फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच-पड़ताल शुरू कर दी थी। मृतका नितेश के पिता राकेश बाबू एडवोकेट 2007 से 2017 के बीच दो बार फिरोजाबाद की टूंडला सुरक्षित सीट से बसपा सरकार में विधायक रहे चुके हैं। वर्तमान में वह बीजेपी में हैं। नितेश के भाई प्रमोद भी 2011-12 में फिरोजाबाद से ही जिला पंचायत अध्यक्ष रहे हैं। नितेश के भाई ने एएसपी पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी।

RELATED NEWS

Home Guard: ट्रैक पर तड़पता रहा, साथी दौड़ते रहे,  कैमरे मे किया मदद का इशारा, CCTV फुटेज ने खड़े किए कई सवाल

Home Guard: ट्रैक पर तड़पता रहा, साथी दौड़ते रहे, कैमरे मे किया मदद का इशारा, CCTV फुटेज ने खड़े किए कई सवाल

सितम्बर 24, 2026
Lucknow Animal Cruelty Case

Animal Rescue: बोरों में बंद बिल्लियां, खंभे से बंधा लंगूर; NGO ने रेस्क्यू कर कार्रवाई की मांग उठाई

सितम्बर 19, 2026

नीतेश के भाई ने आरोप लगाया कि 30 नवंबर 2012 को उनकी बहन नितेश की शादी मुकेश प्रताप सिंह से हुई। मुकेश इटावा के भीम नगर अजीत नगर इलाके से हैं और वर्तमान में सीबीसीआईडी लखनऊ में तैनात हैं। मामले की गंभीरता तब उजागर हुई जब प्रमोद ने बताया कि शादी के समय से ही मुकेश का कोई अन्य महिला कर्मचारी के साथ अविवाहित प्रेम संबंध था, जो कि नितेश ने मुकेश के व्हाट्सएप संदेशों से जान लिया था। विरोध के बावजूद यह संबंध जारी रहा और उसके घरवालों द्वारा शिकायत करने पर उसे नजरअंदाज किया गया। प्रमोद ने तहरीर में बताया कि नितेश को ससुराल में लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी।

पुलिस को दी गई तहरीर में प्रमोद ने बताया कि जब हमलोगों ने मुकेश के परिवारवालों को प्रेम प्रसंग की जानकारी दी, तो किसी ने उसकी कोई सुध ना ली और उल्टा ससुराल पक्ष ने उसे तलाक का दबाव देना शुरू कर दिया। विशेष रूप से आरोप है कि ससुराल में जब शिकायत की गई तो मामला थाने तक पहुंचने की बजाय समझौते के लिए दबाव बनाया गया। इसके अतिरिक्त रमेश चंद्र वर्मा (पिता), सुधा चंद्रा (मां), अनुभव चंद्रा (छोटा भाई) और आस्था (बहन) भी नितेश को प्रताड़ित करने में शामिल रहे। प्रमोद की तहरीर के आधार पर पुलिस ने कई धाराओं में इनसभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले की जांच पुलिस के आलाधिकारी कर रहे हैं।

प्रमोद के अनुसार, 30 जुलाई की दोपहर, नितेश ने फोन कर बताया कि परिवार में विवाद हो गया है और उसकी मां फांसी के फंदे से लटकी हुई पाई गई है। प्रमोद तत्काल लखनऊ पुलिस लाइन की ओर रवाना हुए, जहां उन्होंने अपनी बहन का शव घर के फर्श पर पड़ा पाया। मिली जानकारी के अनुसार, इस घटना से कुछ दिन पहले ही मुकेश वाराणसी ड्यूटी पर गए थे। परिवार ने मिलकर उससे बातचीत की और सब कुछ सामान्य बताया, लेकिन यह घटना अचानक और गहराई से पनपी हुई प्रतीत होती है। डीसीपी मध्य शीष श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रमोद की तहरीर प्राप्त होने के आधार पर हत्या तथा उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

मृतका के भाई का आरोप है शादी के कुछ वर्ष बाद ही मुकेश के आशियाना निवासी पूनम से करीबी संबंध हो गए थे। इस वजह से मुकेश लगातार नितेश को मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करते थे। इसकी जानकारी नितेश ने प्रमोद और माता-पिता को दी थी। नितेश ने बताया था कि पूनम से उसके पति फोन व मैसेज से बात करते हैं और घर के बाहर मिलते हैं। प्रमोद ने हर बार बहन को परिवार व बच्चों के भविष्य का हवाला देकर समझा दिया और नितेश को वापस मुकेश के पास भेज दिया। आरोप है कि पूनम के बारे में शिकायत मुकेश के पिता रमेश चंद्र, मां सुधा, भाई अनुभव चंद्रा से की गई, पर उन्होंने आरोपी का ही साथ दिया। इस वजह से नितेश परेशान रहने लगी।

Tags: ASP wife suicide caseASP's wife commits suicideFIR against ASP Mukesh Pratap SinghLucknow News
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Home Guard: ट्रैक पर तड़पता रहा, साथी दौड़ते रहे,  कैमरे मे किया मदद का इशारा, CCTV फुटेज ने खड़े किए कई सवाल

Home Guard: ट्रैक पर तड़पता रहा, साथी दौड़ते रहे, कैमरे मे किया मदद का इशारा, CCTV फुटेज ने खड़े किए कई सवाल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 24, 2026

Home Guard Candidate Death:लखनऊ में होमगार्ड भर्ती की दौड़ के दौरान अभ्यर्थी योगेंद्र सिंह की मौत के मामले में सामने...

Lucknow Animal Cruelty Case

Animal Rescue: बोरों में बंद बिल्लियां, खंभे से बंधा लंगूर; NGO ने रेस्क्यू कर कार्रवाई की मांग उठाई

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

Lucknow Animal Cruelty Case:लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र स्थित शालीमार गैलेंट परिसर में पशु क्रूरता का मामला सामने आया है।...

Lucknow Rajajipuram Youth Death

Lucknow sucide: युवक ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाई, नीचे तड़पते हुए पानी मांगा, दो मिनट में तोड़ा दम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 15, 2026

Lucknow News:लखनऊ के राजाजीपुरम में सोमवार सुबह एक युवक ने तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। युवक अचानक एक...

Lucknow Third Railway Line Project

Railway Probe: गोमती नदी पर तीन पुलों की क्वालिटी पर सवाल, 447 करोड़ के प्रोजेक्ट की विजिलेंस जांच शुरू

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 Lucknow third railway line Project:लखनऊ में दिलकुशा-मल्हौर के बीच बन रही 8.20 किलोमीटर लंबी तीसरी रेल लाइन परियोजना में निर्माण...

Lucknow Swine Flu H1N1 Cases

Swine Flu: लखनऊ में H1N1 के 11 नए मरीज मिले, एक्टिव केस बढ़कर 52 , दो की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

 Lucknow Swine Flu H1N1 Cases:लखनऊ में H1N1 संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को 11 नए मरीजों...

Next Post
Mahavatar Narsimha

'महावतार नरसिम्हा' ने मचाया तहलका, अब ये 6 एनिमेटेड फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लाएंगी सुनामी

Prayagraj Latest News

“अखिलेश दूध पीता बच्चा है..." कुंभ नगर की बाढ़ पर भिड़े केशव मौर्य और अखिलेश, गरमाया सियासी पारा!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In