मंगलवार, अगस्त 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Auraiya News:एक बड़ा गोलगप्पा मुंह में डालते ही महिला का जबड़ा हुआ लॉक ,अस्पताल भागे परिजन मचा हड़कंप

औरैया में एक महिला का बड़ा गोलगप्पा मुंह में डालते समय जबड़ा डिस्लोकेट हो गया। मुंह बंद न होने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने लोगों को मुंह ज़ोर से न खोलने की सलाह दी।

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 1, 2025
in उत्तर प्रदेश
auraiya woman jaw lock case news
Share on FacebookShare on Twitter

Golgappa Mishap in Auraiya: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक बेहद अजीब घटना सामने आई है, जहां एक महिला का सिर्फ एक बड़ा गोलगप्पा मुंह में डालने की कोशिश करना ही भारी पड़ गया। जैसे ही उन्होंने मुंह थोड़ा ज्यादा खोला, उनका जबड़ा अचानक डिस्लोकेट हो गया और फिर बंद ही नहीं हो सका। इस घटना से परिवार के साथ-साथ वहां मौजूद लोग भी घबरा गए। यह घटना दिबियापुर थाना क्षेत्र के गौरीकिशनपुर ककोर गांव की रहने वाली इंककला देवी, उम्र लगभग 50 वर्ष, के साथ हुई।

वह अपनी भतीज-बहू की डिलीवरी के सिलसिले में परिवार के साथ औरैया जिला अस्पताल के पास ठहरी हुई थीं। सुबह बच्चों ने गोलगप्पा खाने की जिद की, तो पूरा परिवार पास के ठेले पर पहुंच गया। इंककला देवी ने जैसे ही एक बड़ा बतासा उठाया और मुंह पूरा खोला, उनका जबड़ा अचानक खुला का खुला रह गया। गोलगप्पा आधा मुंह के अंदर और आधा बाहर अटक गया। उन्होंने कई बार मुंह बंद करने की कोशिश की, लेकिन जबड़ा लॉक हो चुका था।

RELATED NEWS

Auraiya girl snake skin escape drama

Nagin Drama: सांप की केंचुली छोड़ गायब हुई युवती, क्यों रचा नागिन वाला खेल, पुलिस जांच में खुली पूरी फिल्मी कहानी

फ़रवरी 11, 2026
Auraiya News: औरैया में अचानक हुई रुपयों की बारिश पेड़ से गिरे नोट, लोग लूटने दौड़े पड़े

Auraiya News: औरैया में अचानक हुई रुपयों की बारिश पेड़ से गिरे नोट, लोग लूटने दौड़े पड़े

अगस्त 27, 2025

परिवार में मौजूद सावित्री देवी ने बताया, “पहले हमें लगा कि दीदी मजाक कर रही हैं, लेकिन तुरंत ही वो दर्द से रोने लगीं। उनका मुंह बिल्कुल बंद नहीं हो रहा था। हम सब तेजी से उन्हें अस्पताल लेकर भागे।”

डॉक्टर भी रह गए हैरान

औरैया जिला अस्पताल में मौजूद डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि महिला का जबड़ा पूरी तरह अपनी जगह से खिसक गया था। कई बार कोशिश के बावजूद भी जबड़े को वापस सही स्थिति में नहीं लाया जा सका, इसलिए उन्हें तुरंत सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर कर दिया गया। डॉक्टर का कहना था कि ऐसा मामला उन्होंने अपने करियर में पहली बार देखा है।

किसे रखते सावधानियां

विशेषज्ञों के अनुसार, जिन लोगों को जबड़े में दर्द, क्लिक की आवाज या मुंह पूरा न खुलने की समस्या रहती है, उन्हें कभी भी जोर लगाकर मुंह खोलने से बचना चाहिए। बड़े आकार का खाना एक साथ मुंह में डालना जोखिम भरा हो सकता है।

परिजन दहशत में, गोलगप्पा वाला भी सहमा

इस अचानक हुई दिक्कत के बाद परिवार के लोग काफी घबराए हुए हैं। इंककला देवी अभी भी ठीक से मुंह बंद नहीं कर पा रही हैं और दर्द की शिकायत कर रही हैं। वहीं, गोलगप्पा बेचने वाला ठेला संचालक भी इस अनोखी घटना से डर गया है। स्थानीय लोग इसे अब तक की सबसे हैरतअंगेज घटनाओं में से एक बता रहे हैं।

Tags: Auraiya Newsgolgappa mishapjaw dislocation incident
Share198Tweet124Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Auraiya girl snake skin escape drama

Nagin Drama: सांप की केंचुली छोड़ गायब हुई युवती, क्यों रचा नागिन वाला खेल, पुलिस जांच में खुली पूरी फिल्मी कहानी

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 11, 2026

Nagin Drama In Auraiya: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक...

Auraiya News: औरैया में अचानक हुई रुपयों की बारिश पेड़ से गिरे नोट, लोग लूटने दौड़े पड़े

Auraiya News: औरैया में अचानक हुई रुपयों की बारिश पेड़ से गिरे नोट, लोग लूटने दौड़े पड़े

by SYED BUSHRA
अगस्त 27, 2025

Auraiya money rain viral video incident in Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में मंगलवार को एक अजीबोगरीब घटना देखने...

पहली बार CCTV में कैद हुआ SDM का घूस वाला लिफाफा, जैसे ही जेब में रखा पैसा, वैसे DM ने ‘साहब’ को पकड़ा

पहली बार CCTV में कैद हुआ SDM का घूस वाला लिफाफा, जैसे ही जेब में रखा पैसा, वैसे DM ने ‘साहब’ को पकड़ा

by Vinod
अगस्त 19, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के औरैया का एक घूसखोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में...

UP: रेट के दाम कम-ज्यादा को लेकर आपस में भिड़े व्यापारी, खूब चले लाठी-डंडे, जानिए पूरा मामला

by Juhi Tomer
अगस्त 16, 2023

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के औरैया में सामान के रेट को लेकर दो व्यापारियों में पहले तो बहस हुई और उसके...

Auraiya: रुतबे का बेवजह इस्तेमाल कर रही SP चारू निगम, गाड़ी के ओवरटेक करने पर काटा बवाल

by Juhi Tomer
नवम्बर 17, 2022

कहते है अगर आपको अपने विभाग की नब्ज टटोलनी हो, तो भेष बदलकर बिना किसी को बताए उनके बीच पहुंच...

Next Post
Sanchar Saathi App: नए स्मार्टफोन्स में अनिवार्य होगा कौन सा सरकारी ऐप, कंपनियों को 90 दिन में नियम लागू करने के निर्देश

Sanchar Saathi App: नए स्मार्टफोन्स में अनिवार्य होगा कौन सा सरकारी ऐप, कंपनियों को 90 दिन में नियम लागू करने के निर्देश

आयुष्मान खुराना ने डेविड बेकहम को धन्यवाद दिया—भारत में बच्चों के भविष्य को बदलने की आपकी कोशिशें प्रेरणादायक

आयुष्मान खुराना ने डेविड बेकहम को धन्यवाद दिया—भारत में बच्चों के भविष्य को बदलने की आपकी कोशिशें प्रेरणादायक

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist