रविवार, जुलाई 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Ayodhya Deepotsav 2025: शहर को भव्य रोशनी और संगीत से सजाने की तैयारी जोरों पर,बच्चों की ‘वानर सेना’ बनेगी आकर्षण का केंद्र

अयोध्या दीपोत्सव 2025 में 100 बच्चों की वानर सेना मुख्य आकर्षण होगी। एआई कैमरों से निगरानी, लेजर व ड्रोन शो की तैयारी चल रही है। प्रधानमंत्री मोदी 25 नवंबर को राममंदिर ध्वजारोहण समारोह में शामिल होंगे।

by SYED BUSHRA
अक्टूबर 10, 2025
in उत्तर प्रदेश
Ayodhya Deepotsav Vanar Sena
Share on FacebookShare on Twitter

Ayodhya Deepotsav 2025:अयोध्या में इस बार का दीपोत्सव बेहद खास होने जा रहा है। पूरे शहर को रोशनी, संगीत और उत्साह से सजाने की तैयारी जोरों पर है। पर्यटन मंत्री ने बताया कि इस बार आयोजन में लगभग 100 बच्चों की ‘वानर सेना’ विशेष आकर्षण होगी, जो भगवान श्रीराम की रथ यात्रा के साथ उपस्थित रहेगी।

भव्यता और सुरक्षा पर रहेगा पूरा ध्यान

पर्यटन मंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि दीपोत्सव न केवल भव्य और यादगार बने, बल्कि सुरक्षा, स्वच्छता और आगंतुकों की सुविधाओं के मामले में भी यह एक नई मिसाल पेश करे। उन्होंने कहा कि हर आगंतुक को बेहतर अनुभव देने के लिए हर स्तर पर सावधानी और तैयारी जरूरी है।

RELATED NEWS

No Content Available

एआई कैमरों से निगरानी और शोभा यात्रा की तैयारी

मंत्री ने बताया कि इस बार दीपोत्सव में आगंतुकों की संख्या और सुरक्षा पर नजर रखने के लिए एआई आधारित कैमरों की व्यवस्था की जाएगी। इससे भीड़ का आंकलन और नियंत्रण आसान होगा। शोभा यात्रा के दौरान पर्यटकों को सड़क के दोनों ओर सुव्यवस्थित तरीके से दर्शन कराने की व्यवस्था की जा रही है। हेलीपोर्ट से राम रथ तक पूरे रास्ते को ढोल-नगाड़ों, पुष्प, अबीर-गुलाल और राम दरबार की झांकियों से सजाया जाएगा।

तकनीक से सजेगा दीपोत्सव

बैठक में तय हुआ कि पूरे आयोजन का सजीव प्रसारण किया जाएगा। इसके लिए 35 एलईडी स्क्रीनें लगाई जाएंगी, ताकि किसी को भी देखने में दिक्कत न हो। इसके अलावा, 3D होलोग्राफिक म्यूजिकल लेजर शो, म्यूजिकल ड्रोन शो, ग्रीन फायर क्रैकर्स शो और स्वदेशी 1100 ड्रोन के शानदार प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है। सभी कार्यक्रमों में मौजूद लोगों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतज़ाम किए जाएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी आएंगे ध्वजारोहण समारोह में

अयोध्या में होने वाले श्रीराम मंदिर ध्वजारोहण समारोह में 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने का कार्यक्रम तय हुआ है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की बैठक में राममंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्र ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि समारोह से पहले मॉक ड्रिल की गई और सभी तैयारियों की समीक्षा हुई। बैठक में ध्वजों के रंग और आकार पर भी चर्चा हुई और सदस्यों ने अपने सुझाव दिए।

Tags: Ayodhya Deepotsav 2025
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
Rampur

Rampur में 'दादा' बनाम 'जनता का नेता': अखिलेश से मुलाकात के बाद भड़के नदवी, आजम खान को दी नसीहत

Diwali

Diwali Chhath की भीड़ कम करने के लिए रेलवे की पहल: वाराणसी-LTT फेस्टिवल स्पेशल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist