Sunday, May 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

राममंदिर परिसर में इकबाल अंसारी और आचार्य परम हंस ने खेली होली, बोले-नफरत होगी अलविदा

रामनगरी अयोध्या में होली के त्योहार में एकता और सौहार्द का रंग चढ़ता नजर आ रहा है। बाबरी मस्जिद के पैरोकार रहे इकबाल अंसारी ने आचार्य परमहंस के साथ होली खेली।

by Akhand Pratap Singh
March 12, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
Ayodhya Holi
Share on FacebookShare on Twitter

Ayodhya Holi: रामनगरी अयोध्या में होली के त्योहार में एकता और सौहार्द का रंग चढ़ता नजर आ रहा है। बाबरी मस्जिद के पैरोकार रहे इकबाल अंसारी ने आचार्य परमहंस के साथ होली खेली। इस दौरान उन्होंने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली का जश्‍न मनाया। इस मौके पर तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने कहा क‍ि होली के त्योहार के मौके पर राममंदिर के प्रांगण में रामभक्तोंं, साधु संतों के साथ बाबरी मस्‍ज‍िद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी भी पुष्प वर्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राममंदिर परिसर में रामराज की होली हो रही है।

आचार्य का कहना था कि यह मानवता की होली है। इससे रामभक्त काफी प्रसन्न हैं। रामराज की होली का दुनिया में डंका बजेगा। इसमें हमारे इकबाल अंसारी भी शामिल हैं। दुनिया में चाहे जितना नफरत फैला लें, लेकिन अब मानवता स्थापित होकर रहेगी। दुनिया में रामराज स्थापित होगा। नफरत अलविदा होगी। जो नफरत फैला रहे हैं, वो अपने आप राम जी के रंग में रंग जाएंगे।

RELATED NEWS

No Content Available

यह भी पढ़े: संभल मस्जिद मामले पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्लिम पक्ष की मांग को मिली मंजूरी

इस मौके पर उन्होंने पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी पर बना गाना भी गाया। उन्होंने कहा होली रंगों का त्योहार है, इसके साथ रंग बिरंगी खुशियां एक दूसरे को बांटनी चाहिए। इस दौरान साधु संतों के साथ होली खेली जा रही है। यह खुशियों की होली होती है। इससे सब खुश हैं। हमें इस त्योहार में बहुत अच्छा लगता है। इस कारण इसे मनाने के लिए इसमें शामिल हुए हैं।

इकबाल ने भगवा रंग (Ayodhya Holi) के सवाल पर कहा कि उसका इस्तेमाल सबसे पहले करते हैं। हमारे यहां पहले जो चावल बनता था, उसे भगवा रंग से ही रंगते थे। होली में साधु-संतों के साथ मंदिरों और मठों में खेलता रहा हूं। उन्होंने कहा कि होली एकता और सौहार्द का त्योहार है। कुछ चंद लोग इसको लेकर बयानबाजी करते हैं। वो होली के बारे में जानते ही नहीं हैं।

Tags: Ayodhya Holi
Share198Tweet124Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

No Content Available
Next Post
Holi

Holi weather alert: होली पर यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, इन जगहों पर 13, 14 और 15 मार्च को बारिश का अलर्ट

Ghazipur News

मुख्तार अंसारी की पत्नी आफशा अंसारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, कोर्ट ने कुर्की के आदेश पर लगाई मूहर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist