रविवार, अगस्त 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

Gorakhpur News : ‘खुद को वैद्य कहने में गर्व महसूस करें आयुर्वेद के चिकित्सक’

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित गुरु गोरक्षनाथ इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में आयुर्वेद से परिभाषित जीवन शैली पर केंद्रित...

by Kirtika Tyagi
अक्टूबर 28, 2024
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

गोरखपुर,। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित गुरु गोरक्षनाथ इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में आयुर्वेद से परिभाषित जीवन शैली पर केंद्रित ‘हितायु-2024’ विषयक तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एके सिंह ने कहा कि प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद आज भी न केवल प्रासंगिक है बल्कि दुनिया में इसकी महत्ता फिर तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में आयुर्वेद के वैद्यों की यह जिम्मेदारी बनती है कि वे विशिष्ट बीमारियों पर निरंतर अनुसंधान करें ताकि हानिरहित इस चिकित्सा पद्धति का और विस्तार हो।

आयुर्वेद के चिकित्सक बनाएं अपनी पहचान

 

RELATED NEWS

Census 2027: गोरखपुर की हर सड़क, स्कूल और अस्पताल का होगा डिजिटल रिकॉर्ड, शुरू हुई जिला जनगणना की तैयारी

Census 2027: गोरखपुर की हर सड़क, स्कूल और अस्पताल का होगा डिजिटल रिकॉर्ड, शुरू हुई जिला जनगणना की तैयारी

जुलाई 19, 2026
CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

जुलाई 11, 2026

प्रो. एके सिंह ने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सकों को खुद को गर्व से वैद्य कहना चाहिए। इससे अलग और विशिष्ट पहचान बनेगी। श्रेष्ठ वैद्य बनने के लिए अपना ज्ञानवर्धन करते रहना चाहिए। उन्होंने आयुर्वेद के अनुरूप आहार, विहार, ऋतुचर्या आदि की विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि इन्हें अपनाकर बीमारियों से बचा जा सकता। प्रो. सिंह ने कहा कि किसी वैज्ञानिक ज्ञान का उपयोग समाज के उद्धार के लिए किया जाना चाहिए।

 

आयुर्वेद से ही स्थाई उपचार मुमकिन

 

राष्ट्रीय संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ. अतुल वाजपेयी ने कहा कि आयुर्वेद को कई देशों के लोगों द्वारा आरोग्यता प्राप्त करने के लिए अपनाया जा रहा है। आयुर्वेद के प्रति लोगों का विश्वास एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज का दौर प्रतिस्पर्धा का है, इसलिए यह आवश्यक है कि वैद्य भी अपने ज्ञान क्षेत्र का सतत विस्तार करते रहें। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित श्री गोरक्षनाथ मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के प्रिंसिपल डॉ. अरविंद कुशवाहा प्रधानाचार्य ने कहा कि प्राचीन चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद की इस राष्ट्रीय संगोष्ठी से निकले निष्कर्ष दूरगामी प्रभाव डालेंगे। राष्ट्रीय संगोष्ठी में अतिथियों का स्वागत गोरक्षनाथ इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के प्रिंसिपल डॉ. गिरधर वेदांतम ने किया। इस अवसर पर डॉ रश्मि पुष्पन, डॉ. परीक्षित देवनाथ समेत कई शिक्षक, अलग-अलग जगहों से आए संगोष्ठी के प्रतिभागी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

वैज्ञानिक सत्र में हुई आयुर्वेद के विविध आयामों पर चर्चा

संगोष्ठी के पहले दिन वैज्ञानिक सत्र में आयुर्वेद के विविध आयामों पर चर्चा हुई। पहले सत्र में स्वास्थ्य सूचना विज्ञान, सार्वजनिक स्वास्थ्य और आयुर्वेद विषय पर मुख्य वक्ता रिसर्च एंड इनफॉरमेशन सिस्टम फॉर डेवलपिंग नेशन, नई दिल्ली के कंसल्टेंट डॉ सरीन एनएस रहे। उन्होंने आयुष ग्रिड के बारे में बताया जिसकी शुरुआत सीसीआईआरएस द्वारा की गई है। जिसमें आयुष डाटा को भी सम्मिलित किया गया है। फिर उन्होंने नमस्ते पोर्टल के बारे में बताया जिसमें 2888 आयुर्वेद कोड है। जिससे व्यक्ति के विभिन्न व्याधियों को आयुर्वेद के अनुसार पता किया जा सकता है। सत्र की अध्यक्षता डॉ. किरण कुमार रेड्डी एवं डॉ शांतिभूषण हांडूर ने की।

Tags: Ayurveda doctorsgorakhpur
Share197Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Census 2027: गोरखपुर की हर सड़क, स्कूल और अस्पताल का होगा डिजिटल रिकॉर्ड, शुरू हुई जिला जनगणना की तैयारी

Census 2027: गोरखपुर की हर सड़क, स्कूल और अस्पताल का होगा डिजिटल रिकॉर्ड, शुरू हुई जिला जनगणना की तैयारी

by Sadaf Farooqui
जुलाई 19, 2026

Census 2027:  जनगणना-2027 के तहत गोरखपुर जिले की सामाजिक, आर्थिक और आधारभूत सुविधाओं का विस्तृत डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा।...

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

by Sadaf Farooqui
जुलाई 11, 2026

CM Yogi Gorakhpur Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर में प्रतिकूल मौसम के बावजूद जनता...

Gorakhpur

भागता रहा पंकज, दौड़ते रहे हमलावर… दरवाजे पर चढ़कर सरेआम कर दिया खेल तमाम!

by Mayank Yadav
जनवरी 25, 2026

Gorakhpur Crime: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के झंगहा थाना क्षेत्र स्थित दुबौली गांव में रविवार की सुबह उस वक्त...

Gorakhpur

गोरखपुर में ‘उल्टी गंगा’: चपरासी चला रहा साहब का दफ्तर, करोड़ों का मीटर खेल उजागर

by Mayank Yadav
दिसम्बर 29, 2025

Gorakhpur Electricity Department Smart Meter Scam: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित बिजली परीक्षण खंड प्रथम में एक चौंकाने वाला मामला...

Gorakhpur

बेडरूम का वो कड़वा सच: डेढ़ साल तक तरसती रही दुल्हन, डॉक्टर पति निकला ‘नामर्द’!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 24, 2025

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में वैवाहिक धोखाधड़ी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक महिला...

Next Post
Maharajganj News : बेकाबू रफ्तार ने उजाड़ दिया कुनबा, 2 की मौत, 4 घायल

Maharajganj News : बेकाबू रफ्तार ने उजाड़ दिया कुनबा, 2 की मौत, 4 घायल

Delhi Jal Board

Delhi Jal Board: दिल्ली वालों की मुश्किलें बढ़ी, त्योहारों के चलते पानी की कमी, जल बोर्ड ने दी बड़ी जानकारी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist