शुक्रवार, जुलाई 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Azam Khan News : फिर अटकी आजम खान की जेल से रिहाई, रामपुर के लिए रवाना हुई पूर्व मंत्री की फैमिली

लगभग 23 महीनों तक जेल में बंद रहने के बाद उनकी रिहाई ने उत्तर प्रदेश की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है। रिहाई के बाद आजम खान रामपुर के लिए रवाना होंगे, जहां पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक उनका भव्य स्वागत करेंगे।

by Vinod
सितम्बर 23, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री आजम खान के लिए जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। परिवार की तरफ से बताया गया था कि आजम खान सुबह सात बजे जेल से बाहर आ जाएंगे। फिलहाल जानकारी सामने आ रही है कि आज़म ख़ान की रिहाई में कुछ देरी हो सकती है। रिहाई बॉन्ड भरते वक्त गलत एड्रेस की वजह से प्रक्रिया में अड़चन आई है। अब करेक्शन के बाद बॉन्ड भरा जाएगा, उसके बाद ही रिहाई मुमकिन हो पाएगी। आजम खान के वकीलों का कहना है कि रामपुर कोर्ट में दो जुर्माने भरे जाने हैं। परिवार के लोग कोर्ट पहुंच चुके हैं। कोर्ट के बैठते ही कागजी कार्रवाई पूरी होते ही आजम खान की जेल से रिहाई हो जाएगी। बताया जा रहा है कि दोपहर के करीब एक बजे आजम खान सलाखों से बाहर आ जाएंगे।

आजम खान बीते 23 माह से सीतापुर जेल में बंद हैं। आजम खान के खिलाफ दर्ज 72 मुकदमों में रिहाई के आदेश सीतापुर जेल को मिल चुके हैं। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद वे 23 महीने बाद जेल से बाहर आएंगे। उन्हें जेल से बाहर आने के बाद रिसीव करने के लिए बड़ी तादाद में समर्थकों हुजूम सीतापुर जेल के बाहर पहुंचा है। हाल ही में, एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट ने आजम खान के 19 मुकदमों में रिहाई परवाने जारी किए। इससे पहले, क्वालिटी बार प्रकरण’ समेत 53 अन्य मामलों में भी रिहाई परवाने जारी हो चुके थे, जिससे कुल मामलों की तादाद 72 हो गई है। वहीं आजम खान को डूंगरपुर प्रकरण में 10 साल की सजा सुनाई गई थी, लेकिन उन्हें इस मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट से जमानत मिल चुकी है।

RELATED NEWS

IMD का बड़ा अलर्ट: यूपी समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी

UP Weather Update: यूपी में मानसून का जोर, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट,जानिए किन जिलों के स्कूल रहेंगे बंद

जुलाई 9, 2026
CM YOGI  के प्रमुख सलाहकार अवनीश अवस्थी को पूज्य गुरुदेव के आशीर्वाद का मिला सौभाग्य, राष्ट्रहित, धर्म और जनकल्याण पर हुई चर्चा

UP Data Center Policy 2026: बढ़ेगा निवेश खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते, हजारों युवाओं को मिलेगी नौकरी , मिलेगी डिजिटल उद्योगों को नई रफ्तार

जुलाई 7, 2026

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के रामपुर से जुड़ा आजम खान का चर्चित क्वालिटी बार प्रकरण लंबे समय से विवादों में है. आरोप है कि 2013 में मंत्री रहते हुए उन्होंने सिविल लाइंस क्षेत्र की क्वालिटी बार की जमीन को अवैध रूप से पत्नी तंज़ीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आज़म के नाम करा लिया। 2019 में मालिक गगन अरोड़ा की शिकायत पर एफआईआर दर्ज हुई और परिवार को आरोपी बनाया गया। 2024 में आजम को मुख्य आरोपी घोषित किया गया। मई 2025 में एमपी-एमएलए कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज की, लेकिन सितंबर 2025 में इलाहाबाद हाईकोर्ट से उन्हें राहत मिल गई। तब से वह सीतापुर जेल में बंद हैं। वहीं देरशाम सीतापुर जेल में रिहाई का परवाना पहुंच चुका है। देर रात पन्ती तंजीम और बेटे अब्दुल्ला पहुंच चुके हैं। वे दोनों जेल के बाहर उनका स्वागत करेंगे।

सपा नेता आजम खान की रिहाई से पहले उनके गृह नगर रामपुर में पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। आजम खान सीतापुर जेल से सीधे रामपुर पहुंचेंगे। इस दौरान पुलिस के कड़े बन्दोबस्त रहेंगे। उनकी रिहाई के पहले देर रात एलआईयू ने आजम खान के घर और उनके करीबियों पर नजर रखी। वहीं पहले यह चर्चा थी कि आजम खान की 23 महीने बाद जेल से रिहाई के मौके पर सपा के संस्थापक सदस्य और वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव भी वहां मौजूद होंगे। लेकिन अभी पता चला है कि शिवपाल यादव सीतापुर में नहीं पहुंचेंगे। वह सैफई के लिए रवाना हो चुके हैं। वहीं बीएसपी के एकमात्र विधायक उमाशंकर सिंह ने आजम खान को बसपा में शामिल होने का न्योता देकर सियासी हलचल बढ़ा दी। हालांकि, आजम खान के सपा में बने रहने या किसी अन्य पार्टी में जाने का फैसला उनकी रिहाई के बाद ही स्पष्ट होगा।

Tags: Azam KhanAzam Khan gets bailAzam Khan will come out of jailSamajwadi PartyUttar Pradesh
Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

IMD का बड़ा अलर्ट: यूपी समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी

UP Weather Update: यूपी में मानसून का जोर, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट,जानिए किन जिलों के स्कूल रहेंगे बंद

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मानसून की गतिविधियां तेज होने के साथ ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया...

CM YOGI  के प्रमुख सलाहकार अवनीश अवस्थी को पूज्य गुरुदेव के आशीर्वाद का मिला सौभाग्य, राष्ट्रहित, धर्म और जनकल्याण पर हुई चर्चा

UP Data Center Policy 2026: बढ़ेगा निवेश खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते, हजारों युवाओं को मिलेगी नौकरी , मिलेगी डिजिटल उद्योगों को नई रफ्तार

by SYED BUSHRA
जुलाई 7, 2026

UP Data Center Policy 2026: उत्तर प्रदेश में आने वाले समय में युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर बनने...

यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को मिलेगी नई उड़ान, कैबिनेट में होमगार्डों को कैशलेस इलाज सहित कई बड़े फैसलों पर आज मुहर संभव

यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को मिलेगी नई उड़ान, कैबिनेट में होमगार्डों को कैशलेस इलाज सहित कई बड़े फैसलों पर आज मुहर संभव

by SYED BUSHRA
जुलाई 5, 2026

UP Startup Policy 2026:उत्तर प्रदेश सरकार राज्य को नवाचार और तकनीक आधारित अर्थव्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए...

CM Yogi Pratapgarh Visit: 7 जुलाई को प्रतापगढ़ दौरे पर आएंगे सीएम योगी,करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात

CM Yogi Pratapgarh Visit: 7 जुलाई को प्रतापगढ़ दौरे पर आएंगे सीएम योगी,करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात

by Sadaf Farooqui
जुलाई 5, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 जुलाई को प्रतापगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह जिले को...

UP Assembly Election 2027:  नितिन नवीन ने कहा  2027 में फिर खिलेगा कमल, यूपी चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार

UP Assembly Election 2027: नितिन नवीन ने कहा 2027 में फिर खिलेगा कमल, यूपी चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 4, 2026

UP Assembly Election 2027: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शनिवार को दावा किया कि उत्तर प्रदेश...

Next Post
Today’s Horoscope:ग्रह-नक्षत्रों की चाल से हमें क्या मिला है संकेत जानिए कैसी रहेगी आज के दिन की दिशा और दशा

Today's Horoscope:ग्रह-नक्षत्रों की चाल से हमें क्या मिला है संकेत जानिए कैसी रहेगी आज के दिन की दिशा और दशा

Indore Ranipura three storey building collapse

Building Collapse in Indore: रानीपुरा में तीन मंजिला इमारत ढही, दो की मौत, कई घायल,अफरा-तफरी के बीच बचाव कार्य जारी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist