बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

Badaun: गांधी ग्राउंड की नुमाइश में भीषण आग, 20 दुकानें जलकर खाक, सिलेंडर फटने से मचे धमाके

बदायूं के गांधी ग्राउंड में लगी नुमाइश में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते 20 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। सिलेंडर फटने से धमाकों के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई।

by Mayank Yadav
जून 23, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
Badaun
Share on FacebookShare on Twitter

Badaun fire: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के गांधी ग्राउंड में सोमवार सुबह लगी नुमाइश में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि चंद मिनटों में ही करीब 20 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। दुकानों में रखे छोटे गैस सिलेंडरों के फटने से कई जोरदार धमाके भी हुए, जिससे अफरा-तफरी मच गई। आसपास के रिहायशी इलाके में दहशत का माहौल बन गया। मौके पर पहुंची Badaun फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। राहत की बात यह रही कि इस भीषण हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है।

बदायूं के गांधी मैदान में लगे नुमाइश में भीषण आग लग गई। 20 से ज्यादा दुकानें राख हो गईं। सिलेंडर के धमाकों से इलाका दहल गया। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। pic.twitter.com/MEbTJxbDAx

— अनुराग शुक्ला/Anurag Shukla 🇮🇳 (@anuraganu83) June 23, 2025

RELATED NEWS

Badaun

बीवी निकली ‘धंधेवाली’ और सास बनी ‘मैडम’, पुलिस के सामने फफक पड़ा लाचार पति!

जनवरी 22, 2026
Badaun

छात्राओं की पानी की बोतल में पेशाब: 4 गिरफ्तार, मामले की जांच के लिए समिति गठित

नवम्बर 24, 2025

भीषण आग में 20 दुकानें जलकर खाक

सोमवार सुबह करीब नौ बजे बदायूं के गांधी ग्राउंड में चल रही नुमाइश में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की शुरुआत कश्मीरी चौक साइड से हुई और देखते ही देखते आग ने मेले की करीब 20 दुकानों को चपेट में ले लिया। दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया। आग की भयावहता इतनी थी कि आग की लपटें दूर से भी दिखाई दे रही थीं। दुकानदारों ने भाग कर अपनी जान बचाई।

सिलेंडर फटने से गूंजे धमाके, मची अफरा-तफरी

दुकानों में रखे छोटे गैस सिलेंडरों के फटने से कई तेज धमाके हुए। धमाकों की आवाज सुनकर मेले में मौजूद लोग और आसपास के निवासी दहशत में आ गए। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही करीब 15 मिनट में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे

घटना की जानकारी मिलते ही एडीएम प्रशासन अरुण कुमार, एसपी सिटी विजयेंद्र द्विवेदी, एसडीएम सदर मोहित सिंह और फायर ब्रिगेड के सीएफओ समेत प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंचीं। Badaun अधिकारियों ने नुकसान का जायजा लिया और आग लगने के कारणों की जांच के निर्देश दिए। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, लेकिन पूरी सच्चाई जांच के बाद सामने आएगी।

भारी आर्थिक नुकसान, कोई जनहानि नहीं

आग की इस घटना में दुकानदारों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। कई दुकानों का सारा सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। स्थानीय लोगों और Badaun प्रशासन ने समय रहते हालात को संभाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल प्रशासन आग से प्रभावित दुकानदारों की मदद करने की तैयारी कर रहा है।

यूपी की सियासत में बड़ा धमाका: SP ने तीन बागी विधायकों को किया निष्कासित, बीजेपी के साथ बढ़ी नजदीकी बनी वजह

Tags: badaun
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Badaun

बीवी निकली ‘धंधेवाली’ और सास बनी ‘मैडम’, पुलिस के सामने फफक पड़ा लाचार पति!

by Mayank Yadav
जनवरी 22, 2026

Badaun News: यूपी के बदायूं जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहाँ एक...

Badaun

छात्राओं की पानी की बोतल में पेशाब: 4 गिरफ्तार, मामले की जांच के लिए समिति गठित

by Mayank Yadav
नवम्बर 24, 2025

Badaun school controversy: उत्तर प्रदेश के बदायूं स्थित चमेली देवी हायर सेकेंडरी स्कूल में एक गंभीर मामला सामने आया है,...

बदायूं में आसमान से गिरी बर्फ की सिल्ली ने मचाई दहशत, जानें कैसे हुआ ये चमत्कार, जिसने खड़े किए वैज्ञानिकों के कान

बदायूं में आसमान से गिरी बर्फ की सिल्ली ने मचाई दहशत, जानें कैसे हुआ ये चमत्कार, जिसने खड़े किए वैज्ञानिकों के कान

by Vinod
नवम्बर 23, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के बदायूं में रविवार को अजब-गजब का चमत्कार देखने को मिला। यहां ईट-भट्ठे के पास...

Badaun

Badaun में छात्रों ने पार की हद, बोतल में पेशाब मिलाने के आरोप पर गरमाया माहौल

by Mayank Yadav
नवम्बर 23, 2025

Badaun school: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के कस्बा उसैहत स्थित एक हायर सेकेंडरी स्कूल में एक गंभीर घटना सामने...

Badaun

Badaun में सपा सांसद आदित्य यादव के काफिले को काले झंडे: अखिलेश यादव के खिलाफ भी लगे ‘मुर्दाबाद’ के नारे

by Mayank Yadav
अक्टूबर 17, 2025

Badaun News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के खेड़ादास गांव में गुरुवार, 16 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद...

Next Post
Gold Rate Today

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोना सस्ता, देखें 23 जून 2025 को आपके शहर में क्या है दाम...

Tommy Genesis

हिंदू देवी जैसा मेकअप और बिकिनी में फोटो! इंडियन ओरिजिन रैपर पर भड़के यूजर्स, बोले- आस्था का अपमान!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist