सोमवार, अक्टूबर 26, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Badaun Water Park Incident: क्या लापरवाही ने ली सात साल के बच्चे की जान, निर्माणाधीन वाटर पार्क में हुआ हादसा डूबने से मासूम की मौत

बदायूं के निर्माणाधीन वाटर पार्क में सात साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। सुरक्षा इंतजामों की कमी सामने आने के बाद प्रशासन ने पार्क सील कर जांच शुरू कर दी है।

by SYED BUSHRA
मई 25, 2026
in उत्तर प्रदेश

UP Water Park Accident: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक निर्माणाधीन वाटर पार्क में नहाने के दौरान सात साल के बच्चे की डूबकर मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में दुख और गुस्से का माहौल है। परिवार वालों का कहना है कि अगर वहां सुरक्षा के इंतजाम होते, तो शायद बच्चे की जान बच सकती थी।

चाचा के साथ गया था बच्चा

अलापुर थाना क्षेत्र के भसराला गांव निवासी जफर का सात वर्षीय बेटा हसनैन शनिवार दोपहर अपने चाचा के साथ गांव में बने रॉयल वाटर पार्क गया था। बताया जा रहा है कि पार्क अभी पूरी तरह तैयार नहीं हुआ था, लेकिन वहां लोग नहाने और घूमने के लिए पहुंच रहे थे। इसी दौरान हसनैन खेलते-खेलते गहरे पानी में चला गया और डूब गया।

RELATED NEWS

UP Weather: मौसम की ‘बेवफाई’ ने नवंबर में करवाया अप्रैल वाली गर्मी का एहसास, बदला मिजाज बने बारिश के आसार

UP Weather: मौसम की ‘बेवफाई’ ने नवंबर में करवाया अप्रैल वाली गर्मी का एहसास, बदला मिजाज बने बारिश के आसार

नवम्बर 19, 2024
UP news, Uttar Pradesh News, UP news in Hindi, UP news Hindi, UP Hindi news

UP Politics : आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मायावती बोली- ‘ एकजुट रहने की है ज़रूरत’

अगस्त 4, 2024

परिवार ने कर दिया था अंतिम संस्कार

हादसे के बाद परिवार सदमे में आ गया। बच्चे के शव को बिना पुलिस कार्रवाई के सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। अगले दिन परिजनों ने मामले की शिकायत प्रशासन से की। मामला सामने आते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया।

डीएम ने बनाई जांच समिति

मामले की गंभीरता को देखते हुए बदायूं के डीएम Avnish Rai ने जांच के आदेश दिए। तहसीलदार दीपक कुमार और सीओ दातागंज राहुल पांडेय की दो सदस्यीय टीम बनाई गई। टीम गांव के कब्रिस्तान पहुंची और परिवार की सहमति से बच्चे के शव को कब्र से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

वाटर पार्क सील, केस दर्ज

प्रशासन ने निर्माणाधीन रॉयल वाटर पार्क को सील कर दिया है। पुलिस ने पार्क मालिक और केयरटेकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में केयरटेकर को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। वहीं लापरवाही को लेकर अलापुर थाना प्रभारी और हल्का प्रभारी के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

सुरक्षा इंतजामों की खुली पोल

स्थानीय लोगों के मुताबिक यह स्विमिंग पूल शुरुआत से ही सवालों के घेरे में था। करीब 45 दिन पहले ही इसे लोगों के लिए खोला गया था। रोजाना यहां 100 से 150 लोग घूमने और फोटो खिंचवाने आते थे। इसके बावजूद सुरक्षा के नाम पर कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं थी।

न लाइफ जैकेट, न गोताखोर

वाटर पार्क में न तो लाइफ जैकेट मौजूद थीं और न ही कोई प्रशिक्षित गोताखोर तैनात था। बच्चों की सुरक्षा के लिए भी कोई अलग निगरानी नहीं थी। लोगों का कहना है कि संचालकों ने भीड़ तो जुटा ली, लेकिन सुरक्षा नियमों को पूरी तरह नजरअंदाज किया। इसी लापरवाही का नतीजा एक मासूम की मौत के रूप में सामने आया।

प्रशासन पर भी उठे सवाल

इस घटना के बाद प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि बिना पूरी सुरक्षा व्यवस्था और अनुमति के आखिर निर्माणाधीन वाटर पार्क कैसे चल रहा था। अब प्रशासन मामले की जांच में जुटा है और आगे सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Tags: Badaun Water Park AccidentUP News hindi

SYED BUSHRA

Related Posts

UP Weather: मौसम की ‘बेवफाई’ ने नवंबर में करवाया अप्रैल वाली गर्मी का एहसास, बदला मिजाज बने बारिश के आसार

UP Weather: मौसम की ‘बेवफाई’ ने नवंबर में करवाया अप्रैल वाली गर्मी का एहसास, बदला मिजाज बने बारिश के आसार

by Digital Desk
नवम्बर 19, 2024

कानपुर ऑनलाइन डेस्क। पिछले कई सालों से मौसम की ‘बेवफाई’ इंसानों से लेकर बेजुबानों पर भारी पड़ रही है। सर्दी...

UP news, Uttar Pradesh News, UP news in Hindi, UP news Hindi, UP Hindi news

UP Politics : आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मायावती बोली- ‘ एकजुट रहने की है ज़रूरत’

by Gulshan
अगस्त 4, 2024

UP Politics : अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति में आरक्षण के तहत कोटे में कोटे को मंजूरी देने के फैसले...

Chandrayaan 3: चंद्रयान 3 की उड़ान में यूपी का लाल शामिल, जानिए कहानी

Chandrayaan 3: चंद्रयान 3 की उड़ान में यूपी का लाल शामिल, जानिए कहानी

by Juhi Tomer
अगस्त 23, 2023

भारत की मंजिल चांद के बेहद नजदीक हैं आज भारत चांद पर तिरंगा फहराने के लिए तैयार खड़ा हैं और...

कब्जा खाली कराने गए नायब तहसीलदार ने महिला को मारा थप्पड़, वीडियो वायरल

by Juhi Tomer
अगस्त 10, 2023

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा...

ऑनलाइन पढ़ाई को लेकर RTE सख्त, इन छात्रों पर रखी जाएगी कड़ी निगरानी

by संदीप मिश्रा
मई 23, 2023

प्रदेश में निशुल्क व अनिवार्य शिक्षा (आरटीई) को लेकर के बेसिक शिक्षा विभाग और सख्ती करने जा रहा है। विभाग...

Next Post
Ayodhya Ram Mandir Dharmdhwaj Ceremony

Ram Mandir Dharmdhwaj Ceremony: राम मंदिर परिसर में होगा खास आयोजन, 29 मई को माँ भगवती मंदिर पर फहराया जाएगा धर्मध्वज

Police Encounter: दूल्हा हत्याकांड का मुख्य आरोपी एक लाख का इनामी बदमाश, एनकाउंटर में ढेर

Police Encounter: दूल्हा हत्याकांड का मुख्य आरोपी एक लाख का इनामी बदमाश, एनकाउंटर में ढेर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India