गुरूवार, जुलाई 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Baghpat में थानेदार की गाड़ी से मजदूर की मौत, CCTV ने खोला राज, परिवार पर समझौते का दबाव

बागपत में थानेदार की गाड़ी से एक मजदूर की मौत का मामला गरमा गया है। CCTV फुटेज में इंस्पेक्टर दीक्षित त्यागी की मौजूदगी साफ दिखने के बावजूद पुलिस पर आरोपी को बचाने और परिवार पर समझौते का दबाव बनाने के आरोप हैं।

by Mayank Yadav
अगस्त 20, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Baghpat
Share on FacebookShare on Twitter

Baghpat news: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पुलिस महकमे की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि थाने के इंस्पेक्टर दीक्षित त्यागी ने अपनी गाड़ी से 35 वर्षीय मजदूर आश मोहम्मद को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चश्मदीदों, सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयानों के बावजूद पुलिस ने एफआईआर में इंस्पेक्टर का नाम दर्ज नहीं किया। परिवार का आरोप है कि Baghpat पुलिस जानबूझकर आरोपी को बचा रही है और पीड़ितों पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। मृतक के परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई है और आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

हादसे की दर्दनाक रात

11 जुलाई की शाम 35 वर्षीय आश मोहम्मद, जो टाइल्स और पत्थर का काम करके परिवार चलाता था, अपने साथी अमर को मितली गांव छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान मेरठ रोड पर तेज रफ्तार क्रेटा कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। आरोप है कि कार थाने के इंस्पेक्टर दीक्षित त्यागी चला रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि आश मोहम्मद गाड़ी के नीचे फंस गया। चश्मदीदों का कहना है कि इंस्पेक्टर ने गाड़ी आगे-पीछे करके निकालने की कोशिश की, जिससे मजदूर की हालत और बिगड़ गई। घायल आश मोहम्मद तड़पता रहा, जबकि इंस्पेक्टर कार से उतरकर पास से गुजरती एक बाइक पर बैठकर मौके से फरार हो गए।

RELATED NEWS

Baghpat

बागपत में अंधविश्वास का नया खेल: मूंगफली बेचने वाला बना ‘सिगरेट बाबा’, धुएं से इलाज का दावा

जनवरी 1, 2026
Baghpat

दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से हिंडन नदी में गिरी कार, हेड कांस्टेबल समेत दो की मौत, तीन घायल

दिसम्बर 16, 2025

CCTV फुटेज ने खोला राज

घटना के समय मृतक का भाई शादाब भी पीछे आ रहा था, जिसने स्पष्ट रूप से इंस्पेक्टर की पहचान की। परिवार ने बालैनी टोल प्लाजा का सीसीटीवी फुटेज भी अधिकारियों को सौंपा, जिसमें दीक्षित त्यागी को कार चलाते हुए साफ देखा जा सकता है। बावजूद इसके, पुलिस ने एफआईआर में इंस्पेक्टर का नाम दर्ज नहीं किया और मामले को एक अन्य व्यक्ति मुस्तकीम पर डाल दिया। इससे परिवार में आक्रोश फैल गया है।

समझौते का दबाव और अधिकारियों की चुप्पी

मृतक का भाई सद्दाम और बहन राशिदा का आरोप है किBaghpat थाने में बुलाकर उन्हें बार-बार समझौते का दबाव बनाया गया। धमकी दी गई कि अगर केस की पैरवी की तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। वकील जाकिर हुसैन का कहना है कि पर्याप्त सबूतों के बावजूद इंस्पेक्टर के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज नहीं किया जा रहा। उन्होंने बताया कि अब अदालत के माध्यम से केस आगे बढ़ाया जाएगा।

परिवार की मांग और कानूनी स्थिति

आश मोहम्मद के परिवार की आर्थिक हालत बेहद खराब है। उसकी मौत से चार बेटे और एक बेटी अनाथ हो गए हैं। परिवार ने कहा है कि उन्हें केवल मुआवजा नहीं चाहिए, बल्कि आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस मामले में पुलिस ने बीएनएस की धारा 281, 125B और 106 के तहत केस दर्ज किया है, लेकिन आरोपी का नाम शामिल न होने से पूरे Baghpat पुलिस तंत्र की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Mau MLA Abbas Ansari को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 2 साल की सजा पर रोक, विधायकी बरकरार

Tags: baghpat
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Baghpat

बागपत में अंधविश्वास का नया खेल: मूंगफली बेचने वाला बना ‘सिगरेट बाबा’, धुएं से इलाज का दावा

by Mayank Yadav
जनवरी 1, 2026

Baghpat news: यूपी के बागपत जिले के दोघट थाना क्षेत्र में इन दिनों एक अजीबोगरीब दरबार चर्चा का विषय बना...

Baghpat

दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से हिंडन नदी में गिरी कार, हेड कांस्टेबल समेत दो की मौत, तीन घायल

by Mayank Yadav
दिसम्बर 16, 2025

Baghpat Meerut highway: उत्तर प्रदेश के बागपत-मेरठ हाईवे पर मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज...

बाइक पर थाने पहुंचे SP तो SHO कर बैठे भूल, फिल्म ‘गंगाजल’ के अंदाज में ‘साहब’ ने मंगवाया कागज और फिर

बाइक पर थाने पहुंचे SP तो SHO कर बैठे भूल, फिल्म ‘गंगाजल’ के अंदाज में ‘साहब’ ने मंगवाया कागज और फिर

by Vinod
अक्टूबर 20, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। यूपी के बागपत थाने में फिल्म गंगातल का सीन लोगों को देखने को मिला। जब यहां के...

UP News: मस्जिद के अंदर मौलाना की पत्नी और उनके दो बच्चों की पीट-पीटकर हत्या, तिहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप

UP News: मस्जिद के अंदर मौलाना की पत्नी और उनके दो बच्चों की पीट-पीटकर हत्या, तिहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप

by Vinod
अक्टूबर 11, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के बागपत में शनिवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां के गांगनौली गांव में बनी...

Baghpat

Baghpat की खौफनाक वारदात: मां ने तीन बेटियों संग की खुदकुशी, नेपाल से पंजाब और दिल्ली तक जुड़ा मामला

by Mayank Yadav
सितम्बर 10, 2025

Baghpat incident: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के टिकरी कस्बे में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने हर किसी...

Next Post
Shahjahanpur

Shahjahanpur की जलालाबाद तहसील अब कहलाएगी परशुरामपुरी, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

Naima Sheikh

हॉलीवुड हीरोइन जैसी ग्लैमरस, क्रिकेट की स्टार ऑलराउंडर — मिलिए स्कॉटलैंड की नयमा शेख से !

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist