मंगलवार, अगस्त 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

बाइक पर थाने पहुंचे SP तो SHO कर बैठे भूल, फिल्म ‘गंगाजल’ के अंदाज में ‘साहब’ ने मंगवाया कागज और फिर

बाइक पर सवार होकर थाने पहुंचे बागपत के एसपी, नहीं पहचान पाए एसएचओ और अन्य पुलिसकर्मी, जब साहब ने उतारा हेलमेट तो पसीने से तर-बतर हो गए पुलिसवाले।

by Vinod
अक्टूबर 20, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। यूपी के बागपत थाने में फिल्म गंगातल का सीन लोगों को देखने को मिला। जब यहां के एसपी ब्लैक टीशर्ट, ब्लैक हेलमेट और काली बाइक पर सवार होकर पुलिस स्टेशन पहुंच गए। बाइक को खड़ा किया और थाने के अंदर दाखिल हुए। कुछ पुलिसकर्मियों ने उनका नाम पूछा तो वह शांत रहे। फिर अचानक हेलमेट उतारा, तो सभी हक्के-बक्के रह गए। इंस्पेक्टर से लेकर अन्य पुलिसकर्मियों के माथे पर पसीना आ गया और सभी ने एकसाथ सैल्यूट कर अपने साहब के लिए कुर्सी खाली कर दी।

दीपावली से ठीक पहले जिले के एसपी सूरज राय ने अनोखे अंदाज में शहर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने निकले थे। वह सबसे पहले थाने पहुंचे। कार के बजाए बाइक पर एसपी सवार हुए। बकाएदा हेमलेट लगाया। जींस-टीशर्ट पहनकर वह शहर की गलियों में घूमे और थाने का निरीक्षण करने के लिए पहुंच गए। एसपी को देख इंस्पेक्टर वीरेंद्र राणा तुरंत कुर्सी छोड़कर खड़े हुए और सैल्यूट किया। थाने में मौजूद बाकी पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए और इधर-उधर भागने लगे। एसपी सूरज राय ने तुरंत सख्त लहजे में दिशा-निर्देश देने शुरू किए।

RELATED NEWS

Uttar Pradesh: कहीं खेत तो कहीं मंदिर परिसर में दिखा तेंदुआ, मुरादाबाद के गांवों में बना खौफ का माहौल

Uttar Pradesh: कहीं खेत तो कहीं मंदिर परिसर में दिखा तेंदुआ, मुरादाबाद के गांवों में बना खौफ का माहौल

अगस्त 24, 2026
CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

अगस्त 24, 2026

एसपी ने देखा कि शहर के कई महत्वपूर्ण बैरियर्स हटाए गए हैं, कई जगह पुलिस ड्यूटी पर नहीं थी और सुरक्षा में कई कमियां थीं। उन्होंने कहा कि जहां बैरियर लगना चाहिए, वहां से हटा हुआ है। मुझे पूरे बाजार का निरीक्षण करना पड़ा और मुझे कोई नहीं दिखा। सभी सर्राफा दुकानों के पास तुरंत पुलिस तैनात करो। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। थाने में मौजूद हर किसी के पास जवाब नहीं था। एसपी ने पूरे थाने और बाजार का निरीक्षण किया, सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोली। थाने में दिशा-निर्देश देने के बाद एसपी सूरज राय ने बाइक स्टार्ट की, हेलमेट पहनकर निकल पड़े।

एसपी का यह अंदाज अनोखा था, जिसको लेकर थाने में पूरा स्टाफ हैरान रह गया। दरअसल, इस अचानक निरीक्षण का उद्देश्य त्योहार के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेना थ। एसपी ने शहर में सर्राफा दुकानों, बाजार और संवेदनशील जगहों पर पुलिस तैनाती का हाल जाना। वे बिना वर्दी, बिना सरकारी गाड़ी और बिना एस्कॉर्ट के बाइक से निकल पड़े थे। उनके इस अंदाज का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे लोग देख रहे हैं और एसपी की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा कि एसपी साहब आपको सैल्यूट। आपका ये कार्य शानदार।

बता दें, वैसे यह पहला मौका नहीं था, जब एसपी सूरज राय ने ‘अंडरकवर ऑपरेशन’ किया हो। इससे पहले भी उन्होंने आधी रात को सादी वर्दी पहनकर सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था और ड्यूटी पर लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों को क्लास लगाई थी। एसपी के बारे में कहा जाता है कि वह ऑफिस के बजाए सड़क पर काम करने पर यकीन रखते हैं। एसपी के बारे में ये भी दावा किया जाता है कि, जहां-जहां इनकी पोस्टिंग होती है, वहां-वहां अपराध कम हो जाते हैं। अपराधी खुद थाने में जाकर सरेंडर करते हैं।

Tags: baghpatBaghpat SP Suraj RaiUP PoliceUttar Pradesh
Share198Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

Uttar Pradesh: कहीं खेत तो कहीं मंदिर परिसर में दिखा तेंदुआ, मुरादाबाद के गांवों में बना खौफ का माहौल

Uttar Pradesh: कहीं खेत तो कहीं मंदिर परिसर में दिखा तेंदुआ, मुरादाबाद के गांवों में बना खौफ का माहौल

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

मुरादाबाद के ग्रामीण इलाकों में तेंदुओं की लगातार बढ़ती गतिविधियों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। रविवार शाम सैरकपुर...

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

Uttar Pradesh: वाराणसी और प्रयागराज में गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा बरकरार,प्रदेश में अलर्ट जारी

Uttar Pradesh: वाराणसी और प्रयागराज में गंगा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा बरकरार,प्रदेश में अलर्ट जारी

by Sadaf Farooqui
अगस्त 23, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में गंगा का जलस्तर शनिवार को भी रुक-रुककर बढ़ता रहा। वाराणसी और प्रयागराज में हालात लगातार...

Uttar Pradesh Politics: यूपी में अब तक सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री कौन रहा? क्या योगी आदित्यनाथ ने बनाया है रिकॉर्ड

Uttar Pradesh Politics: यूपी में अब तक सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री कौन रहा? क्या योगी आदित्यनाथ ने बनाया है रिकॉर्ड

by Sadaf Farooqui
अगस्त 19, 2026

Uttar Pradesh Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में कई ऐसे मुख्यमंत्री रहे हैं, जिन्होंने लंबे समय तक राज्य की जिम्मेदारी...

Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2026

Kanpur GRP Constable Assault: कानपुर के स्वरूप नगर थाना क्षेत्र स्थित पोस्टमार्टम हाउस में GRP कांस्टेबल पर कर्मचारी के साथ...

Next Post
इकरा हसन का सामने आया सनातनी अवतार, लेडी MP ने मंदिर जाकर किया पुण्ण का ये काम और दिया विस्फोटक बयान

इकरा हसन का सामने आया सनातनी अवतार, लेडी MP ने मंदिर जाकर किया पुण्ण का ये काम और दिया विस्फोटक बयान

Gold Rate Today

Gold Rate Today : सोना हुआ सस्ता! जानिए आज दिल्ली, मुंबई, पुणे समेत बड़े शहरों में 24 और 22 कैरेट सोने के ताज़ा रेट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist