Thursday, February 12, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

Baghpat में ‘थूक जिहाद’ का वीडियो वायरल, ढाबा संचालक और कर्मचारी हिरासत में, इलाके में तनाव

बागपत के खेकड़ा कस्बे में एक ढाबे पर रोटियों पर थूक लगाने का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने ढाबा संचालक और कर्मचारी को हिरासत में लिया है। इलाके में तनाव का माहौल है।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
August 3, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
Baghpat
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Baghpat news: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक बार फिर ‘थूक जिहाद’ का मामला सामने आया है। खेकड़ा कस्बे के एक ढाबे पर रोटियों पर थूक लगाकर सेंकने का वीडियो वायरल होने के बाद सनसनी फैल गई है। वीडियो में एक युवक तंदूर पर रोटियां डालने से पहले उन पर थूकता दिखाई दे रहा है। यह घटना खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के पाठशाला रोड स्थित आबिद नामक व्यक्ति के ढाबे की बताई जा रही है, जो अवैध रूप से सड़क पर संचालित हो रहा था। पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद ढाबा संचालक और संबंधित कर्मचारी को हिरासत में ले लिया है। हिन्दू संगठनों ने कार्रवाई की मांग की है और इलाके में तनाव का माहौल बन गया है।

In Baghpat, a video of a muslim man making rotis by SPITTING on the dough has again sparked outrage.

Locals allege Thook J!had & expressed anger, the food safety department stepped in, and police have begun investigating based on the footage. pic.twitter.com/IfjWQYUVpC

— Career247Official (@Career247Offici) August 2, 2025

RELATED POSTS

Baghpat

बागपत में अंधविश्वास का नया खेल: मूंगफली बेचने वाला बना ‘सिगरेट बाबा’, धुएं से इलाज का दावा

January 1, 2026
Baghpat

दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से हिंडन नदी में गिरी कार, हेड कांस्टेबल समेत दो की मौत, तीन घायल

December 16, 2025

वायरल वीडियो से बढ़ा तनाव

शुक्रवार दोपहर करीब 12:15 बजे से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होना शुरू हुआ, जिसमें एक मुस्लिम युवक ढाबे पर थूक लगाकर रोटियां सेंकता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि ढाबे में ग्राहक खाना खा रहे हैं और तंदूर के पास खड़ा कर्मचारी रोटियों पर थूक लगाकर उन्हें सेंक रहा है। यह वीडियो वायरल होते ही खेकड़ा कस्बे में हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे ‘थूक जिहाद’ करार दिया और तीखी प्रतिक्रिया दी।

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

वीडियो वायरल होते ही खेकड़ा पुलिस हरकत में आई और संबंधित ढाबे पर छापा मारकर ढाबा संचालक और वीडियो में दिख रहे कर्मचारी को हिरासत में ले लिया। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और वीडियो की पुष्टि के लिए फॉरेंसिक जांच भी कराई जा रही है। खेकड़ा पुलिस के अनुसार, इस क्षेत्र में इससे पहले भी थूक लगाकर रोटियां सेंकने के तीन मामले सामने आ चुके हैं, जिन पर कार्रवाई की गई थी। इसके बावजूद ऐसी घटनाएं रुक नहीं रही हैं।

हिन्दू संगठनों ने जताया आक्रोश

Baghpat  वीडियो सामने आने के बाद हिन्दू संगठनों ने ढाबा मालिक पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। संगठन प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि यह सुनियोजित सांस्कृतिक और धार्मिक अपमान है और ऐसे मामलों में कठोरतम सजा दी जानी चाहिए। संगठन ने यह भी मांग की कि अवैध रूप से संचालित सभी ढाबों की जांच की जाए और उन्हें तुरंत हटाया जाए। फिलहाल पुलिस ने इलाके में एहतियातन गश्त बढ़ा दी है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।

जिले में थूक जिहाद की सात घटनाएं

Baghpat  पुलिस के अनुसार, Baghpat जिले में अब तक थूक जिहाद की सात से अधिक घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें कार्रवाई भी हुई है। लेकिन बार-बार ऐसी घटनाएं सामने आना स्थानीय प्रशासन की प्रभावशीलता पर सवाल खड़े कर रहा है। खेकड़ा पुलिस ने फिर से जांच और निगरानी बढ़ाने की बात कही है। सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे पर बहस जारी है और लोग प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Delhi में जारी बारिश का कहर, उत्तर भारत से लेकर दक्षिण तक 15 राज्यों में अलर्ट

Tags: baghpat
Share197Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Baghpat

बागपत में अंधविश्वास का नया खेल: मूंगफली बेचने वाला बना ‘सिगरेट बाबा’, धुएं से इलाज का दावा

by Mayank Yadav
January 1, 2026

Baghpat news: यूपी के बागपत जिले के दोघट थाना क्षेत्र में इन दिनों एक अजीबोगरीब दरबार चर्चा का विषय बना...

Baghpat

दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से हिंडन नदी में गिरी कार, हेड कांस्टेबल समेत दो की मौत, तीन घायल

by Mayank Yadav
December 16, 2025

Baghpat Meerut highway: उत्तर प्रदेश के बागपत-मेरठ हाईवे पर मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज...

बाइक पर थाने पहुंचे SP तो SHO कर बैठे भूल, फिल्म ‘गंगाजल’ के अंदाज में ‘साहब’ ने मंगवाया कागज और फिर

बाइक पर थाने पहुंचे SP तो SHO कर बैठे भूल, फिल्म ‘गंगाजल’ के अंदाज में ‘साहब’ ने मंगवाया कागज और फिर

by Vinod
October 20, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। यूपी के बागपत थाने में फिल्म गंगातल का सीन लोगों को देखने को मिला। जब यहां के...

UP News: मस्जिद के अंदर मौलाना की पत्नी और उनके दो बच्चों की पीट-पीटकर हत्या, तिहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप

UP News: मस्जिद के अंदर मौलाना की पत्नी और उनके दो बच्चों की पीट-पीटकर हत्या, तिहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप

by Vinod
October 11, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के बागपत में शनिवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां के गांगनौली गांव में बनी...

Baghpat

Baghpat की खौफनाक वारदात: मां ने तीन बेटियों संग की खुदकुशी, नेपाल से पंजाब और दिल्ली तक जुड़ा मामला

by Mayank Yadav
September 10, 2025

Baghpat incident: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के टिकरी कस्बे में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने हर किसी...

Next Post
Vasvi Tomar

सीनियर्स ने दी थी धमकी, अब बेटी नहीं रही... नैनीताल की यूनिवर्सिटी पर मां का हत्या का आरोप

Gonda

ब्रेकिंग न्यूज़: Gonda में बड़ा सड़क हादसा – तेज रफ्तार कार नहर में समाई, 11 की दर्दनाक मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist