शुक्रवार, जुलाई 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Bahraich road accident: डंपर-कार की टक्कर में माता-पिता-बेटी और फौजी समेत 5 की मौत

बहराइच-लखनऊ हाईवे पर मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। सेना का जवान, उसकी पत्नी, मासूम बेटी और माता-पिता कार से लखनऊ जा रहे थे, तभी डंपर से टक्कर हो गई।

by Mayank Yadav
फ़रवरी 11, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Bahraich
Share on FacebookShare on Twitter

Bahraich road accident: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा बहराइच-लखनऊ नेशनल हाईवे पर कैसरगंज के करीम बेहड़ गांव के पास हुआ, जहां एक कार और डंपर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। मृतकों में सेना का जवान, उसकी पत्नी, एक महीने की बच्ची, माता-पिता और एक रिश्तेदार शामिल हैं। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह परिवार अपनी नवजात बच्ची के इलाज के लिए लखनऊ जा रहा था। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

एक ही परिवार के 5 लोगों की गई जान

मिली जानकारी के अनुसार, Bahraich जिले के रिसिया थाना क्षेत्र के मटेरा चौराहा निवासी सेना के जवान अबरार (28) अपनी पत्नी रुकैया (25), एक महीने की बेटी हानिया, पिता गुलाम हजरत (65) और माता फातिमा (55) के साथ बच्ची के इलाज के लिए लखनऊ जा रहे थे। कार में उनका रिश्तेदार चांद (22) भी सवार था। जब वे बहराइच-लखनऊ हाईवे पर करीम बेहड़ गांव के पास पहुंचे, तभी कैसरगंज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर ही अबरार, हानिया, गुलाम हजरत, फातिमा और चांद की मौत हो गई।

RELATED NEWS

Bahraich

SDM साहब पर भड़के होमगार्ड, लगाया गाली-गलौज का आरोप लेकिन जांच में खुली पोल!

जनवरी 9, 2026
UP News: बहराइच में फिर से लौटा खूंखार भेड़िया, दो बच्च्चों को जिंदा निगल गया आदमखोर ‘लंगड़ा’

UP News: बहराइच में फिर से लौटा खूंखार भेड़िया, दो बच्च्चों को जिंदा निगल गया आदमखोर ‘लंगड़ा’

नवम्बर 29, 2025

डंपर चालक हादसे के बाद फरार

हादसे के बाद हाईवे पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे शवों को बाहर निकाला और घायल महिला रुकैया को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज Bahraich रेफर कर दिया गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है, लेकिन चालक फरार हो गया है।

गांव में छाया मातम

इस दर्दनाक हादसे की खबर जैसे ही मृतकों के गांव मटेरा चौराहा पहुंची, पूरे गांव में मातम पसर गया। एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से गांव में सन्नाटा छा गया। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है और डंपर चालक की तलाश जारी है।

यहां पढ़ें: बी प्राक ने कैंसिल किया रणवीर इलाहबादिया का पॉडकास्ट, बोले – ‘धर्म की बात करते हैं, लेकिन सोच घटिया’
Tags: Bahraich
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Bahraich

SDM साहब पर भड़के होमगार्ड, लगाया गाली-गलौज का आरोप लेकिन जांच में खुली पोल!

by Mayank Yadav
जनवरी 9, 2026

Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ महसी तहसील में तैनात तीन...

UP News: बहराइच में फिर से लौटा खूंखार भेड़िया, दो बच्च्चों को जिंदा निगल गया आदमखोर ‘लंगड़ा’

UP News: बहराइच में फिर से लौटा खूंखार भेड़िया, दो बच्च्चों को जिंदा निगल गया आदमखोर ‘लंगड़ा’

by Vinod
नवम्बर 29, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के बहराइच में एकबार फिर खूंखार भेड़िए ने दस्तक दे दी है। आदमखोर शिकारी फिर...

Bahraich

खामेनेई के पोस्टर पर डंडा मारने पर सियासी भूचाल: मौलाना कल्बे जवाद ने उठाए सवाल, सपा कनेक्शन की जांच की मांग

by Mayank Yadav
जुलाई 8, 2025

Bahraich news: बहराइच में आशूरा के जुलूस के दौरान अयातुल्लाह खामेनेई के पोस्टर पर लाठी चलाने वाले दरोगा पर सियासी...

यूपी में मासूमों को अगवा कर रेप करने वाला साइको आरोपी गिरफ्तार, 7 बच्चियों को बना चुका है निशाना

by Mayank Yadav
जुलाई 8, 2025

Bahraich psycho criminal arrested,: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में मासूम बच्चियों को अगवा कर दुष्कर्म करने वाले एक कुख्यात...

Bahraich

सड़क खोदाई में बनी मौत की जाल: यूपी में गड्ढे में डूबे 3 मासूम, गांव में मचा मातम

by Mayank Yadav
जुलाई 2, 2025

Bahraich accident: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में सड़क चौड़ीकरण के दौरान हुई लापरवाही तीन मासूमों की जिंदगी पर भारी...

Next Post
Mahakumbh 2025 traffic issue

Prayagraj में जाम से श्रद्धालुओं को परेशानी, अफसरों पर गिरी गाज प्रशासन आया एक्शन मोड में

Etawah

Etawah News: चॉकलेट डे पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने भाई-बहन को समझा प्रेमी, बीच सड़क पर हुई मारपीट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist