Saturday, June 27, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

बहराइच में नहीं सुधारे हालात… समाज में नहिऊ लौटा विश्वास… जुम्मे की नमाज के बाद पुलिसबल हुआ तैनात

बहराइच के महाराजगंज में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई हिंसा के बाद से तनाव बरकरार है। रामगोपाल मिश्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने एनकाउंटर के बाद छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, और इलाके में पुलिस अलर्ट पर है।

by Mayank Yadav
October 18, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Bahraich
Share on FacebookShare on Twitter

Bahraich violence: बहराइच के महाराजगंज में 13 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए विवाद के बाद फैली हिंसा के बाद भी इलाके में तनाव का माहौल कायम है। रामगोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या के बाद पुलिस ने एनकाउंटर कर दो आरोपियों को घायल किया और अब तक छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है, खासतौर से हिंसा प्रभावित इलाकों में सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मस्जिदों के आसपास भारी पुलिसबल तैनात है, बैरिकेडिंग की गई है, और आने-जाने वालों के आईडी चेक किए जा रहे हैं। जिले में जगह-जगह पुलिस और पीएसी के जवान मुस्तैद हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

एनकाउंटर के बाद पुलिस सख्त

गुरुवार को Bahraich पुलिस ने रामगोपाल मिश्रा की हत्या के मामले में दो आरोपियों सरफराज और तालिब को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके साथ ही पुलिस ने इस मामले में पांच और आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में फ़हीम, सबलू, सरफराज, अब्दुल हमीद और अफजाल के नाम शामिल हैं। Bahraich पुलिस का दावा है कि सभी आरोपी नेपाल भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन समय रहते उन्हें दबोच लिया गया।

RELATED NEWS

Bahraich Violence

Bahraich Violence : हिंसा के मुख्य आरोपी समेत 6 लोग गिरफ्तार, 3 फरार आरोपियों को ढूंढने में जुटी पुलिस

November 11, 2024
Bahraich

योगी को ‘ना-पसंद’ डरपोक अधिकारी, बहराइच हिंसा में एएसपी ग्रामीण पर गिरी गाज

October 21, 2024

पूरे जिले में हाई अलर्ट

जुमे की नमाज को लेकर महसी और महाराजगंज में खासतौर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इलाके में मस्जिदों के आसपास बैरिकेडिंग के साथ-साथ सख्त निगरानी रखी जा रही है। पुलिस आने-जाने वालों के आईडी कार्ड और वाहनों की भी सघन चेकिंग कर रही है। इलाके में शांति बहाल करने के लिए पीएसी के जवानों को भी तैनात किया गया है।

सोना नए रिकॉर्ड स्तर के करीब, त्योहारी सीजन और वैश्विक कारक बढ़ा रही हैं सोने की चमक

रामगोपाल की हत्या के बाद हिंसा

13 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में रामगोपाल मिश्रा (22) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद अगले दिन फिर हिंसा भड़क उठी, जिसमें उपद्रवियों ने दुकानों और घरों में आग लगा दी। पुलिस ने मामले में दस आरोपियों की पहचान की है, जिनमें से छह को अब तक गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए इलाके में सख्ती बरती है।

Tags: Bahraich ViolenceMaharajganj tension
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Bahraich Violence

Bahraich Violence : हिंसा के मुख्य आरोपी समेत 6 लोग गिरफ्तार, 3 फरार आरोपियों को ढूंढने में जुटी पुलिस

by Gulshan
November 11, 2024

Bahraich Violence : बहराइच सांप्रदायिक हिंसा मामले से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आया है। खबर है कि इस मामले...

Bahraich

योगी को ‘ना-पसंद’ डरपोक अधिकारी, बहराइच हिंसा में एएसपी ग्रामीण पर गिरी गाज

by Mayank Yadav
October 21, 2024

Bahraich violence: बहराइच में हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद योगी सरकार ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। मां दुर्गा की मूर्ति...

High Court

बहराइच में 15 दिन की बुलडोजर ब्रेक, हाईकोर्ट से आरोपियों को राहत, लेकिन कबतक टलेगी आफत

by Mayank Yadav
October 20, 2024

Bahraich violence: बहराइच हिंसा के आरोपियों को फिलहाल 15 दिन की राहत मिल गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच...

Bahraich violence

बहराइच हिंसा में आरोपी अब्दुल हमीद के घर पर PWD का नोटिस, क्या चलेगा बुलडोजर?

by Akhand Pratap Singh
October 19, 2024

Bahraich violence: बहराइच में हाल ही में हुई हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद सहित 23 लोगों के घरों पर...

Bahraich Violence

बहराइच हिंसा पर पुलिस का एक्शन, पांचो आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

by Gulshan
October 18, 2024

Bahraich Violence : बहराइच की महसी तहसील के महाराजगंज में हुई हिंसा के मुख्य आरोपी, मोहम्मद तालीम उर्फ शब्बू और...

Next Post
Salman Khan

सलमान खान को मिली धमकी, बिश्नोई गैंग के नाम पर चेतावनी. बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा हाल

Abbas Ansari

अब्बास अंसारी को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist