शुक्रवार, अक्टूबर 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Barabanki Road Accident: बेटे के शव पर चादर डालने पहुंचे पिता की निकली चीख, सीएचसी स्टाफ भी हुआ भावुक

बाराबंकी के हैदरगढ़ में सड़क हादसे में युवक अमन वाल्मीकि की मौत हो गई। सबसे दर्दनाक पल तब आया जब सीएचसी में कार्यरत पिता को ही शव पर चादर डालने बुलाया गया और उन्होंने अपने बेटे को पहचान लिया।

by SYED BUSHRA
मई 30, 2026
in उत्तर प्रदेश
Road Accident
Share on FacebookShare on Twitter

Barabanki Road Accident: लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। लखनऊ-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद जो दृश्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हैदरगढ़ में सामने आया, उसने वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम कर दीं।

मृतक की पहचान कस्बा हैदरगढ़ के लोहिया वार्ड निवासी 23 वर्षीय अमन वाल्मीकि के रूप में हुई। अमन शुक्रवार को लखनऊ से अपने घर लौट रहा था। देर रात करीब आधी रात के समय गोतौना गांव के पास उसकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अमन गंभीर रूप से घायल हो गया।

RELATED NEWS

Agra-Lucknow Expressway Accident:

Road Accident News:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार क्रेटा डिवाइडर से टकराकर उछल गई ; तीन की मौत दो घायल

सितम्बर 26, 2026
Indore Accident: ड्रंक एंड ड्राइव अभियान हुआ फेल, तेज रफ्तार कार ने दो दोस्तों को कुचला, दोनों की मौत

Indore Accident: ड्रंक एंड ड्राइव अभियान हुआ फेल, तेज रफ्तार कार ने दो दोस्तों को कुचला, दोनों की मौत

सितम्बर 7, 2026

अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की सहायता से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ पहुंचाया गया। यहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद अस्पताल स्टाफ ने नियमानुसार शव को सुरक्षित रखने की प्रक्रिया शुरू की।

बेटे का चेहरा देखते ही फूट पड़ा पिता का दर्द

इस घटना का सबसे मार्मिक पहलू तब सामने आया जब मृतक के पिता सुनील कुमार को शव पर चादर डालने के लिए बुलाया गया। सुनील कुमार सीएचसी हैदरगढ़ में स्वीपर के पद पर कार्यरत हैं और उस समय अस्पताल परिसर में ही विश्राम कर रहे थे।
अस्पताल कर्मचारियों ने उन्हें जगाकर अज्ञात युवक के शव पर चादर डालने को कहा। सुनील कुमार चादर लेकर शव के पास पहुंचे और जैसे ही उन्होंने युवक का चेहरा देखा, उनकी चीख निकल गई। अचानक उनकी आवाज सुनकर अस्पताल अधीक्षक डॉ. जयशंकर पाण्डेय समेत अन्य कर्मचारी मौके पर दौड़ पड़े।

कुछ समय तक सुनील कुमार बदहवास अवस्था में रहे और कुछ भी बोल नहीं सके। बाद में उन्होंने बताया कि जिस युवक के शव पर वह चादर डालने आए थे, वह कोई और नहीं बल्कि उनका बेटा अमन था, जो लखनऊ स्थित अपनी ससुराल गया हुआ था और वहीं से लौट रहा था।

अस्पताल स्टाफ और परिवार में शोक की लहर

घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में शोक का माहौल छा गया। सीएचसी के कर्मचारियों और अधिकारियों ने सुनील कुमार को संभालने का प्रयास किया, लेकिन बेटे की मौत का सदमा पूरे परिवार पर भारी पड़ गया। अमन की असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलने पर हैदरगढ़ कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। साथ ही अज्ञात वाहन की तलाश और हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि दुर्घटना करने वाले वाहन का पता लगाया जा सके।

Tags: Aman Valmikibarabanki newsHaidergarhROAD ACCIDENT
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Agra-Lucknow Expressway Accident:

Road Accident News:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार क्रेटा डिवाइडर से टकराकर उछल गई ; तीन की मौत दो घायल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 26, 2026

 Road Accident News:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 7:15 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से बलिया जा...

Indore Accident: ड्रंक एंड ड्राइव अभियान हुआ फेल, तेज रफ्तार कार ने दो दोस्तों को कुचला, दोनों की मौत

Indore Accident: ड्रंक एंड ड्राइव अभियान हुआ फेल, तेज रफ्तार कार ने दो दोस्तों को कुचला, दोनों की मौत

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 7, 2026

इंदौर के मरीमाता चौराहे के पास रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार...

Barabanki police station childbirth

Barabanki News: समझौते की बातचीत के बीच गुंजी किलकारी, गर्भवती ने थाने में दिया बच्चे को जन्म

by SYED BUSHRA
सितम्बर 7, 2026

Barabanki News:बाराबंकी के सुबेहा थाने में रविवार को दो पक्षों के बीच विवाद सुलझाने के लिए पंचायत चल रही थी।...

Lakhimpur Kheri car accident

Lakhimpur Kheri Accident: ट्रांसफॉर्मर से टकराई कार, बनी आग का गोला, जिंदा जले तीन दोस्त

by SYED BUSHRA
सितम्बर 7, 2026

 Lakhimpur Kheri car accident:उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर...

एटा में दर्दनाक हादसा: जन्माष्टमी की झांकियां देखकर लौट रहे छह लोगों की बाइक बस से भिड़ी, बच्चे समेत 2 की मौत

एटा में दर्दनाक हादसा: जन्माष्टमी की झांकियां देखकर लौट रहे छह लोगों की बाइक बस से भिड़ी, बच्चे समेत 2 की मौत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

उत्तर प्रदेश के एटा में जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदल गईं। कोतवाली देहात क्षेत्र में शुक्रवार देर रात करीब...

Next Post
Agricultural Land Circle Rate Hike:लखनऊ के 332 गांवों में बढ़ेंगे कृषि भूमि के सर्किल रेट, 4 जून से लागू होंगी नई दरें

Agricultural Land Circle Rate Hike:लखनऊ के 332 गांवों में बढ़ेंगे कृषि भूमि के सर्किल रेट, 4 जून से लागू होंगी नई दरें

Lucknow में नौसेना शौर्य वाटिका का भव्य उद्घाटन,रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री राष्ट्र को समर्पित करेंगे समुद्री वीरता का प्रतीक

Lucknow में नौसेना शौर्य वाटिका का भव्य उद्घाटन,रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री राष्ट्र को समर्पित करेंगे समुद्री वीरता का प्रतीक

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In