Sunday, May 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

बाराबंकी में गिरा निजी स्कूल का छज्जा , लगभग तीन दर्जन बच्चे घायल, स्कूल सील

बाराबंकी के एक निजी स्कूल में छज्जा गिरने से लगभग 36 बच्चे घायल हो गए। प्रशासन ने स्कूल को सील कर जांच शुरू की है। यह घटना शैक्षिक संस्थानों में सुरक्षा मानकों के महत्व को रेखांकित करती है।

by Mayank Yadav
August 23, 2024
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
Barabanki
Share on FacebookShare on Twitter

Barabanki: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में आज एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक प्राइवेट स्कूल का छज्जा अचानक भारभराक कर गिर पड़ा। जिसकी चपेट में आकर स्कूल के करीब तीन दर्जन बच्चे घायल हो गए। सभी बच्चों को प्राइवेट और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने स्थिति का जायजा लिया और स्कूल भवन को सील करवा दिया है।

दुर्घटना का विवरण

बाराबंकी जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में स्थित अवध एकेडमी स्कूल में एक भीषण दुर्घटना हुई। सुबह के समय, जब छात्र प्रार्थना के लिए सीढ़ियों से उतर रहे थे, स्कूल का छज्जा अचानक ढह गया। इस हादसे में लगभग 36 बच्चे घायल हो गए।

RELATED NEWS

No Content Available

बाराबंकी में हुआ बड़ा हादसा

अचानक भरभराकर गिरा प्राइवेट स्कूल का छज्जा

हादसे में करीब 3 दर्जन बच्चे हुए घायल,अस्पताल में भर्ती इलाज जारी

मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी ने लिया जायजा,विद्यालय भवन को किया गया सील@Barabankipolice @Uppolice @BarabankiD @CMOfficeUP #Barabanki pic.twitter.com/uSUkJfBRAE

— News1India (@News1IndiaTweet) August 23, 2024

पूरा मामला Barabanki जिले में जहांगीराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बे में स्थित अवध एकेडमी स्कूल से जुड़ा है। जहां पर आज सुबह स्कूल का छज्जा अचानक भरभरा कर गिर पड़ा। जानकारी के मुताबिक स्कूली बच्चे प्रार्थना के लिए छज्जे से होते हुए जीने से नीचे उतर रहे थे। तभी कई बच्चों के एक साथ इकट्ठा होने से अधिक लोड हो गया और छज्जा भारभराकर कर गिर पड़ा। इस हादसे में करीब तीन दर्जन बच्चे घायल हुए हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह समेत तमाम आलाधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू कराया। सभी घायल बच्चों को एंबुलेंस से प्राइवेट और जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके साथ ही स्कूल भवन को सील करवा दिया है।

Rudraprayag: चार लोग मूसलाधार बारिश के बीच मलबे में दबे, रात भर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में किसी की नहीं बची जान

प्रशासन की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही Barabanki के जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू करवाया। घायल बच्चों को एंबुलेंस द्वारा निजी और सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। साथ ही, स्कूल भवन को सील कर दिया गया।

स्कूल की अनियमितताएं

जांच में पता चला कि स्कूल को केवल जूनियर हाई स्कूल तक की मान्यता प्राप्त थी, लेकिन वह इंटरमीडिएट तक के छात्रों को शिक्षा दे रहा था। भवन मानकों के अनुरूप नहीं था और पहले भी इसे सील किया गया था, परंतु प्रबंधन ने कथित तौर पर अधिकारियों से मिलीभगत कर इसे फिर से खुलवा लिया था।

 

Tags: balcony fellBarabanki school accident
Share200Tweet125Share50

Mayank Yadav

Related Posts

No Content Available
Next Post
Lucknow

पुलिस भर्ती से पहले पिंकी गिरफ्तार.. क्या पेपर लीक करने वाली थी ये जवान... गोरखपुर STF का कमल

भारत की बेटी Sunita Williams की स्पेस वापसी पर NASA लेगा आज अहम फैसला, आखिर कैसे धरती पर लौटेंगी?

भारत की बेटी Sunita Williams की स्पेस वापसी पर NASA लेगा आज अहम फैसला, आखिर कैसे धरती पर लौटेंगी?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist