शुक्रवार, जुलाई 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

BDA ने पहले घन से मौलाना पर किया पलटवार, फिर 5 करोड़ के रजा पैलेस को कुछ ऐसे 6 घंटे तक रौंदते रहे 4 बुलडोजर

मौलाना तौकीर रजा के करीबी पर बीडीए का बड़ा एक्शन, अवैध बारातघर को 4 बुलडोजर के जरिए किया जमींदोज, 5 करोड़ में बना था रजा पैलेस।

by Vinod
अक्टूबर 5, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, बरेली
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। 26 सितंबर से पहले बरेली में मौलाना तौकीर रजा की तूती बोलती थी। एक आवाज पर हजारों लोग मौलाना के लिए सड़क पर उतर आया करते थे। आई लव मोहम्मद को लेकर मौलाना ने भड़काऊ बयान दिए। जिसके बाद मौलाना के बुरे दिनों की शुरूआत हो गई। पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा समेत उनके 82 से अधिक उपद्रवियों को सलाखों के पीछे भेजा। गन फायर करने वाले उपद्रवी पुलिस की गोली से घायल हुए। अब मौलाना तौकीर के करीबी डॉ. नफीस के जखीरा मोहल्ले में आवासीय नक्शे पर बनाए गए अवैध बरातघर (रजा पैलेस) पर शनिवार को बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) के चार बुलडोजर छह घंटे तक गरजते रहे। उसे जमींदोज करने के लिए सात मजदूरों ने घन भी चलाए गए। दोपहर एक बजे से शुरू हुई कार्रवाई शाम सात बजे तक चली।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, कानपुर में आई लव मोहम्मद के पोस्टर मोहल्लों में चस्प हुए। जिसके बाद ये पोस्टर देश के अन्य शहरों में दिखने लगे। कुछ लोगों ने पोस्टरों का विरोध किया। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। तभी बरेली के मौलाना तौकीर रजा आगे आए और आई लव मोहम्मद को लेकर बड़ा एलान कर दिया। ऐसे आरोप हैं कि मौलाना तौकीर रजा ने बरेली में लोगों को भड़काया। लोगों को हिंसा करने के लिए सड़क पर लाए। आरोप है कि मौलाना के कहने पर बरेली में हिंसा भड़की। उपद्रवियों ने आगजनी की। पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दंगाईयों पर कापू किया। फिर मौलाना तौकीर रजा समेत 82 उपद्रवियों को अरेस्ट कर जेल भेजा। तीन उपद्रवी एनकाउंटर के दौरान घायल हुए। फिलहाल अब बीडीए का बुलडोजर रजा के करीबियों पर गरज रहा है।

RELATED NEWS

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

मई 29, 2026
Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

मई 20, 2026

बीडीए दे चुका था नोटिस

इसी कड़ी में बीडीए पुलिसबल के साथ मौलाना तौकीर रजा के करीबी शनिवार को डॉ. नफीस के जखीरा मोहल्ले के कसाईखाना पहुंची। यहां पर स्थत रजा पैलेस को बीडीए ने ध्वस्त कर दिया। बीडीए के अफसरों ने बताया कि वर्ष 2024 में ही नफीस को पहला नोटिस दिया गया था। पांच माह पहले ही बरातघर के ध्वस्तीकरण का आदेश हो गया था, जिसे अब अमल में लाया गया है। किला पुलिस के साथ पीएसी की टीम ने मौके पर पहुंचकर पहले स्थिति का जायजा लिया। इसके थोड़ी देर बाद जिला प्रशासन और बीडीए की टीम चार बुलडोजरों के साथ पहुंची। बुलडोजर गरजे तो घन लेकर पहुंचे मजदूरों ने भी बरातघर के ऑफिस को गिराना शुरू कर दिया। शाम तक बरातघर जमींदोज हो गया। मौके पर पुलिस के साथ पीएसी मौजूद रही। बुलडोजर की ये कार्रवाई करीब 6 घंटे तक चली।

करीब पांच करोड़ की लागत में बना था बारातघर

जखीरा में रजा पैलेस का अवैध निर्माण से लगभग डेढ़ हजार वर्गमीटर जमीन पर किया गया था। यह जमीन वक्फ की है, जिसके मुतवल्ली शोयेब बेग हैं। जानकारी के मुताबिक, यह हॉल शोयेब के साथ साझेदारी में बनाया गया था। बवाल के मुख्य आरोपियों में शामिल नफीस को शोयेब का रिश्तेदार बताया जा रहा है। हालांकि, किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। रजा पैलेस के जमीन की कीमत और निर्माण की लागत लगभग पांच करोड़ रुपये आंकी जा रही है। जिला प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि अवैध तौर पर अर्जित की गई कमाई को इसमें लगाया गया है। डॉ. नफीस के पास खुद की सिर्फ एक चश्मे की दुकान है। इसके अलावा जितनी भी संपत्तियां हैं, वे या तो कब्जे की हैं या वक्फ बोर्ड की हैं।

चौथे बुलडोजर ने मोर्चा संभाला –तब जाकर

रजा पैलेस के छत में पड़ा सरियों का जाल दो घंटे तक सिरदर्द बना रहा। इसके बाद चौथे बुलडोजर ने मोर्चा संभाला। तब जाकर कार्रवाई पूरी हो सकी। दरअसल, बीडीए की टीम तीन बुलडोजरों के साथ बरातघर को तोड़ने पहुंची। एक बुलडोजर ने अंदर घुसकर कार्रवाई शुरू की तो दो बुलडोजर चहारदीवारी गिराने लगे। इसी बीच अंदर के बुलडोजर ने लिंटर को तोड़ने का प्रयास शुरू किया। 15 मिनट की मशक्कत के बाद भी लिंटर नहीं टूटा और उसके साथ एक अन्य बुलडोजर को लगाया गया। इसके बाद भी बात नहीं बनी तो तीन बुलडोजर एक साथ जुटे। सरियों का जाल मजबूत होने की वजह से लिंटर दो घंटे तक टस से मस न हुआ। इसकी सूचना बीडीए के अधिकारियों को दी गई तो शाम को चौथा बुलडोजर पहुंचा। तब ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को आगे बढ़ाया जा सका।सीधा लिंटर तोड़ने में जब बुलडोजर नाकाम साबित होने लगे तो एक बुलडोजर ने किनारे से दीवारों को तोड़ना शुरू किया। इसके बाद देखते ही देखते लिंटर कमजोर होकर नीचे की ओर आने लगा और चारों बुलडोजर ने मिलकर रजा पैलेस को ध्वस्त कर दिया।

अवैध तौर पर रजा पैलेस संचालित हो रहा था

बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए ने बताया कि आवासीय नक्शा पास कराकर अवैध तौर पर रजा पैलेस संचालित हो रहा था। इसके लिए पांच माह पहले ध्वस्तीकरण के आदेश पारित हो चुके थे। नफीस को पक्ष रखने के लिए पूरा समय दिया गया था। नोटिस जारी करने के बाद एक माह अपील का समय होता है और 15 दिनों का नोटिस देना होता है। यह प्रक्रिया बहुत पहले हो चुकी है। यह प्राधिकरण की रूटीन कार्रवाई है। कोर्ट की गाइडलाइन के अनुरूप अमल में लाई गई है। इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

 

Tags: Bareilly violenceBDAbulldozer Actionillegal marriage hallMaulana Tauqeer RazaRaza's marriage hall razed to the groundUP News
Share199Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

U P Bridge Collapse: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरा, आंधी-तूफान के बीच बड़ा हादसा, मलबे में दबकर पांच मजदूरों की मौत

by SYED BUSHRA
मई 29, 2026

Hamirpur Bridge Collapse: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां तेज आंधी...

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

by Sadaf Farooqui
मई 20, 2026

Uttar Pradesh : Firozabad में बढ़ते ईंधन संकट और पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी को रोकने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम...

Pratapgarh Truck Railway Track Incident

Pratapgarh Incident: फाटक बंद देखकर सिरफिरे चालक ने लिया खतरनाक फैसला, रेलवे ट्रैक पर दौड़ाया ट्रक, बड़ा हादसा टला

by SYED BUSHRA
मई 19, 2026

Pratapgarh Truck Incident: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में सोमवार सुबह एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। नीमा...

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 9, 2026

Kanpur Bank Viral Video Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा...

Sambhal road accident news today

Sambhal: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से हुआ दर्दनाक हादसा,एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, इलाके में मातम

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 20, 2025

Sambhal Road Accident :उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई...

Next Post

Bareilly violence: कौन हैं मौलाना तौकीर रजा, जो कभी सत्ता पक्ष से जुड़े नेताओं की आंख के हुआ करते थे तारा

Amritsar to Birmingham

Air India की इंटरनेशनल फ्लाइट में तकनीकी खलबली, हवा में एक्टिव हुआ इमरजेंसी सिस्टम, सुरक्षित उतरी फ्लाइट!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist