सोमवार, जुलाई 27, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh : प्रेम प्रसंग मे अवैध हथियार संग कहां हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा ,छत पर चढ़ प्रेमी ने किस बात की दी धमकी

बरेली के सिरौली में एक युवक ने प्रेमिका के धोखा देने से आहत होकर आत्महत्या की धमकी दी। वह हाथ में तमंचा लेकर छत पर चढ़ गया। पुलिस और ग्रामीणों ने किसी तरह उसे काबू किया। अब उसे आर्म्स एक्ट और धमकी देने के आरोप में जेल भेज दिया गया है।

by SYED BUSHRA
मार्च 27, 2025
in उत्तर प्रदेश, बरेली
Bareilly youth suicide threat
Share on FacebookShare on Twitter

Bareilly youth suicide threat उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के सिरौली थाना क्षेत्र में एक युवक ने प्रेमिका के धोखा देने से आहत होकर आत्महत्या करने की धमकी दी। युवक हाथ में तमंचा लेकर छत पर चढ़ गया और अपनी प्रेम कहानी सुनाने लगा। तीन घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने किसी तरह उसे पकड़कर काबू किया।

प्रेमिका के साथ भागा था युवक

सिरौली थाना क्षेत्र के नवाबपुरा पुलिस चौकी के एक गांव में रहने वाले संदीप सागर का एक किशोरी से प्रेम संबंध था। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं, तो संदीप लड़की को लेकर फरार हो गया। जब लड़की के पिता को इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

RELATED NEWS

Bareilly Youth Suicide Case

Instagram Video: बरेली में युवक ने आखिरी इंस्टाग्राम पर भावुक वीडियो पोस्ट कर उठाया खौफनाक कदम, हाईवे किनारे मिला शव

जुलाई 24, 2026
Father Murder Case: फादर्स डे से पहले बेटे ने पत्नी संग पिता को क्यों बुरी तरह पीटा , घायल की इलाज के दौरान मौत, आरोपी फरार

Father Murder Case: फादर्स डे से पहले बेटे ने पत्नी संग पिता को क्यों बुरी तरह पीटा , घायल की इलाज के दौरान मौत, आरोपी फरार

जून 20, 2026

पुलिस ने जल्द ही प्रेमी-प्रेमिका को ढूंढ निकाला और संदीप को जेल भेज दिया। कुछ समय बाद वह जमानत पर छूटकर गांव लौट आया। लेकिन उसके लिए हालात और भी मुश्किल हो गए। केस और कानूनी कार्यवाही से परेशान संदीप को परिवार ने भी अपनाने से इनकार कर दिया। इसी बीच उसे पता चला कि उसकी प्रेमिका अब उससे कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती। यह जानकर वह पूरी तरह टूट गया।

छत पर चढ़कर करने लगा हंगामा

बुधवार को अचानक संदीप अपने घर की छत पर चढ़ गया और हाथ में तमंचा लेकर रोने लगा। उसने पुलिस को फोन कर बताया कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और उसे समझाने की कोशिश करने लगी, लेकिन वह पुलिस को अपनी दर्द भरी प्रेम कहानी सुनाने लगा।

संदीप जोर-जोर से चिल्लाने लगा, “साहब, मेरी प्रेमिका ने मेरा जीवन बर्बाद कर दिया, अब मैं जीना नहीं चाहता।”

वह बार-बार अपनी कनपटी पर तमंचा रखकर कह रहा था कि अगर किसी ने उसे छूने की कोशिश की, तो वह खुद को गोली मार लेगा। यह देखकर पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पकड़ा

पुलिस और गांववालों ने संदीप को तीन घंटे तक समझाने की कोशिश की, लेकिन वह किसी की भी बात सुनने को तैयार नहीं था। इसी दौरान एक ग्रामीण धीरे-धीरे उसके पास गया और बातचीत में उलझाकर उसे पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए संदीप को काबू कर लिया और थाने ले गई।पुलिस ने संदीप को अवैध तमंचा रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

लड़की के भाई ने लगाए गंभीर आरोप

इस घटना के बाद लड़की के भाई ने पुलिस से शिकायत की। उसने आरोप लगाया कि संदीप ने तमंचा लेकर उसे धमकाया और मारने की कोशिश की। उसके मुताबिक, जब वह खेतों में गोबर डालने जा रहा था, तभी संदीप ने उसे दौड़ा लिया और जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने संदीप के खिलाफ आर्म्स एक्ट और धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

Tags: Bareilly Newscrime report
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Bareilly Youth Suicide Case

Instagram Video: बरेली में युवक ने आखिरी इंस्टाग्राम पर भावुक वीडियो पोस्ट कर उठाया खौफनाक कदम, हाईवे किनारे मिला शव

by SYED BUSHRA
जुलाई 24, 2026

Instagram Post: बरेली जिले से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। बहेड़ी थाना क्षेत्र के नवायल गांव निवासी 38...

Father Murder Case: फादर्स डे से पहले बेटे ने पत्नी संग पिता को क्यों बुरी तरह पीटा , घायल की इलाज के दौरान मौत, आरोपी फरार

Father Murder Case: फादर्स डे से पहले बेटे ने पत्नी संग पिता को क्यों बुरी तरह पीटा , घायल की इलाज के दौरान मौत, आरोपी फरार

by SYED BUSHRA
जून 20, 2026

Bareilly Father Murder Case: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। फरीदपुर क्षेत्र के...

Bareilly cyber fraud news update

Bareilly Cyber Fraud: साइबर अपराधी अपना रहे ठगी के कौन से नए तरीके, बुजुर्गों को लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर फंसाया

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 13, 2025

Bareilly Cyber Fraud: बरेली में साइबर ठग लगातार नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। अब ठगों...

Meenakshi Sharma police case probe

Sucide case: थाना प्रभारी की मौत की जांच में मीनाक्षी और उसके परिवार का पर्दाफाश, कौन से नए राज आए सामने

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 10, 2025

Meenakshi Sharma Case: कुठौंद थाना प्रभारी अरुण कुमार राय की गोली लगने से हुई मौत के बाद महिला सिपाही मीनाक्षी...

Bareilly News

Bareilly News : डॉक्टर नफीस समेत 8 गिरफ्तार, इंस्पेक्टर को धमकी देना पड़ा महंगा!

by Gulshan
अक्टूबर 2, 2025

Bareilly News : बरेली में हाल ही में हुई हिंसा के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।...

Next Post
Noida News

Noida में सड़क दुर्घटना के बाद कवि कुमार विश्वास के घर के बाहर हिंसा, वायरल हुआ वीडियो

कौन हैं बलोचिस्तान की वह तीन बागी लड़कियां, जो पाक आर्मी पर मुंह-आंख से कर रहीं ‘फायरिंग’

कौन हैं बलोचिस्तान की वह तीन बागी लड़कियां, जो पाक आर्मी पर मुंह-आंख से कर रहीं ‘फायरिंग’

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist