शनिवार, जुलाई 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Kanpur News: 11 लुटेरे पुलिसकर्मी किए गए सस्पेंड, जानिए कैसे वारदातों को देते थे अंजाम

यूपी के कानपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां अलीगढ़ निवासी पशु व्यापारी से शनिवार को पुलिसर्मियों ने मारपीट करने के साथ ही रुपये छीन लिए।

by Vinod
जुलाई 15, 2025
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर। यूपी के कानपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां अलीगढ़ निवासी पशु व्यापारी से शनिवार को पुलिसर्मियों ने मारपीट करने के साथ ही रुपये छीन लिए। पीड़ित की शिकायत पर सीपी ने जांच के आदेश दिए। जांच में 11 पुलिसकर्मी दोषी पाए गए, जिन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया। ये सभी पुलिसकर्मी पीआरवी में तैनात थे और महज 500 रुपये की वसूली के चक्कर में अपनी तय लोकेशन छोड़कर वहां पहुंचे थे।

कानपुर के बर्रा थानाक्षेत्र में शनिवार सुबह सरसौल से पशुओं को लादकर अलीगढ़ ले जा रहे पशु व्यापारी मोहम्मद उजैर और चालक लक्ष्मण ने चकेरी की पीआरवी के सिपाहियों पर मारपीट कर 10 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया था। पीड़ितों का आरोप है कि हाईवे पर जाते समय अर्जुन आई हॉस्पिटल के पास बर्रा कट फ्लाईओवर पर पीछे से आई चकेरी की पीआरवी 7058 के पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया।उन लोगों ने पशुओं को लाद कर ले जाने के बदले रुपयों की मांग की।

RELATED NEWS

UP News: किन्नर कागज और उसके भाई का बेरहमी से किया मर्डर, जानें दोनों की मौत की क्या है असल वजह

UP News: किन्नर कागज और उसके भाई का बेरहमी से किया मर्डर, जानें दोनों की मौत की क्या है असल वजह

अगस्त 10, 2025
UP News: न FIR और न Court थाने में हुआ बकरी का दूध पिलाकर जज्मेंट, मिली असली मां तो उछल-कूद करने लगा मेमना

UP News: न FIR और न Court थाने में हुआ बकरी का दूध पिलाकर जज्मेंट, मिली असली मां तो उछल-कूद करने लगा मेमना

अप्रैल 13, 2025

व्यापारी ने पैसे देने से इंकार किया तो पुलिसकर्मियों ने अन्य पीआरवी को बुला लिया। हनुमंत विहार थाने की पीआरवी 6504 और 7055 भी वहां आ पहुंचीं। तीनों पीआरवी में तैनात पुलिसकर्मियों ने धमकाते हुए कहा कि इधर से गाड़ी लेकर जाना है, तो प्रति पुलिसकर्मी 500 रुपये देने होंगे। रुपये देने से इन्कार किया तो पुलिस कर्मियों ने उन्हें गाड़ी से उतार लिया और जमकर पीटा और पैसे छीन लिए। फिर धमकाते हुए चले गए। कारोबारी ने पूरे मामले की शिकायत आलाधिकारियों से की। सीपी ने जांच के आदेश दिए।

एडीसीपी साउथ की जांच में सभी प्रथम दृष्टया दोषी मिले। रिपोर्ट के आधार पर ही निलंबन की कार्रवाई की गई है। जांच में सामने आया कि पशु व्यापारी की कार को ओवरटेक कर सबसे पहले रोकने वाली पीआरवी 7058 चकेरी थाने की थी, जिसे कांस्टेबल अतुल सचान चला रहा था। इसमें हेड कांस्टेबल ऋषिराजन व कांस्टेबल हरिओम सिंह और रिंकी रानी बैठीं थीं। हनुमंत विहार की पीआरवी 7055 में दो हेड कांस्टेबल अजय कुमार यादव व आनंद कुमार और कांस्टेबल उमाशंकर दीक्षित थे। दूसरी पीआरवी 6504 में चालक हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार व अमीर हसन एवं कांस्टेबल सोनू यादव और आराधना थीं। इन सभी को निलंबित कर दिया गया है।

पशु व्यापारी के मुताबिक वह हर सप्ताह पशु खरीदने सरसौल आते हैं तो पीआरवी में तैनात पुलिस कर्मी वाहन गुजारने के नाम पर 200-200 रुपये लेते हैं। इन्हें बिना रुपये दिए मवेशियों से भरी गाड़ी पास कराना संभव नहीं है। गाड़ी रोकनी न पड़े इसलिए अक्सर पीआरवी वालों को देखकर नोट हवा में उड़ा देते हैं, जिन्हें वह लोग उनके गुजर जाने के बाद उठा लेते हैं। उस दिन इन लोगों ने पीछाकर 500 रुपयों की मांग की थी। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि जांच में पाया गया कि कर्मियों की ऐसी हरकत से पुलिस विभाग की छवि खराब हुई है। प्रकरण को गंभीरता को देखते हुए डीसीपी मुख्यालय ने सभी 11 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है।

Tags: 11 policemen suspendedKanpur Policerobbery of businessman
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

UP News: किन्नर कागज और उसके भाई का बेरहमी से किया मर्डर, जानें दोनों की मौत की क्या है असल वजह

UP News: किन्नर कागज और उसके भाई का बेरहमी से किया मर्डर, जानें दोनों की मौत की क्या है असल वजह

by Vinod
अगस्त 10, 2025

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में सनसनीखेज वारदात से सनसनी मच गई। यहां के हनुमंत बिहार थानाक्षेत्र स्थित किन्नर काजल...

UP News: न FIR और न Court थाने में हुआ बकरी का दूध पिलाकर जज्मेंट, मिली असली मां तो उछल-कूद करने लगा मेमना

UP News: न FIR और न Court थाने में हुआ बकरी का दूध पिलाकर जज्मेंट, मिली असली मां तो उछल-कूद करने लगा मेमना

by Vinod
अप्रैल 13, 2025

कानपुर। कल्याणपुर थाने में एक अजब-गजब का मामला सामने आया। यहां पहली बार न कोई एफआईआर दर्ज की गई और...

जानिए युवक ने क्यों दी 10 कुत्तों की ‘बलि’, हत्या के बाद कातिल ने ‘बेजुबानों’ की कब्र पर चढ़ाए फूल और बिस्किट

जानिए युवक ने क्यों दी 10 कुत्तों की ‘बलि’, हत्या के बाद कातिल ने ‘बेजुबानों’ की कब्र पर चढ़ाए फूल और बिस्किट

by Vinod
फ़रवरी 22, 2025

कानपुर ऑनलाइन डेस्क। किदवईनगरी थाना़क्षेत्र स्थित एक सनकी ने तंत्र-मंत्र के चक्कर में 10 कुत्तों का बेरहमी से कत्ल कर...

Kanpur News: दरोगा की पत्नी बनी ‘लुटेरी दुल्हन’, घर का ताला तोड़कर लूट ले गई मोटी रकम, CCTV में कैद हुई ‘विलेन’

Kanpur News: दरोगा की पत्नी बनी ‘लुटेरी दुल्हन’, घर का ताला तोड़कर लूट ले गई मोटी रकम, CCTV में कैद हुई ‘विलेन’

by Vinod
जनवरी 14, 2025

कनपुर ऑनलाइन डेस्क। ग्वालटोली थाने में तैनात दरोगा की पत्नी लुटेरी दुल्हन निकली। शातिर महिला ने दरोगा के बुलंदशहर स्थित...

बदमाशों ने दिनदहाड़े कानपुर की श्रेया सिंह को गोलियों से भून डाला, हत्याकांड के बाद इलाके के लोग खौफजदा

बदमाशों ने दिनदहाड़े कानपुर की श्रेया सिंह को गोलियों से भून डाला, हत्याकांड के बाद इलाके के लोग खौफजदा

by Digital Desk
दिसम्बर 7, 2024

कानपुर। बिधनू थानाक्षेत्र स्थित शुक्रवार को सनसनीखेज वारदात से सनसनी मच गई। यहां अपने बाबा की दुकान के बाहर पर...

Next Post
Noida

Noida एयरपोर्ट के 20 किमी दायरे में ऊंची इमारतों पर रोक: अब बिना एनओसी नहीं होगा निर्माण

Sambhal News : पुलिस के हत्थे चढ़ी गालीबाज परियां, डर्टी पिक्चर बनाकर सोशल मीडिया पर बेचती थीं अश्लीलता

Sambhal News : पुलिस के हत्थे चढ़ी गालीबाज परियां, डर्टी पिक्चर बनाकर सोशल मीडिया पर बेचती थीं अश्लीलता

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist